![]() |
| सुधाकरन ने किया भगवान राम, माँ सीता और लक्ष्मण का अपमान (फोटो साभार - डेक्कन हेराल्ड) |
दरअसल, उन्होंने ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ अखबार को एक साक्षात्कार (16 अक्टूबर, 2022) को दिया था। एक सवाल में उनसे पूछा गया था कि दक्षिण केरल और मालाबार के नेता कैसे अलग हैं।
उन्होंने कहा, “हाँ ऐतिहासिक रूप से अंतर है। मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। भगवान राम रावण का वध करने के बाद अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से आ रहे थे। जब विमान केरल के दक्षिणी क्षेत्र से गुजर रहा था, लक्ष्मण के मन में राम को समुद्र में धकेलने और सीता के साथ जाने का विचार आया। लेकिन जैसे ही वह थिरुसुर पहुँचे, उनका विचार बदल गया। इस पर भगवान राम ने उनके कंधे पर थपथपाते हुए कहा था कि उन्होंने लक्ष्मण के मन को पढ़ लिया था और यह उनकी (लक्ष्मण) नहीं, बल्कि उस भूमि (दक्षिणी केरल) की गलती थी।”
K Sudhakaran, President of Kerala Congress, a state Rahul Gandhi is MP from, and spent maximum days for BJY, insults Bhagwaan Ram, Maa Sita and also people of Southern Kerala. What kind of Hindu hating bigots are in places of prominence in the Congress? Or is it a qualification? pic.twitter.com/C5waQs2wez
— Amit Malviya (@amitmalviya) October 18, 2022
जिस दिन ये दुराचारी हिंदुओं द्वारा घसीटे जाएंगे,उस दिन से हिंदुओं के देवी देवताओं पर अपनी ओछी और घटिया मानसिकता भरे बयान देने के पहले सौ बार सोचेगा।
— मृत्युंजय (@MritunjayDeo) October 19, 2022
यही विचारधारा को उसने केरल में अपनी 18 दिनों की भारत तोड़ो यात्रा में बढ़ावा दिया गया है...
— Vikramjit P Datta🇮🇳 (@DattaVikramjit) October 19, 2022
राहुल गांधी का असली मकसद तो भारत तोड़ो हिन्दुओं को अपमानित करो और लोगों को आपस में लडवाओ।जी भरकर झूठ फैलाओ ओर देश के दुश्मनों से दलाली खाओ।#Kerala #Congress #KSudhakaran
उनके बयान की व्यापक रूप से आलोचना हुई और अंत में उन्हें अपना बयान वापस लेना पड़ा। ‘अमर उजाला’ की रिपोर्ट के अनुसार, सुधाकरन ने बयान वापस लेते हुए कहा कि यह मालाबार क्षेत्र में एक प्रचलित कहानी है, जिसे सुनकर वह बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, “मैंने जो कहानी सुनी थी, उसी को सुनाया था। मेरा मकसद किसी को ठेस पहुँचाना नहीं था।”
वहीं भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आज (18 अक्टूबर, 2022) कांग्रेस के हिंदू विरोधी मानसिकता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, “एक राज्य (केरल) जहाँ से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी सांसद है और अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए अधिकतम समय (18 दिन) बिताया है, वहाँ के प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान राम, माँ सीता और लक्ष्मण का अपमान किया है। ये किस तरह के हिन्दुओं से नफरत करने वाले लोग कॉन्ग्रेस के शीर्ष पदों पर बैठे हैं, या यही उनकी योग्यता है।”
अपने इसी इंटरव्यू में सुधाकरण ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के कैंडिडेट शशि थरूर को एक ट्रेनी बताया था और कहा था कि वह कांग्रेस की अगुवाई नहीं कर सकते।

No comments:
Post a Comment