कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी के माध्यम से देश की जनता को समय-समय पर मनोरंजन का अवसर मिल जाता है। ऐसी ही एक घटना राहुल गाँधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र के वाशिम में सजे मंच से देखने को मिली। दरअसल, यहाँ भारतीय राष्ट्रगान की जगह नेपाली राष्ट्रगान बज उठा। कुछ देर तक यह बजता रहा। इस बीच मंच पर उपस्थित राहुल गाँधी और दूसरे नेता से ‘राष्ट्रगीत’ का रट लगाते रहे।
नेपाल के राष्ट्रगान के बजने के लिए सारा आरोप राहुल गाँधी पर आना, कोई बड़ी बात नहीं लेकिन राहुल के आड़ में असली आरोपी बच निकले। कांग्रेस को जाँच इस बात पर करनी चाहिए कि नेपाली राष्ट्रगान किसने बजाया? आखिर किसके इशारे पर यह खेल खेला गया? उस पर कार्यवाही जरुरी है। अन्यथा, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राहुल को अध्यक्ष बनाने पर उनकी टिप्पणी 'जितनी जल्दी हो राहुल बाबा को अध्यक्ष बनाइए' निरंतर सत्य हो दिख रही है। इस पर कांग्रेस गंभीर होना पड़ेगा, क्योकि इस भयंकर गलती का असर गुजरात और दिल्ली चुनावों में देखने को मिल सकता है।
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के वाशिम में पहुँची। वहाँ राहुल गाँधी और कुछ कांग्रेस नेता एक मंच पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। राहुल गाँधी ने भाषण के बाद बगल में खड़े नेताओं से ‘राष्ट्रगीत’ बजाने के लिए कहा, लेकिन नेपाल का राष्ट्रगान बजने लगा। यह कुछ देर तक बजता रहा और राहुल गाँधी सावधान की मुद्रा में खड़े रहे। फिर उन्हें एहसास हुआ कि यह जन-गण-मन नहीं है तो उन्होंने फौरन नेताओं से ‘राष्ट्रगीत’ बजाने के लिए कहा।
हालाँकि, राहुल के कहने के बावजूद भी कुछ नेता उनकी बातों को नहीं समझ पा रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बार कहे जाने के बाद राष्ट्रगान बजाया गया। जो राष्ट्रगान बजाया गया वह भी तय शब्दों से अधिक बजा “जय हे, जय हे… जय जय जय जय हे…” के बाद राष्ट्रगान समाप्त हो जाता है, लेकिन यहाँ इसके बाद भी कई सेकेंड तक गाना बजता रहा। इसे वीडियो के 24-27 मिनट के बीच सुना जा सकता है।
जन-गण-मन राष्ट्रगान है और वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत है। इसे रविंद्रनाथ टैगोर ने लिखा है। वहीं, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को बंकिमचंद्र चट्टोपाध्या ने लिखा है। राहुल गाँधी ‘जन-गण-मन’ को मंच से ‘राष्ट्रगीत’ के रूप में संबोधित करते रहे।
भाजपा नेताओं और नेटिजन्स के निशाने राहुल गाँधी
Papu ka comedy circus 😂 pic.twitter.com/tKQ0FDa5Vl
— nitesh rane (@NiteshNRane) November 16, 2022
Sh. @RahulGandhi, what is this?pic.twitter.com/LAabKCOzqP
— Amar Prasad Reddy (@amarprasadreddy) November 16, 2022
चाणक्य उवाच ;- pic.twitter.com/MrtGsrL27M
— DILIP SHAH (@DKshahudaipur) November 17, 2022
जिस राहूल गांधी को भारत के राष्ट्रगीत के ओपनिंग बार्स तक पता नहीं है वो क्या ख़ाक भारत जोडेगा? @RahulGandhi pic.twitter.com/gV1u3h3VR3
— Shefali Vaidya. 🇮🇳 (@ShefVaidya) November 17, 2022

No comments:
Post a Comment