![]() |
| साभार : ANI |
अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता पूजा भट्ट कुछ समय के लिए कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। यात्रा आज सुबह तेलंगाना के हैदराबाद शहर से शुरू हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2022
(सौजन्य: AICC) pic.twitter.com/oAEuenwhOh
Chu Mahesh bhatt pic.twitter.com/SpyuFAgXff
— Yash (@1704yash) November 2, 2022
राहुल गांधी की पदयात्रा में दिवंगत रोहित वेमुला की मां भी शामिल हुईं। उन्होंने इस यात्रा को लेकर कहा कि एकजुटता दिखाई दे रही है। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात भी की। राहुल के गले लगकर भावुक नजर आईं।
हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है...हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।#BharatJodoYatra 🇮🇳 pic.twitter.com/K2riGD8nYy
— Indian Youth Congress (@IYC) November 2, 2022
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन महाकाल की नगरी भी जाएगी। यहां राहुल बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी साधु संतों के साथ मप्र में प्रवेश के साथ मां नर्मदा की पूजा-अर्चना भी करेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश से गुजर चुकी है और अभी तेलंगाना में है। कांग्रेस की 3750 किमी की यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि- #BharatJodoYatra देश को भी जोड़ रही है और ज्वलंत मुद्दों को भी उठा रही है… इस यात्रा में देश के किसान को उम्मीद की किरण नजर आ रही है।

No comments:
Post a Comment