इस्लामनगर बना जगदीशपुर
मध्यप्रदेश के भोपाल से 14 किलोमीटर दूर एक गाँव ‘इस्लाम नगर‘ अब ‘जगदीशपुर’ नाम से जाना गया जाएगा। केंद्र सरकार ने गाँव का नाम बदलने की अनुमति दे दी है। पिछले 30 सालों से इसे आधिकारिक रूप से जगदीशपुर बनाने की कोशिश की जा रही थी, जिसके लिए समय-समय पर कोशिशें होती रहीं। लोगों का ऐसा मानना रहा कि जो जगदीशपुर कभी मुगल आक्रांताओं के धोखे से खून में लाल होकर इस्लाम नगर हुआ उसका नाम जगदीशपुर हो जाए तो वही बेहतर है।
30 सालों से हो रही थी इस्लाम नगर का नाम जगदीशपुर रखने की माँग
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट बताती है कि इस्लाम नगर का नाम वापस जगदीशपुर करने के लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव पारित कर चुकी है जिसके बारे में 1993 में एक प्रतिवेदन में बता दिया गया था। पत्र में साफ था कि सभी ग्रामवासी गाँव का नाम बदलना चाहते हैं ताकि वहाँ तनाव की स्थिति न हो। ग्रामवासियों में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल है। इसके बाद साल 2008 में भी इस संबंध में एक प्रस्ताव को राज्य सरकार ने सहमति दी थी लेकिन तब कॉन्ग्रेस की यूपीए सरकार से इसके लिए एनओसी नहीं मिल पाई।
#MadhyaPradesh #भोपाल से 14 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक स्थान #इस्लामनगर को केंद्र सरकार ने गांव का नाम जगदीशपुर करने की हरी झंडी दे दी है। दोस्त मोहम्मद खान ने 308 साल पहले इसका नाम इस्लाम नगर किया था। इसका नाम वापस जगदीशपुर करने की फाइलें 30 साल से चल रही हैं। #islamnagar pic.twitter.com/Jr40ntWzl0
— Shaikh Shakeel (@ShakeelABP) February 2, 2023
@INCIndia ने हमेशा मुगलो का गुणगान क्या है कांग्रेस हमेशा हिन्दुओ के भावनाओं के साथ खेला है और आज भी हिन्दुओ के खिलाफ ही है @RahulGandhi हो या कांग्रेस का कोई नेता ये सभी हिन्दु विरोधी थे हिन्दु विरोधी है और हिन्दु विरोधी ही रहेंगे जिसके अंदर भारतीय खुन नही वो भारतीय हो नही सकता
— Santosh Barnwal (@SantoshBarnwa20) February 2, 2023
2014 में फिर केंद्र से एनओसी माँगी गई और 2021 में जाकर गृह मंत्रालय की ओर से सितंबर में एनओसी जारी कर दी गई। इसी क्रम में अब इस्लाम नगर का नाम जगदीशपुर किया गया। इस संबंध में मध्यप्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई। लोगों ने इस फैसले के बाद यही कहा कि इस गाँव की पहचान हमेशा जगदीशपुर ही थी। गाँव के सभी लोग ये नाम चाहते थे।
वायरल होती एक कश्मीरी मुस्लिम की माफ़ी, देखिए वीडियो
खून से नदी लाल करके बदला गया था जगदीशपुर का नाम
छल–बल से बदली गई पहचान अब अपने मूल की ओर। जगदीशपुर अब जगदीशपुर ही कहलाएगा। #Jagdeeshpur #Bhojpal @OfficeofSSC @ChouhanShivraj @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/mcYjq3qzbz
— लोकेन्द्र सिंह राजपूत (Lokendra Singh Rajput) (@lokendra_777) February 2, 2023

No comments:
Post a Comment