उत्तर प्रदेश में हुई माफिया भाइयों की हत्या पर आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत से बदला लेने की धमकी जारी की है। 7 पृष्ठों की मैग्जीन में अलकायदा ने अतीक अहमद और अशरफ अहमद को ‘शहीद’ बताया और लिखा कि मुस्लिमों को टीवी पर पुलिस के सामने गोली मारी जा रही है। इस मैग्जीन में आतंकी संगठन ने कहा है कि वह भारत से बदला लेकर रहेगा।
सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि अगर अलकायदा मुस्लिम देशों की तरह भारत को समझ रहा है, तो यह उसकी भयंकर भूल होगी। यदि मुस्लिम देशों ने इस पर नकेल कसी होती, यह आतंकी संगठन उभर ही नहीं सकता था। सबने गीदड़ भबकी में आकर इसके घुटने टेक दिए, लेकिन ये भारत है। यह भी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है कि अलकायदा आतंकियों के साथ-साथ इनको प्रयत्क्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन देने वालों को भी आतंकवादियों की तरह बक्शा नहीं जाएगा। जो समस्त मुस्लिम देशों को भी यह सोंचने को मजबूर कर देगा कि हमने भी भारत की तरह इस आतंकियों और इनके समर्थकों को 72 हूरों के पास क्यों नहीं पहुँचाया।
NEW: Global Terror Group #Alqaeda releases 7 page magazine threatening to take revenge for the killing of Gangster #AtiqAhmad and his brother Ashraf in Prayagraj on April 15. pic.twitter.com/Boej9VUOkQ
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 21, 2023
ईद के मौके पर जारी की गई इस मैग्जीन में यहूदियों द्वारा अल अक्सा मस्जिद पर हमले का जिक्र, चीन के शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों के साथ होते बर्ताव की चर्चा करते हुए भारत में घटित घटनाओं का उल्लेख है।
इसमें पहले दिखाया गया कि कैसे दुनिया भर में जगह-जगह मुस्लिमों को टारगेट किया जा रहा है। इसके बाद कहा गया है कि भारत में मुस्लिमों की हालत कोई अलग नहीं है। बिहार में कुरान और मदरिस की कॉपियाँ जलाई जा रही हैं, उत्तर प्रदेश में मु्स्लिमों को लाइव टीवी के आगे गोली मारकर मुस्लिमों को शहीद किया जा रहा है, राजस्थान में मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा लहराया जा रहा है।
Exact threat from #alqaeda pledging to take revenge for killing of Gangster #AtiqAhmed in Prayagraj. pic.twitter.com/n8q6EU2xWG
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 21, 2023
यह ईद है !!!! 🤦🏻♂️🤦🏻♂️🤦🏻♂️
— 🇮🇳Sammy سامي (@SammysUniverse) April 21, 2023
और आतंकवाद का कोई मज़हब नहीं होता !!!! 🥴🥴🥴🥴🥴
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी मैग्जीन में अलकायदा ने कहा है कि अतीक-अशरफ की हत्या का बदला लेने के लिए अगर उसको अपनी औलादों की भी कुर्बानी देनी पड़ी तो वह देने के लिए तैयार हैं। उसने भारत को धमकी देते हुए कहा, “हम इस नरसंहार का बदला लेंगे।”
आतंकी संगठन ने भारत के अलावा चीन, बांग्लादेश, अमेरिका में भी आत्मघाती हमला करने की धमकी दी है। इसके अलावा अलयकादा की इस चिट्ठी में पीएम मोदी और उनके दफ्तर को भी टारगेट करने की धमकी दी गई है। उसने कहा है कि वह बदला लेकर रहेगा चाहे उसे अपने निशाने पर अमेरिका के व्हॉइट हाउस या भारत के वजीरे ए आजम के दफ्तर को ही निशाने में क्यों नहीं लेना पड़े।
पैगंबर पर टिप्पणी केस में जारी की धमकी
पाकिस्तान से नाराज चल रहा अलकायदा

No comments:
Post a Comment