प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विरोध में एकजुट हो रहे विरोधियों को एक बार अपनी-अपनी गिरवान में झांक लेना चाहिए। संविधान की शपथ लेने वाले नेता और पार्टियां किस आधार पर मोदी सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं? प्रधानमंत्री बनने की लालसा में एकजुट होने क्या राष्ट्र को बताएंगे कि :
1. क्या कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना गलत है?
2. इतने वर्षों तक क्यों भारतवासियों को पाकिस्तान का डर दिखाकर भ्रमित किया गया?
3. क्यों इस्लामिक आतंकवाद को संरक्षण देने 'हिन्दू आतंकवाद' और 'भगवा आतंकवाद' का नाम देकर हिन्दुत्व एवं सनातन को बदनाम किया गया?
4. क्यों तुष्टिकरण के चलते हिन्दू तीर्थों को विवादित बनाया गया?
5. पाकिस्तान में आतंकवाद के अड्डों पर हुए सर्जिकल और एयर स्ट्राइक का क्यों मजाक बनाया गया?
6. क्यों भारत के गौरवशाली इतिहास को धूमिल कर आतताई मुगलों के खुनी इतिहास पर पर्दा डाल उन्हें महान बताया गया? विश्व में ऐसा कौन-सा देश है, जहाँ अपने ही इतिहास को धूमिल किया जाता है?
7. सरकार का विरोध करने के लिए हज़ारो मुद्दे हैं, लेकिन मोदी विरोध में उन्हें नज़रअंदाज़ कर टूलकिट के हाथो की कठपुतली बना जा रहा है, क्यों?
8. भाजपा को मजबूत करने में जनता नहीं, गैर-भाजपाई पार्टियां जिम्मेदार हैं। क्यों नहीं, सरकारी कार्यालयों में रिक्त स्थानों को भरे जाने के लिए धरने/प्रदर्शन किये जाते?
9. क्यों कुर्सी की खातिर सनातन धर्म का मजाक बनाया जाता है? नूपुर शर्मा विवाद तुष्टिकरण की देन है, क्यों नहीं नूपुर की बात को तोड़मरोड़ कर दिखाने और उकसाने वाले के विरुद्ध आवाज़ बुलन्द की? यही अंतर है भाजपा और गैर-भाजपाइयों में।
10. जब किसी हिन्दू द्वारा किसी मुस्लिम की हत्या हो जाती है, तुरन्त उठ खड़े होते हो, लेकिन जब किसी मुस्लिम द्वारा किसी हिन्दू की हत्या की जाती है चुप्पी साध लेते हो क्यों? संविधान में कहाँ लिखा है कि हिन्दू पर अत्याचार होने पर ऑंखें बंद कर लो और जब मुस्लिम पर हो तो संविधान के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगा दो? जिस तरह आजकल लव-जिहाद के हिन्दू लड़कियों की हत्या हो रही है, जिस दिन समस्त विपक्ष और सत्ता पक्ष एक साथ खड़ा हो गया, उसी दिन ये हत्याएं रुक जाएंगी। लेकिन वोट बैंक के आगे घुटने चुका विपक्ष क्यों ऐसा करेगा।
11. संविधान में कहाँ लिखा है कि सेना प्रमुख को सड़क का गुंडा बोलो?
12. संविधान में कहाँ लिखा कि घुसपैठियों को मतदान का अधिकार देने के साथ-साथ हर सरकारी सुविधा दो?
कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानि यूपीए से अब विपक्ष का जी भर गया है। घोटालों और भ्रष्टाचार के दाग को मिटाने के लिए अब 15 दलों ने गठबंधन को नया नाम देने का फैसला किया है। इस नए गठबंधन का नाम अब पीडीए यानि पैट्रियटिक डेमोक्रेटिक अलायंस होगा। यानि गठबंधन को अब देशभक्ति की चाशनी में डुबाकर जनता के सामने पेश किया जाएगा। लेकिन पीडीए का एक और फुल फार्म निकलता है और वह है परिवारवादी डेमोक्रेटिक एलाइंस। इसकी खास वजह भी है कि जब सोनिया गांधी के बेटे, मुलायम सिंह यादव के बेटे, अजीत सिंह के बेटे, शरद पवार की बेटी, मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी, फारुख अब्दुल्ला का बेटा, एम करुणानिधि के बेटे, लालू यादव के बेटे कितने नेताओं के बेटे-बेटियां इसमें शामिल हैं तो इस तरह के गठबंधन को परिवारवादी डेमोक्रेटिक एलाइंस (PDA) ही कहना उचित होगा।1. गांधी परिवार
चीनी घुसपैठ के बीच राहुल गांधी चीनी अधिकारियों संग गुप्त बैठकें की
राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बीजेपी के कदम के खिलाफ हैं। उन्होंने कभी कश्मीरी पंडितों की नरसंहार पर एक शब्द भी नहीं बोला। जवाहरलाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र में चीन को स्थायी सदस्यता सौंपने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेहरू के नेतृत्व में भारत 1962 में चीन से युद्ध हार गया। सलमान खुर्शीद ने कहा था कि सोनिया गांधी बटला हाउस एनकाउंटर देखकर ‘फूट-फूटकर रोई’ थीं। जब चीन हमारी सीमाओं में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था तब राहुल गांधी ने चीनी अधिकारियों के साथ गुप्त बैठकें की थी।
2. ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने किया राष्ट्रगान का अपमान
ममता बनर्जी किस बेशर्मी से राष्ट्रगान का अपमान करती हैं, यह देख लीजिए। इन लोगों के मन में देश या राष्ट्रगान के प्रति कोई सम्मान नहीं है। हाल ही में उन्होंने बीएसएफ जवानों पर पश्चिम बंगाल में ग्रामीणों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया था। उन्हें बांग्लादेशियों से इस कदर प्रेम है कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि बंगाल में बसे सभी बांग्लादेशी प्रवासी भारतीय नागरिक हैं।
CM ममता बनर्जी ने बैठे-बैठे ‘जन गण मन…’ शुरू कर बीच में ही छोड़ा: भाजपा नेता ने राष्ट्रगान का अपमान बता कराई FIR#MamataBanerjee https://t.co/jgpCMmcGpl
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) December 2, 2021
3. अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल राष्ट्रगान को छोड़ मंच से चले गए
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून 2023 को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रगान का अपमान किया। त्यागराज स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान भाजपा द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कमेंटेटर सभी को राष्ट्रगान के लिए खड़े होने के लिए कहते हैं। घोषणा के तुरंत बाद, केजरीवाल उठते हैं और कार्यक्रम स्थल से चले जाते हैं। कमेंटेटर फौरन कहते हैं कि केजरीवाल का शेड्यूल बिजी है, इसलिए उन्हें जाना पड़ रहा है। केजरीवाल 52 सेकंड भी खड़े नहीं हो सके।
"जन गण मन" का केजरीवाल ने किया फिर से अपमान
— Modi_Nama2024 (@Modi_Nama2024) June 12, 2023
कभी राष्ट्रगान छोड़ कर चले जाते हैं कभी बीच में ही जम्हाई लेने लगते हैं #KejriwalExposed pic.twitter.com/qSBRFm7Rov
4.लालू प्रसाद यादव
पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक एक नाटक था
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव इन दिनों जमानत पर हैं लेकिन उन्हें लगता है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी वह एक नाटक था। चारा घोटाला बिहार के माथे पर एक ऐसा कलंक है जिसने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी। इसी मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई।
4) Lalu Prasad Yadav
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) June 27, 2023
This ex-CM of Bihar and Ex railway Minister who is on bail thinks Surgical strike which Indian army did on Pakistan was a drama. The Fodder Scam was a corruption scandal in Bihar. He was convicted and sentenced.
https://t.co/sSWvqq99mi pic.twitter.com/Qsoxf1HeEs
5. स्टालिन, तमिलनाडु के सीएम
राष्ट्रगान को लोक गीत बता दिया
स्टालिन गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस भूल गए, तारीखें तलाश रहे हैं। 25 दिसंबर RD (गणतंत्र दिवस), 15 जनवरी ID (स्वतंत्रता दिवस) और राष्ट्रगान को एक लोक गीत (नाट्टुपुरा पाडल) कह दिया।
5) Stalin, CM of Tamil Nadu
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) June 27, 2023
Mr. Stalin forgets Republic and Independence Day, fumbles for dates; Dec 25th RD, Jan 15th ID & Calls National Anthem a folk song (Naattupura Paadal). pic.twitter.com/RCCmzzvf2S
6. शरद पवार
मुंबई धमाके के समय तथ्य को ही बदल डाला
1993 में 12 बम धमाके हुए थे। ये सभी मुंबई के हिंदू बहुल इलाकों में थे। इसके बाद तत्कालीन सीएम शरद पवार ने 13वें धमाके के बारे में झूठ बोला ताकि कोई उनकी पार्टी पर उंगली न उठा सके। यानि वे जताना चाहते थे कि 13वां धमाका मुस्लिम इलाके में हुआ। जबकि 13वां धमाका हुआ ही नहीं।
6) Sharad Pawar
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) June 27, 2023
There were 12 bomb blasts in 1993, all in Hindu dominated areas of Mumbai, the then CM Sharad Pawar lied about 13th blast so that nobody raises fingers on his party pic.twitter.com/DC9ylVagSA
7. अखिलेश यादव
पाकिस्तान भारत का असली दुश्मन नहीं
वर्ष 2022 के यूपी चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा था कि वह पाकिस्तान को भारत का असली दुश्मन नहीं मानते हैं। बीजेपी वोट की राजनीति के लिए पाकिस्तान को हमारा दुश्मन बताती है। पाकिस्तान ने पिछले 70 सालों में भारत पर जंगें थोपी जिसमें कितने ही जवान शहीद हुए, कश्मीर को दशकों तक लहूलुहान किया जिसमें कितनी जानें गईं, भारत में कई आतंकवादी हमले करवाए जिसमें सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत हो गई। लेकिन अखिलेश यादव को पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता। वीर जवानों और देश की सुरक्षा के प्रति ऐसी अनदेखी क्या बर्दास्त की जा सकती है। इनकी देशभक्ति यही है।
No comments:
Post a Comment