Showing posts with label leaders. Show all posts
Showing posts with label leaders. Show all posts

बंगाल : TMC की काली करतूतों पर भड़की जनता बना रही नेताओं को निशाना, सड़क से लेकर कोर्ट तक कर रही पिटाई

                बंगाल में TMC नेता साड़ियों के ढेर में छिपा(बाएँ), TMC नेता के घर में मिला तिरपाल का ढेर(दाएँ)
60 के दशक में गायक मौहम्मद रफ़ी का बहुचर्चित गीत "रात भर का है मेहमां अंधेरा, किसके रोके रुका है सवेरा....." है, सनातन विरोधियों को इस गीत को जरूर सुनना ही सबको सुनाना भी चाहिए। पीछे एक ब्लॉग में लिखा था कि बंगाल विधानसभा चुनाव सिर्फ चुनाव ही बल्कि भारतीय राजनीति का नया सवेरा है, जिसे सियासतखोरों ने सियासत नाम दे दिया। अपनी आने वाली भावी पीढ़ियों के लिए मुस्लिम तुष्टिकरण कर जो तिजोरियों भर रहे हो, देख लो बंगाल में क्या हो रहा है? अत्याचार की भी एक सीमा होती है और जब टूटती है कोई नहीं बचता। 

बहुत जल्दी ममता बनर्जी और इसकी पार्टी अत्याचारों के ढेर में दब जाएगी। बंगाल में सनातन पर हमलों की पराकाष्ठा हो चुकी थी। घुसपैठियों को दामाद बनाकर पाला जा रहा था। वो भी भाग रहे हैं। हैरानी तो उत्तर प्रदेश के हिन्दुओं पर होती है जो समाजवादी पार्टी को वोट देते हैं। समाजवादी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का ही दूसरा नाम है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में 11 बजे के बाद खासकर अगर होली वाले दिन शुक्रवार है होली खेलने पर पाबन्दी थी। 84 कोसी परिक्रमा पर अड़चने डाली जाती थी। जबसे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आयी है ये सब अड़चनें समाप्त हो गयी। फिर भी पता नहीं क्यों हिन्दू समाजवादी पार्टी को वोट देता है?       

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद से तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) का ‘जंगलराज’ सामने आ रहा है। TMC के काले कारनामे सामने आने के बाद जनता का गुस्सा भी फूट रहा है। ऐसा गुस्सा कि कहीं TMC नेता पर अंडे फेंके जा रहे हैं, तो कहीं जनता के गुस्से से बचने के लिए नेता साड़ियों के ढेर में छिपे हुए हैं।

एक मामले में उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी में TMC विधायक मदन मित्रा की कार को घेरकर लोगों ने अंडे और ईंटे फेंकी गई। ऐसे ही कोलकाता नगर निगम में पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता पर कोर्ट में पेशी के दौरान अंडे फेंके गए। दासगुप्ता को जबरन वसूली के आरोप में शनिवार (06 जून 2026) को गिरफ्तार किया गया था।

एक अन्य मामले में हावड़ा जिले के TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह साड़ियों के ढेर के भीतर छिपे हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, चक्रवर्ती पर सरकारी योजना के नाम पर लोगों से कटमनी लेने के आरोप हैं। पुलिस के डर से वह साड़ियों के ढेर में छिप गए। हालाँकि, इसके बावजूद पुलिस चक्रवर्ती को ढूँढकर अपने साथ गिरफ्तार करके ले गई।

उधर, TMC नेता के बंद घर का ताला तोड़कर स्थानीय लोगों ने जमा करके रखे गए लगभग 50 हजार तिरपाल बरामद किए। यह सरकारी राहत सामग्री जनता को पहुँचानी थी, लेकिन TMC नेताओं ने अपनी संपत्ति समझकर रखी हुई थी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक घर में फर्श से छत तक केवल तिरपाल के ढेर नजर आ रहे हैं। बताया गया कि यह बंद घर TMC नेता राजू बाग और उनके भाई बीजू बाग का है। बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद से ही दोनों भाई फरार चल रहे हैं।

यह कोई गिनी-चुनी घटनाएँ नहीं हैं। इससे पहले भी कई मामले सामने आए हैं। जहाँ कटमनी का पैसा खाकर बैठे TMC नेता कहीं बिस्तर के नीचे छिपे पाए गए, तो कहीं लोगों ने गुस्से में आकर TMC नेता के करीबी को ही कूट दिया। इसके अलावा TMC नेता पर रिश्वत और जमाखोरी के मामलों में भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

‘अभिव्यक्ति की आज़ादी के बहाने झूठ फैला कर किसी को बदनाम नहीं कर सकते’: हटाओ रजत शर्मा वाला वीडियो: दिल्ली हाईकोर्ट से कॉन्ग्रेस नेताओं को झटका : बीजेपी को सीख लेनी चाहिए


न्यूज़ चैनल ‘India TV’ के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को मानहानि के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने राहत दी है। साथ ही कांग्रेस नेताओं को रजत शर्मा के खिलाफ किए गए ट्वीट्स डिलीट करने के लिए कहा गया है। ‘आप की अदालत’ इंटरव्यू शो के लिए लोकप्रिय रजत शर्मा पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि पार्टी की प्रवक्ता रागिनी नायक को उन्होंने बीच शो में धीमे से गाली दी। हालाँकि, वीडियो में गाली सुनाई नहीं दे रही है।

रजत के इस प्रकरण से बीजेपी को सीख लेनी चाहिए। इसी चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा बीजेपी के विरुद्ध इतना दुष्प्रचार किया गया, जनता द्वारा चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई जा रही है, लेकिन बीजेपी को कोर्ट जाना था, कांग्रेस विजेताओं को अयोग्य घोषित करवाना चाहिए। क्या कर रहे गौरव भाटिया, निमेष पाठक और रवि शंकर प्रसाद और विधि प्रकोष्ठ आदि? 

कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के सेक्रेटरी इंचार्ज जयराम रमेश, मीडिया एवं पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा और पार्टी के विदेश मामलों की संयोजक रागिनी नायक को अब रजत शर्मा के खिलाफ किए गए ट्वीट्स हटाने पड़ेंगे। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने इसके लिए तीनों नेताओं को एक सप्ताह का समय दिया है। Google को आदेश दिया गया है कि जो वीडियो सार्वजनिक हो चुके हैं उन्हें प्राइवेट किया जाए, बिना न्यायिक आदेश के उन्हें सार्वजनिक न किया जाए।

साथ ही इन तीनों नेताओं ने YouTube और X (पूर्व में ट्विटर) पर इस संबंध में जो भी पोस्ट किए, उनके URLs को हटाने के लिए भी दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है। मामला लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दिन चल रहे डिबेट शो का है। तीनों नेताओं ने एक एडिटेड वीडियो को ये कह कर पोस्ट किया कि ये इंडिया टीवी के डिबेट शो के रॉ फुटेज हैं। कोर्ट ने टी डिबेट का फुटेज देख कर कहा कि प्रारंभिक रूप से लगता है कि रजत शर्मा ने किसी गाली का इस्तेमाल नहीं किया।

हाईकोर्ट ने कहा कि अगर ये वीडियो सार्वजनिक मीडिया में मौजूद रहते हैं तो इससे रजत शर्मा को भविष्य में बदनाम किए जाने की आशंका बनी रहेगी और उनकी प्रतिष्ठा को देखते हुए व्यावहारिक रूप से नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकेगी। कोर्ट ने कहा कि मानहानि और आलोचना के बीच एक पतली सी रेखा है। उच्च न्यायालय ने कहा कि अभिव्यक्ति एवं बोलने की आज़ादी के तहत किसी की प्रतिष्ठा को ठेस नहीं पहुँचाई जा सकती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने ‘रजत शर्मा ने गाली दी’ वाक्य का इस्तेमाल किया, जो तथ्यों को पूरी तरह गलत तरीके से पेश करने के बराबर है। कोर्ट ने कहा कि रजत शर्मा की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने के लिए ये सब किया गया। इंडिया टीवी ने पहले भी बताया था कि रजत शर्मा पर लगाए गए आरोप गलत हैं और इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रागिनी नायक अक्सर टीवी डिबेट्स में हल्ला-गुल्ला करने के लिए जानी जाती हैं। जयराम रमेश पहले भी कई बार झूठ फैला चुके हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि अत्यधिक सनसनी बनाने के लिए कॉन्ग्रेस नेताओं ने झूठ फैलाया।

कांग्रेस नेताओं ने रजत शर्मा को लेकर फैलाया झूठ: IndiaTV ने दिया करारा जवाब, कहा- इस बार सीमा लाँघ दी

रागिनी नायक (बाएँ), रजत शर्मा (दाएँ) (फोटो साभार : Youtube/IndiaTV)
क्या कांग्रेस अपने बुरे दिनों से गुजर रही है? कोई न कोई विवाद कांग्रेस के गले पड़ रहा है। चुनाव में बांटे गारंटी कार्ड कब अति गंभीर हो जाये, कहा नहीं जा सकता। अगर यह काम बीजेपी की तरफ से हुआ होता जितने भी मुल्ला, मौलवी और कट्टरपंथी चील-कौओं की तरफ चीख-चिल्ला रहे होते। अभी ये विवाद शांत भी नहीं हुआ कि India TV के पत्रकार रजत शर्मा पर कांग्रेस नेताओं ने गाली देने का जो आरोप लगाया है, अगर मीडिया रजत के साथ खड़ी हो गयी कांग्रेस को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। 

रजत से मुलाकात हुए लगभग 4 दशक हो गए हैं। दोनों ही पत्रकारिता के लगभग पहले पायदान पर ही थे, शायद 'रविवार' पत्रिका में थे। सर्वश्री भानु प्रताप शुक्ला और प्रबल मैत्र आदि अन्य पाञ्चजन्य सम्पादकीय के साथ चाय पर किसी चर्चा के अलावा दो/तीन वार्ताओं में मुलाकात हुई। रजत को कभी गाली तो दूर गुस्से में नहीं देखा। अब इतने लम्बे अंतराल में उनके व्यवहार में अंतर आया हो कहा नहीं जा सकता। केवल रतन मलकानी, प्रो वेद प्रकाश भाटिया,  डॉ आर बालाशंकर और तरुण विजय आदि ऐसे संपादक हैं, जिन्होंने कभी किसी को कोई अपशब्द नहीं कहा।  

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक, जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने मशहूर पत्रकार रजत शर्मा पर ऑन एयर गाली देने का आरोप लगाते हुए फर्जी खबरें फैलाने की कोशिश की, जिसके बाद इंडिया टीवी ने मंगलवार (11 जून 2024) को इन नेताओं को चेतावनी देते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।

कांग्रेस के तीनों नेताओं को चेताते हुए इंडिया टीवी की लीगल हेड रितिका तलवार ने बयान जारी किया, “मैं आपको भारत के सबसे सम्मानित पत्रकार और टीवी एंकर रजत शर्मा की ओर से लिख रही हूँ, जो चार दशकों से इस पेशे में हैं और उनकी विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा बहुत अधिक है। रजत शर्मा ऑन एयर और ऑफ एयर दोनों जगह अपने सुसंस्कृत और सभ्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। दुनिया भर के टेलीविजन दर्शक उनकी विनम्र और सौम्य एंकरिंग शैली की तारीफ करते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “हमने सोशल मीडिया पर आपके पोस्ट देखे हैं, जिसमें आपने रजत शर्मा पर ऑन एयर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आपके द्वारा अपने पोस्ट में लगाए गए आरोप बिल्कुल झूठे हैं और उनका कोई आधार नहीं है। वे दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक हैं और स्पष्ट रूप से फर्जी खबरें हैं। आपने ऊँची प्रतिष्ठा वाले व्यक्तित्व पर झूठा आरोप लगाकर सार्वजनिक शालीनता की सभी सीमाओं को लाँघ दिया है। हम इस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं।”

इस वार्निंग वाले पोस्ट में आगे लिखा है, “इस बीच हमें पता चला है कि आप प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर से वही बेबुनियाद, झूठी और अपमानजनक खबरें फैलाकर इस अकल्पनीय स्थिति को और बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपको चेतावनी देते हैं कि आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। हम दोहराते हैं कि रजत शर्मा ने निजी या सार्वजनिक जीवन में कभी भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। आपके द्वारा गैर-मौजूद और काल्पनिक बातों से निकाले गए निष्कर्ष अपने आप में अपमानजनक हैं। हम आगे कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।” रितिका तलवार ने कहा कि कांग्रेस नेता इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और रजत शर्मा के बारे में झूठा दावा करने की कोशिश करते रहेंगे।

इंडिया टीवी के ऑफिसियल एक्स हैंडल के इस पोस्ट को कोट करते हुए रजत शर्मा ने भी अपने एक्स हैंडल से उसे रीट्वीट किया और सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली सामग्रियों को खुद पर हमला करार दिया।

सोमवार (10 जून 2024) को कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आरोप लगाया कि रजत शर्मा ने लाइव डिबेट के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने ट्वीट किया, “पत्रकारिता में इससे ज़्यादा घटिया और क्या हो सकता है? रजत शर्मा, क्या आपके पास कोई जवाब है?”

कॉन्ग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने इस निराधार दावे को और आगे बढ़ाया। पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, “यह अत्यंत निंदनीय है कि एक महिला नेत्री से एक वरिष्ठ संपादक इस तरह के अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। रजत शर्मा, आप इस बारे में क्या कहेंगे?”

जयराम रमेश ने भी इस झूठ को आगे बढ़ाया। जयराम रमेश ने इस पर लिखा, “रजत शर्मा एक प्रसिद्ध मीडिया व्यक्तित्व हैं। उनके अपने राजनीतिक झुकाव हैं, लेकिन कांग्रेस की एक प्रमुख प्रवक्ता, जो एक महिला हैं, के लिए इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। इस मामले में बिना शर्त सार्वजनिक माफी की तत्काल आवश्यकता है।”

हालाँकि अब इंडिया टीवी और रजत शर्मा ने इस मामले को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है कि वो जल्द ही कांग्रेस के इन तीनों नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

संविधान और शहीदों का अपमान करता मोदी-विरोधी गैंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विरोध में एकजुट हो रहे विरोधियों को एक बार अपनी-अपनी गिरवान में झांक लेना चाहिए। संविधान की शपथ लेने वाले नेता और पार्टियां किस आधार पर मोदी सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं? प्रधानमंत्री बनने की लालसा में एकजुट होने क्या राष्ट्र को बताएंगे कि : 

1. क्या कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना गलत है?

2. इतने वर्षों तक क्यों भारतवासियों को पाकिस्तान का डर दिखाकर भ्रमित किया गया?

3. क्यों इस्लामिक आतंकवाद को संरक्षण देने 'हिन्दू आतंकवाद' और 'भगवा आतंकवाद' का नाम देकर हिन्दुत्व एवं सनातन को बदनाम किया गया?

4. क्यों तुष्टिकरण के चलते हिन्दू तीर्थों को विवादित बनाया गया?

5. पाकिस्तान में आतंकवाद के अड्डों पर हुए सर्जिकल और एयर स्ट्राइक का क्यों मजाक बनाया गया?

6. क्यों भारत के गौरवशाली इतिहास को धूमिल कर आतताई मुगलों के खुनी इतिहास पर पर्दा डाल उन्हें महान बताया गया? विश्व में ऐसा कौन-सा देश है, जहाँ अपने ही इतिहास को धूमिल किया जाता है?

7. सरकार का विरोध करने के लिए हज़ारो मुद्दे हैं, लेकिन मोदी विरोध में उन्हें नज़रअंदाज़ कर टूलकिट के हाथो की कठपुतली बना जा रहा है, क्यों? 

8. भाजपा को मजबूत करने में जनता नहीं, गैर-भाजपाई पार्टियां जिम्मेदार हैं। क्यों नहीं, सरकारी कार्यालयों में रिक्त स्थानों को भरे जाने के लिए धरने/प्रदर्शन किये जाते?

9. क्यों कुर्सी की खातिर सनातन धर्म का मजाक बनाया जाता है? नूपुर शर्मा विवाद तुष्टिकरण की देन है, क्यों नहीं नूपुर की बात को तोड़मरोड़ कर दिखाने और उकसाने वाले के विरुद्ध आवाज़ बुलन्द की? यही अंतर है भाजपा और गैर-भाजपाइयों में। 

10. जब किसी हिन्दू द्वारा किसी मुस्लिम की हत्या हो जाती है, तुरन्त उठ खड़े होते हो, लेकिन जब किसी मुस्लिम द्वारा किसी हिन्दू की हत्या की जाती है चुप्पी साध लेते हो क्यों? संविधान में कहाँ लिखा है कि हिन्दू पर अत्याचार होने पर ऑंखें बंद कर लो और जब मुस्लिम पर हो तो संविधान के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगा दो? जिस तरह आजकल लव-जिहाद के हिन्दू लड़कियों की हत्या हो रही है, जिस दिन समस्त विपक्ष और सत्ता पक्ष एक साथ खड़ा हो गया, उसी दिन ये हत्याएं रुक जाएंगी। लेकिन वोट बैंक के आगे घुटने चुका विपक्ष क्यों ऐसा करेगा।   

11. संविधान में कहाँ लिखा है कि सेना प्रमुख को सड़क का गुंडा बोलो?

12. संविधान में कहाँ लिखा कि घुसपैठियों को मतदान का अधिकार देने के साथ-साथ हर सरकारी सुविधा दो?

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानि यूपीए से अब विपक्ष का जी भर गया है। घोटालों और भ्रष्टाचार के दाग को मिटाने के लिए अब 15 दलों ने गठबंधन को नया नाम देने का फैसला किया है। इस नए गठबंधन का नाम अब पीडीए यानि पैट्रियटिक डेमोक्रेटिक अलायंस होगा। यानि गठबंधन को अब देशभक्ति की चाशनी में डुबाकर जनता के सामने पेश किया जाएगा। लेकिन पीडीए का एक और फुल फार्म निकलता है और वह है परिवारवादी डेमोक्रेटिक एलाइंस। इसकी खास वजह भी है कि जब सोनिया गांधी के बेटे, मुलायम सिंह यादव के बेटे, अजीत सिंह के बेटे, शरद पवार की बेटी, मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी, फारुख अब्दुल्ला का बेटा, एम करुणानिधि के बेटे, लालू यादव के बेटे कितने नेताओं के बेटे-बेटियां इसमें शामिल हैं तो इस तरह के गठबंधन को परिवारवादी डेमोक्रेटिक एलाइंस (PDA) ही कहना उचित होगा।

1. गांधी परिवार
चीनी घुसपैठ के बीच राहुल गांधी चीनी अधिकारियों संग गुप्त बैठकें की


राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बीजेपी के कदम के खिलाफ हैं। उन्होंने कभी कश्मीरी पंडितों की नरसंहार पर एक शब्द भी नहीं बोला। जवाहरलाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र में चीन को स्थायी सदस्यता सौंपने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेहरू के नेतृत्व में भारत 1962 में चीन से युद्ध हार गया। सलमान खुर्शीद ने कहा था कि सोनिया गांधी बटला हाउस एनकाउंटर देखकर ‘फूट-फूटकर रोई’ थीं। जब चीन हमारी सीमाओं में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था तब राहुल गांधी ने चीनी अधिकारियों के साथ गुप्त बैठकें की थी।

2. ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने किया राष्ट्रगान का अपमान
ममता बनर्जी किस बेशर्मी से राष्ट्रगान का अपमान करती हैं, यह देख लीजिए। इन लोगों के मन में देश या राष्ट्रगान के प्रति कोई सम्मान नहीं है। हाल ही में उन्होंने बीएसएफ जवानों पर पश्चिम बंगाल में ग्रामीणों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया था। उन्हें बांग्लादेशियों से इस कदर प्रेम है कि उन्होंने यहां तक ​​कह दिया कि बंगाल में बसे सभी बांग्लादेशी प्रवासी भारतीय नागरिक हैं।

3. अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल राष्ट्रगान को छोड़ मंच से चले गए
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून 2023 को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रगान का अपमान किया। त्यागराज स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान भाजपा द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कमेंटेटर सभी को राष्ट्रगान के लिए खड़े होने के लिए कहते हैं। घोषणा के तुरंत बाद, केजरीवाल उठते हैं और कार्यक्रम स्थल से चले जाते हैं। कमेंटेटर फौरन कहते हैं कि केजरीवाल का शेड्यूल बिजी है, इसलिए उन्हें जाना पड़ रहा है। केजरीवाल 52 सेकंड भी खड़े नहीं हो सके।

4.लालू प्रसाद यादव
पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक एक नाटक था
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव इन दिनों जमानत पर हैं लेकिन उन्हें लगता है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी वह एक नाटक था। चारा घोटाला बिहार के माथे पर एक ऐसा कलंक है जिसने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी। इसी मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई।

5. स्टालिन, तमिलनाडु के सीएम
राष्ट्रगान को लोक गीत बता दिया
स्टालिन गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस भूल गए, तारीखें तलाश रहे हैं। 25 दिसंबर RD (गणतंत्र दिवस), 15 जनवरी ID (स्वतंत्रता दिवस) और राष्ट्रगान को एक लोक गीत (नाट्टुपुरा पाडल) कह दिया।

6. शरद पवार
मुंबई धमाके के समय तथ्य को ही बदल डाला
1993 में 12 बम धमाके हुए थे। ये सभी मुंबई के हिंदू बहुल इलाकों में थे। इसके बाद तत्कालीन सीएम शरद पवार ने 13वें धमाके के बारे में झूठ बोला ताकि कोई उनकी पार्टी पर उंगली न उठा सके। यानि वे जताना चाहते थे कि 13वां धमाका मुस्लिम इलाके में हुआ। जबकि 13वां धमाका हुआ ही नहीं।

7. अखिलेश यादव
पाकिस्तान भारत का असली दुश्मन नहीं
वर्ष 2022 के यूपी चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा था कि वह पाकिस्तान को भारत का असली दुश्मन नहीं मानते हैं। बीजेपी वोट की राजनीति के लिए पाकिस्तान को हमारा दुश्मन बताती है। पाकिस्तान ने पिछले 70 सालों में भारत पर जंगें थोपी जिसमें कितने ही जवान शहीद हुए, कश्मीर को दशकों तक लहूलुहान किया जिसमें कितनी जानें गईं, भारत में कई आतंकवादी हमले करवाए जिसमें सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत हो गई। लेकिन अखिलेश यादव को पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता। वीर जवानों और देश की सुरक्षा के प्रति ऐसी अनदेखी क्या बर्दास्त की जा सकती है। इनकी देशभक्ति यही है।

दिल्ली कांग्रेस : केजरीवाल सरकार करवा रही थी नेताओं की जासूसी, होता था कैश पेमेंट, दो चाबियों से खुलती थी तिजोरी

                                                                                                                           साभार 
अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से पैदा हुई आम आदमी पार्टी अब भ्रष्टाचार के आरोपों से इस कदर घिर चुकी है कि उसका किला ढहने ही वाला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार घोटालों और भ्रष्टाचार के दलदल में धंस चुकी है। आम आदमी पार्टी के फाइनेंसर माने जाने वाले केजरीवाल के करीबी कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से ही जेल में थे और अब शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया भी जेल पहुंच चुके हैं। केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार में इस कदर आकंठ डूब चुकी है कि अब उनके खिलाफ जासूसी कांड में जांच का आदेश भी दे दिया गया है।

जासूसी मामले में सिसोदिया के खिलाफ जांच को मंजूरी

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज करने के सीबीआई के अनुरोध को मंजूरी दे दी। उनपर आरोप है कि दिल्ली सरकार ने राजनीतिक खुफिया जानकारी जुटाने के लिए विजिलेंस डिपार्टमेंट के तहत फीडबैक यूनिट का गठन किया था।

राजनीतिक जासूसी के लिए बनाई गई फीडबैक यूनिट

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार फीडबैक यूनिट का इस्तेमाल राजनीतिक जासूसी के लिए कर रही थी, सीबीआइ ने अपनी रिपोर्ट में इस बार से पर्दा उठाया है।सीबीआइ ने कहा है कि यह यूनिट वैसे तो दिल्ली सरकार के विभागों में कामकाज की निगरानी के लिए बनाई गई थी। लेकिन असल मकसद कुछ और निकला।

सत्ता में आने के बाद AAP ने बनाई थी फीडबैक यूनिट

2015 में सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने सतर्कता विभाग को मजबूत करने के लिए फीडबैक यूनिट बनाई थी। आरोप है कि इसके माध्यम से नेताओं की कराई गई जासूसी थी।

जासूसी के लिए तिजोरी में रखा था कैश, दो चाबियों से खुलता था

केजरीवाल सरकार ने विजिलेंस डिपार्टमेंट में बनाए गए ‘फीडबैक यूनिट’ से नेताओं की जासूसी कराई। दिलचस्प बात यह है कि इस सीक्रेट ऑपरेशन में खर्च होने वाले पैसे के भुगतान के लिए ‘सीक्रेट सर्विस फंड’ बनाया गया था। वहीं इस फंड को रखने के लिए एक ऐसी तिजोरी का इस्तेमाल हुआ जोकि दो चाबियों को एक साथ घुमाने पर खुलता था।

सीक्रेट ऑपरेशंस के लिए होता था नकद में पेमेंट

फीडबैक यूनिट (FBU) को 2015 में AAP सरकार द्वारा गठित किया गया था। इस यूनिट के तहत सीक्रेट ऑपरेशंस के लिए नकद में पेमेंट किया जाता था और इसकी डिटेल एक रजिस्टर में रखी जाती थी। इसमें ‘S’ के आगे नंबर लिखा जाता था।

सतर्कता विभाग के अधिकारी ने की जासूसी की शिकायत

फीडबैक यूनिट का गठन 2015 में किया गया था। 2016 में सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि इसकी आड़ में जासूसी की जा रही है। 2015 में ही इस यूनिट के खिलाफ आवाज उठी थी और बाद में मामला सीबीआई को सुपुर्द कर दिया गया था।

सीक्रेट सर्विस फंड की तिजोरी पर अधिकारी ने उठाया सवाल

2016 में फीडबैक यूनिट की शिकायत करने वाले विजिलेंस डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने अपने पत्र में यह सब बातें लिखी हैं। जिसे सीबीआई ने सबूत के तौर पर शामिल किया है। इस यूनिट के कथित रूप से गठन होने के सात महीने बाद और इसमें शामिल होने के चार महीने बाद दो में से एक अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक शम्स अफरोज ने सीक्रेट सर्विस फंड की तिजोरी की दो चाबियों में से एक को अपने पास रखने का दावा किया। अफरोज ने विजिलेंस विभाग के विशेष सचिव को तीन पेज का पत्र लिखकर इसकी वित्तीय कार्यप्रणाली के संबंध में सवाल खड़े किए। अफरोज को दिल्ली सरकार में उप निदेशक (प्रशासन और वित्त) के रूप में नियुक्त किया गया था। वो 30 मई को कथित रूप से गठित की गई यूनिट में शामिल हुए थे और उन्होंन 22 सितंबर 2016 को पत्र लिखा था।

मामला उठा तो CBI को सौंपा गया जांच का जिम्मा

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने परियोजनाओं की फीडबैक लेने और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की जानकारी देने के लिए आप सरकार द्वारा गठित फीडबैक यूनिट के कर्मचारियों को बर्खास्त कर इसके दफ्तर को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था। इससे पूर्व उपराज्यपाल रहे नजीब जंग ने उपराज्यपाल की मंजूरी लिए बिना गोपनीय तरीके से फीडबैक यूनिट बनाने के जांच का मामला सीबीआइ को सौंपा था और उस समय से सीबीआइ इस मामले की जांच कर रही है।

फीडबैक यूनिट को करना था विजिलेंस विभाग के अधीन काम

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक फीडबैक यूनिट को भले ही परियोजनाओं की फीडबैक लेने और भ्रष्टाचार की जानकारी देने के नाम पर गठित की गई थी लेकिन इसकी गतिविधियां रहस्यमयी थीं। सतर्कता विभाग के सचिव ने सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन काम करने वाली फीडबैक यूनिट की जानकारी कई बार पत्र लिखकर मांगी थी लेकिन उन्हें कभी जानकारी नहीं दी गई। जबकि फीडबैक यूनिट को विजिलेंस विभाग के अधीन काम करना था। सूत्र बताते हैं कि इसके फंड व खर्च आदि को लेकर भी गोपनीयता बरती गई।

फीडबैक यूनिट के स्टाफ को दी जा रही थी गाड़ी, आफिस, टेलिफोन 

उपराज्यपाल द्वारा फीडबैक यूनिट पर कड़े तेवर दिखाने के बाद दिल्ली सरकार का विजिलेंस विभाग भी सतर्क हो गया।उसने कई कर्मचारियों के काम को एक साल का मियाद पूरी होने के बाद कांट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया। वहीं कई कर्मचारियों ने यूनिट को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए नौकरी छोड़ दी। बाकी बचे कर्मचारियों को बर्खास्त कर यूनिट को हमेशा के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया।एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यूनिट के स्टाफ को वेतन के अलावा गाड़ी, आफिस व टेलिफोन आदि की सुविधा दी गई थी।

राजनीतिक खुफिया जानकारी जुटाने में लग गई यूनिट

सीबीआई की शुरुआती जांच में सामने आया है कि FBU को जो काम दिया गया था, वह उसके अलावा खुफिया राजनीतिक जानकारियां जुटाने में भी लग गई। वह किसी व्यक्ति की राजनीतिक गतिविधियों, उससे जुड़े संस्थानों और AAP के राजनीतिक फायदे वाले मुद्दों के लिए जानकारी जुटाने लगी।

सीबीआई की जांच में क्या-क्या पाया?

सीबीआई की शुरुआती जांच में सामने आया है कि फीडबैक यूनिट (एफबीयू) को जो काम दिया गया था, वह उसके अलावा खुफिया राजनीतिक जानकारियां जुटाने में भी जुटी थी। वह किसी व्यक्ति की राजनीतिक गतिविधियों, उससे जुड़े संस्थानों और आम आदमी पार्टी के राजनीतिक फायदे वाले मुद्दों के लिए जानकारी जुटाने लगी थी।

एफबीयू ने कुल 700 केसों की जांच की। इनमें 60% राजनीतिक निकले। जिनका सरकार के कामकाज से कोई लेनादेना नहीं था। सीबीआई के अनुसार, अभी यह साफ नहीं कि एफबीयू अभी भी एक्टिव है या नहीं।

सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में सरकारी खजाने में नुकसान का भी जिक्र किया। एजेंसी की मानें तो फीडबैक यूनिट के गठन और काम करने के गैरकानूनी तरीके से सरकारी खजाने को लगभग 36 लाख रुपये का नुकसान हुआ। सीबीआई ने कहा था कि किसी अधिकारी या विभाग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सीबीआई रिपोर्ट के मुताबिक, एफबीयू की स्थापना के लिए कोई प्रारंभिक मंजूरी नहीं ली गई थी, लेकिन अगस्त 2016 में सतर्कता विभाग ने अनुमोदन के लिए फाइल तत्कालीन एलजी नजीब जंग के पास भेजी थी। जंग ने दो बार फाइल को खारिज कर दिया।

फीडबैक यूनिट पर देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप

फीडबैक यूनिट (एफबीयू) मामले में दिल्ली सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एलजी कार्यालय ने पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और दो पूर्व मंत्रियों के पत्र को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव को भेज दिया है। खुफिया जानकारियां इकट्ठा करने के लिए एफबीयू के गठन पर सवाल उठने के बाद पूर्व सांसद सहित दो पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल और किरण वालिया ने एलजी को पत्र लिखकर एनआईए या सीबीआई से जांच करवाने की मांग की थी।

इसे भ्रष्टाचार से अलग मानते हुए देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ राजद्रोह की कार्रवाई की मांग की गई थी। इस मामले में आम आदमी पार्टी ने भी एलजी, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए हैं।