Showing posts with label #Rajat Sharma. Show all posts
Showing posts with label #Rajat Sharma. Show all posts

‘अभिव्यक्ति की आज़ादी के बहाने झूठ फैला कर किसी को बदनाम नहीं कर सकते’: हटाओ रजत शर्मा वाला वीडियो: दिल्ली हाईकोर्ट से कॉन्ग्रेस नेताओं को झटका : बीजेपी को सीख लेनी चाहिए


न्यूज़ चैनल ‘India TV’ के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को मानहानि के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने राहत दी है। साथ ही कांग्रेस नेताओं को रजत शर्मा के खिलाफ किए गए ट्वीट्स डिलीट करने के लिए कहा गया है। ‘आप की अदालत’ इंटरव्यू शो के लिए लोकप्रिय रजत शर्मा पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि पार्टी की प्रवक्ता रागिनी नायक को उन्होंने बीच शो में धीमे से गाली दी। हालाँकि, वीडियो में गाली सुनाई नहीं दे रही है।

रजत के इस प्रकरण से बीजेपी को सीख लेनी चाहिए। इसी चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा बीजेपी के विरुद्ध इतना दुष्प्रचार किया गया, जनता द्वारा चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई जा रही है, लेकिन बीजेपी को कोर्ट जाना था, कांग्रेस विजेताओं को अयोग्य घोषित करवाना चाहिए। क्या कर रहे गौरव भाटिया, निमेष पाठक और रवि शंकर प्रसाद और विधि प्रकोष्ठ आदि? 

कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के सेक्रेटरी इंचार्ज जयराम रमेश, मीडिया एवं पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा और पार्टी के विदेश मामलों की संयोजक रागिनी नायक को अब रजत शर्मा के खिलाफ किए गए ट्वीट्स हटाने पड़ेंगे। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने इसके लिए तीनों नेताओं को एक सप्ताह का समय दिया है। Google को आदेश दिया गया है कि जो वीडियो सार्वजनिक हो चुके हैं उन्हें प्राइवेट किया जाए, बिना न्यायिक आदेश के उन्हें सार्वजनिक न किया जाए।

साथ ही इन तीनों नेताओं ने YouTube और X (पूर्व में ट्विटर) पर इस संबंध में जो भी पोस्ट किए, उनके URLs को हटाने के लिए भी दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है। मामला लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दिन चल रहे डिबेट शो का है। तीनों नेताओं ने एक एडिटेड वीडियो को ये कह कर पोस्ट किया कि ये इंडिया टीवी के डिबेट शो के रॉ फुटेज हैं। कोर्ट ने टी डिबेट का फुटेज देख कर कहा कि प्रारंभिक रूप से लगता है कि रजत शर्मा ने किसी गाली का इस्तेमाल नहीं किया।

हाईकोर्ट ने कहा कि अगर ये वीडियो सार्वजनिक मीडिया में मौजूद रहते हैं तो इससे रजत शर्मा को भविष्य में बदनाम किए जाने की आशंका बनी रहेगी और उनकी प्रतिष्ठा को देखते हुए व्यावहारिक रूप से नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकेगी। कोर्ट ने कहा कि मानहानि और आलोचना के बीच एक पतली सी रेखा है। उच्च न्यायालय ने कहा कि अभिव्यक्ति एवं बोलने की आज़ादी के तहत किसी की प्रतिष्ठा को ठेस नहीं पहुँचाई जा सकती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने ‘रजत शर्मा ने गाली दी’ वाक्य का इस्तेमाल किया, जो तथ्यों को पूरी तरह गलत तरीके से पेश करने के बराबर है। कोर्ट ने कहा कि रजत शर्मा की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने के लिए ये सब किया गया। इंडिया टीवी ने पहले भी बताया था कि रजत शर्मा पर लगाए गए आरोप गलत हैं और इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रागिनी नायक अक्सर टीवी डिबेट्स में हल्ला-गुल्ला करने के लिए जानी जाती हैं। जयराम रमेश पहले भी कई बार झूठ फैला चुके हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि अत्यधिक सनसनी बनाने के लिए कॉन्ग्रेस नेताओं ने झूठ फैलाया।

रजत शर्मा ने लाइव वीडियो दिखाकर पूछा- बताओ कहाँ गाली दी? कांग्रेस के खिलाफ केस दर्ज


4 जून को मतगणना वाले दिन इंडिया टीवी पर कांग्रेस नेता रागिनी नायक और एंकर रजत शर्मा के बीच हुई बातचीत अब बहुत आगे बढ़ गई है। इंडिया टीवी अपने चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ के समर्थन में पहले ही कांग्रेस नेता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की बात कह चुका है, जबकि रागिनी नायक इस बात को साबित करने पर तुली हैं कि रजत शर्मा ने अभद्र भाषा बोली। अब इस मामले में रागिनी नायक ने केस को दर्ज कराया है। वहीं रजत शर्मा ने भी सामने आकर अपना पक्ष रखा है।

रजत शर्मा ने रागिनी नायक के आरोपों के बारे में मंगलवार को ‘आज की बात’ में अपनी बात रखी और बताया कि आज जो आरोप उन पर कॉन्ग्रेस नेता लगा रहे हैं, हकीकत तो ये है कि उन्होंने उस मतगणना वाले दिन क्या अपने पूरे जीवन में किसी को गाली नहीं दी।

उन्होंने कहा, “मैं 44 साल से पत्रकारिता के पेशे में हूँ और 31 साल से लोग मुझे टीवी पर देख रहे हैं। सबको पता है कि मैंने कभी किसी से अभद्र तो क्या ऊँची आवाज में भी बात नहीं की। मुश्किल से मुश्किल सवाल भी हँसकर, मुस्कुराकर पूछे। हमेशा अपनी बात शालीनता से कही, इसीलिए मुझे आपका इतना प्यार मिला। लेकिन आज सुबह मुझे जब पता चला कि कांग्रेस पार्टी के मीडिया सेल ने कल रात सोशल मीडिया पर एक झूठा कैंपेन चलाया कि इलेक्शन की काउंटिंग वाले दिन एक लाइव शो में मैंने गाली दी, ये सुनकर मुझे बहुत तकलीफ हुई।”

उन्होंने आगे बताया कि इस झूठे इल्जाम के लगने के बाद इंडिया टीवी की तरफ से कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट देखने वालों को चेतावनी दी गई। उन्हें एक पत्र भेजकर आगाह किया गया कि वो झूठ न फैलाएँ वरना मानहानि का केस होगा। पूरा शो लाइव था उसे सबने देखा था। अगर कुछ कहा गया होता तो इस बारे में सबको पता चलता।

रजत शर्मा कहते हैं कि कांग्रेस की प्रवक्ता ने जानबूझकर उन्हें मिसकोट किया। इस दौरान उन्होंने साफ कहा भी कि उन्होंने वो बात नहीं कही जो बार बार उनके द्वारा कही जा रही है। हालाँकि कांग्रेस प्रवक्ता ने नहीं सुनी। रजत शर्मा को कांग्रेस का रवैया देख लग रहा है कि ये सब उन्हें फँसाने के लिए हो रहा है, उन्हें टारगेट करने के लिए हो रहा है। वो 4 जून की बातचीत की पूरी क्लिप दिखाकर पूछते हैं आखिर गाली कहाँ बोली गई है। वो ये सवाल भी करते हैं कि 4 जून को अगर उन्होंने कुछ बोला होता तो क्या कॉन्ग्रेस 10 जून तक चुप रहती। उन्होंने 6 दिन बाद जाकर इल्जाम लगाया है।

रजत शर्मा अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को झूठ बताते हुए कहते हैं कि पूरी वीडियो की क्लिप मौजूद है। कोई भी देख ले। कुछ छिपने वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि चेतावनी देने के बाद भी कॉन्ग्रेस के मीडिया सेल ने अपने इल्जाम को दोहराया है। इसलिए अब ये मामला लीगल टीम को दे दिया है। अब कानून ही अपना काम करेगा।

अपने दर्शकों से रजत शर्मा ने कहा- “आप मुझे अच्छी तरह जानते हैं। मैं ऐसी किसी साजिश से डरने वाला नहीं हूँ क्योंकि सच मेरे साथ है, फैक्ट्स मेरे हक में हैं। इसीलिए जिन्होंने जानबूझकर मुझे बदनाम किया, वो सब लोग जिन्होंने, सोच समझकर मेरे खिलाफ साजिश की, उन सबको अब अदालत में हिसाब देना पड़ेगा।”

अवलोकन करें:-

कांग्रेस नेताओं ने रजत शर्मा को लेकर फैलाया झूठ: IndiaTV ने दिया करारा जवाब, कहा- इस बार सीमा लाँघ दी

इंडिया टीवी से चेतावनी पाने के बाद रागिनी नायक मीडिया से मुखातिब हुईं। उन्होंने इस दौरान फिर अपना इल्जाम दोहराया और कहती रहीं कि रजत शर्मा ने उन्हें गाली दी है। वो ये कहकर रोते हुए भी नजर आईं कि वो वीडियो, माँ-बाप, सास-ससुर और बच्चों तक ने देखा था। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट करके कहा कि उन्हें सच बोलने पर धमकाया जा रहा है। लेकिन उन्होंने आईपीसी की दारा 294 और 509 आईपीसी के तहत केस दर्ज करवा दिया है।

कांग्रेस नेताओं ने रजत शर्मा को लेकर फैलाया झूठ: IndiaTV ने दिया करारा जवाब, कहा- इस बार सीमा लाँघ दी

रागिनी नायक (बाएँ), रजत शर्मा (दाएँ) (फोटो साभार : Youtube/IndiaTV)
क्या कांग्रेस अपने बुरे दिनों से गुजर रही है? कोई न कोई विवाद कांग्रेस के गले पड़ रहा है। चुनाव में बांटे गारंटी कार्ड कब अति गंभीर हो जाये, कहा नहीं जा सकता। अगर यह काम बीजेपी की तरफ से हुआ होता जितने भी मुल्ला, मौलवी और कट्टरपंथी चील-कौओं की तरफ चीख-चिल्ला रहे होते। अभी ये विवाद शांत भी नहीं हुआ कि India TV के पत्रकार रजत शर्मा पर कांग्रेस नेताओं ने गाली देने का जो आरोप लगाया है, अगर मीडिया रजत के साथ खड़ी हो गयी कांग्रेस को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। 

रजत से मुलाकात हुए लगभग 4 दशक हो गए हैं। दोनों ही पत्रकारिता के लगभग पहले पायदान पर ही थे, शायद 'रविवार' पत्रिका में थे। सर्वश्री भानु प्रताप शुक्ला और प्रबल मैत्र आदि अन्य पाञ्चजन्य सम्पादकीय के साथ चाय पर किसी चर्चा के अलावा दो/तीन वार्ताओं में मुलाकात हुई। रजत को कभी गाली तो दूर गुस्से में नहीं देखा। अब इतने लम्बे अंतराल में उनके व्यवहार में अंतर आया हो कहा नहीं जा सकता। केवल रतन मलकानी, प्रो वेद प्रकाश भाटिया,  डॉ आर बालाशंकर और तरुण विजय आदि ऐसे संपादक हैं, जिन्होंने कभी किसी को कोई अपशब्द नहीं कहा।  

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक, जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने मशहूर पत्रकार रजत शर्मा पर ऑन एयर गाली देने का आरोप लगाते हुए फर्जी खबरें फैलाने की कोशिश की, जिसके बाद इंडिया टीवी ने मंगलवार (11 जून 2024) को इन नेताओं को चेतावनी देते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।

कांग्रेस के तीनों नेताओं को चेताते हुए इंडिया टीवी की लीगल हेड रितिका तलवार ने बयान जारी किया, “मैं आपको भारत के सबसे सम्मानित पत्रकार और टीवी एंकर रजत शर्मा की ओर से लिख रही हूँ, जो चार दशकों से इस पेशे में हैं और उनकी विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा बहुत अधिक है। रजत शर्मा ऑन एयर और ऑफ एयर दोनों जगह अपने सुसंस्कृत और सभ्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। दुनिया भर के टेलीविजन दर्शक उनकी विनम्र और सौम्य एंकरिंग शैली की तारीफ करते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “हमने सोशल मीडिया पर आपके पोस्ट देखे हैं, जिसमें आपने रजत शर्मा पर ऑन एयर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आपके द्वारा अपने पोस्ट में लगाए गए आरोप बिल्कुल झूठे हैं और उनका कोई आधार नहीं है। वे दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक हैं और स्पष्ट रूप से फर्जी खबरें हैं। आपने ऊँची प्रतिष्ठा वाले व्यक्तित्व पर झूठा आरोप लगाकर सार्वजनिक शालीनता की सभी सीमाओं को लाँघ दिया है। हम इस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं।”

इस वार्निंग वाले पोस्ट में आगे लिखा है, “इस बीच हमें पता चला है कि आप प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर से वही बेबुनियाद, झूठी और अपमानजनक खबरें फैलाकर इस अकल्पनीय स्थिति को और बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपको चेतावनी देते हैं कि आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। हम दोहराते हैं कि रजत शर्मा ने निजी या सार्वजनिक जीवन में कभी भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। आपके द्वारा गैर-मौजूद और काल्पनिक बातों से निकाले गए निष्कर्ष अपने आप में अपमानजनक हैं। हम आगे कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।” रितिका तलवार ने कहा कि कांग्रेस नेता इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और रजत शर्मा के बारे में झूठा दावा करने की कोशिश करते रहेंगे।

इंडिया टीवी के ऑफिसियल एक्स हैंडल के इस पोस्ट को कोट करते हुए रजत शर्मा ने भी अपने एक्स हैंडल से उसे रीट्वीट किया और सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली सामग्रियों को खुद पर हमला करार दिया।

सोमवार (10 जून 2024) को कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आरोप लगाया कि रजत शर्मा ने लाइव डिबेट के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने ट्वीट किया, “पत्रकारिता में इससे ज़्यादा घटिया और क्या हो सकता है? रजत शर्मा, क्या आपके पास कोई जवाब है?”

कॉन्ग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने इस निराधार दावे को और आगे बढ़ाया। पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, “यह अत्यंत निंदनीय है कि एक महिला नेत्री से एक वरिष्ठ संपादक इस तरह के अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। रजत शर्मा, आप इस बारे में क्या कहेंगे?”

जयराम रमेश ने भी इस झूठ को आगे बढ़ाया। जयराम रमेश ने इस पर लिखा, “रजत शर्मा एक प्रसिद्ध मीडिया व्यक्तित्व हैं। उनके अपने राजनीतिक झुकाव हैं, लेकिन कांग्रेस की एक प्रमुख प्रवक्ता, जो एक महिला हैं, के लिए इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। इस मामले में बिना शर्त सार्वजनिक माफी की तत्काल आवश्यकता है।”

हालाँकि अब इंडिया टीवी और रजत शर्मा ने इस मामले को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है कि वो जल्द ही कांग्रेस के इन तीनों नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

भगवान के मिशन पर हैं मोदी और उनका कार्य पूर्ण होने तक मोदी जी नहीं हटेंगे; यह मोदी जी ने खुद कहा - विपक्ष इस खतरे की घंटी को सुन ले

सुभाष चन्द्र

भारत मंडपम में India TV के Editor रजत शर्मा के साथ इंटरव्यू के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसा कहा जो विपक्ष के लिए एक इशारा है कि मेरे हटने की प्रतीक्षा मत करो। रजत शर्मा से जब वे 4 जून की बात कर रहे थे कि विपक्ष के लोग इसके बाद बेहाल होंगे, तब रजत शर्मा ने कहा - “आपने तो 2047 की जो बात कर दी उससे विपक्ष को लग रहा है कि मोदी जी ने तो लंबा कार्यक्रम बना दिया, क्या ये 2047 तक रहेंगे”? इस बात का जवाब जो मोदी जी ने दिया, उसे बड़े ध्यान से पढ़िए। उन्होंने कहा :- 

“मेरा मानना है कि ईश्वर ने मुझे किसी विशिष्ट काम करने के लिए भेजा है; परमात्मा ने मुझे किसी purpose के लिए भेजा हुआ है, वरना मैं जिस जिंदगी से निकला हुआ हूं, मेरे यहां आने का कोई logic ही नहीं बैठा जी, कोई रास्ता ही नहीं बनता जो मुझे यहां ले आए; ईश्वर ने मुझे इस काम के लिए कहा है मुझे भेजा है, मेरा मार्गदर्शन भी वे स्वयं करते हैं, मुझे रास्ता भी वो स्वयं दिखा रहे हैं; परिश्रम, पुरुषार्थ और पराक्रम का जो जज्बा है वो भी मुझे परमात्मा की कृपा से मिलता रहता है और उसी को लेकर मैं काम करता हूं और मुझे पक्का लगता है कि विकसित भारत का 2047 का टारगेट भी ईश्वर ने ही मुझसे करवाया है और जब तक वह पूरा नहीं होगा, वो मुझे वापस नहीं बुलाएंगे और मेरे लिए दुनिया में कोई और जगह नहीं है”।

लेखक 
चर्चित youtuber 

अंतिम पंक्ति में यह कहने का क्या मतलब है कि 2047 का टारगेट मुझसे भगवान ने ही करवाया है और जब तक वह पूरा नहीं होगा वो मुझे नहीं बुलाएंगे - मतलब मैं कहीं नहीं जाने वाला।

क्या विशिष्ट कार्य है जिसके लिए भगवान ने उन्हें भेजा है, ये वही जानते हैं लेकिन यह विपक्ष के लिए खतरे की घंटी जरूर है।

मेरे ख्याल में 4 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें मोदी के लिए दुःख पहुंचाने वाले अपशब्द बोलते हुए, उन्हें बात बात पर बेइज़्ज़त करते हुए, उनका मजाक उड़ाते हुए उस भगवान से डरना चाहिए जिसकी मोदी भक्ति करते हैं। कोई ऐसे व्यक्ति को हर समय प्रताड़ित करेगा जो हर बात को सहन करता है तो निश्चित ही उसके दिल को पीड़ा तो होगी ही, लेकिन वह व्यक्ति कहेगा कुछ नहीं परंतु इतना समझ लेना चाहिए ऐसे लोगों को कि उस व्यक्ति से वे हर दिन “श्रापित” होते हैं और उसकी सजा ईश्वर उन्हें अवश्य देगा। कब देगा, कहां देगा और कैसे देगा, वह ईश्वर अपने भक्त की पीड़ा समझ कर निश्चित करेगा।

अब आप सोच रहे होंगे ऐसे 4 व्यक्ति कौन हैं मेरी नज़र में जिन्हें दंड मिलेगा। वो है राहुल गांधी, केजरीवाल, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव। इन लोगो को कालचक्र से डरना चाहिए। 

कोई शक? 

“वक्त ने कभी भी उन्हें नहीं माफ़ किया, 

जिन्होंने दुखियों के अश्कों से दिल्लगी की है”