![]() |
| प्रतीकात्मक चित्र साभार- ekhabarbat.com |
गैंगरेप के कारण बेहोश हो जाने के बाद दोनों आरोपितों ने पीड़ित लड़की को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़ दिया था। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। ग्रमीणों ने दोनों आरोपितों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना शुक्रवार (28 जुलाई 2023) रात की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला अररिया जिले के थानाक्षेत्र फारबिसगंज का है। पीड़िता नाबालिग की माँ ने पुलिस में घटना की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात 9 बजे उनकी 17 वर्षीया बेटी मुहर्रम जुलूस में लाठी करतब देखने के लिए घर से बाहर गई थी। मुहर्रम जुलूस के शोर-शराबे के बीच दोनों आरोपितों (मोहम्मद अशफाक और मोहम्मद मुमताज) ने नाबालिग लड़की को जबरदस्ती उठा लिया। खेत में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया।
जब परिजनों ने अपनी बच्ची की तलाश की तो वह थोड़ी दूर एक खेत में नग्न हालात में मिली, उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने लड़की की माँ की तहरीर पर केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी।
अररिया जिला के फारबिसगंज थाना अंतर्गत हुए दुष्कर्म मामले में दोनो अभियुक्त गिरफ्तार।
— Araria police (@ArariaP) July 29, 2023
Araria Police #arariapolice
@arariapolice12345
Bihar Police #biharpolice @bihar_police pic.twitter.com/zic1FTDTvT
होश आने पर नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में खुद के साथ गैंगरेप होने की जानकारी दी। लड़की ने इसका आरोप अपने ही पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद मुमताज और मोहम्मद अशफाक पर लगाया।
पीड़ित लड़की ने बताया कि मुहर्रम के शोर में दोनों आरोपित उसे उठा कर खेत में ले गए। वहीं पर अशफाक और मुमताज ने उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। कुछ देर में लड़की बेहोश हो गई तो दोनों आरोपित उसे खेत में ही छोड़ कर भाग गए।
पीड़िता बेहोशी की ही हालत में काफी देर तक खेत में पड़ी रही। मामले की जानकारी होने से ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने दोनों आरोपितों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

No comments:
Post a Comment