Showing posts with label Araria. Show all posts
Showing posts with label Araria. Show all posts

बिहार : मुहर्रम के हो-हल्ला में अशफाक और मो. मुमताज ने किया नाबालिग से गैंगरेप

प्रतीकात्मक चित्र साभार- ekhabarbat.com
बिहार के अररिया जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। यहाँ मातम मना रहे मोहम्मद अशफाक और मोहम्मद मुमताज नाम के 2 युवकों ने खेत में ले जाकर पीड़िता के साथ तब तक दुष्कर्म किया, जब तक वो बेहोश नहीं हो गई। 

गैंगरेप के कारण बेहोश हो जाने के बाद दोनों आरोपितों ने पीड़ित लड़की को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़ दिया था। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। ग्रमीणों ने दोनों आरोपितों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना शुक्रवार (28 जुलाई 2023) रात की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला अररिया जिले के थानाक्षेत्र फारबिसगंज का है। पीड़िता नाबालिग की माँ ने पुलिस में घटना की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात 9 बजे उनकी 17 वर्षीया बेटी मुहर्रम जुलूस में लाठी करतब देखने के लिए घर से बाहर गई थी। मुहर्रम जुलूस के शोर-शराबे के बीच दोनों आरोपितों (मोहम्मद अशफाक और मोहम्मद मुमताज) ने नाबालिग लड़की को जबरदस्ती उठा लिया। खेत में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया।

जब परिजनों ने अपनी बच्ची की तलाश की तो वह थोड़ी दूर एक खेत में नग्न हालात में मिली, उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने लड़की की माँ की तहरीर पर केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी।

होश आने पर नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में खुद के साथ गैंगरेप होने की जानकारी दी। लड़की ने इसका आरोप अपने ही पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद मुमताज और मोहम्मद अशफाक पर लगाया।

पीड़ित लड़की ने बताया कि मुहर्रम के शोर में दोनों आरोपित उसे उठा कर खेत में ले गए। वहीं पर अशफाक और मुमताज ने उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। कुछ देर में लड़की बेहोश हो गई तो दोनों आरोपित उसे खेत में ही छोड़ कर भाग गए।

पीड़िता बेहोशी की ही हालत में काफी देर तक खेत में पड़ी रही। मामले की जानकारी होने से ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने दोनों आरोपितों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मुहर्रम पर काँवड़ियों के DJ पर बवाल

मुहर्रम के मातम पर या ताजिये के जुलूस में कितना शोर होता है, इसका उदाहरण है किसी नाबालिग लड़की को सरेआम उठा कर ले जाना और गैंगरेप करना। कट्टरपंथी मुस्लिमों की इस भीड़ और इनके सदाबहार वामपंथी कॉमरेडों को यह शोर सुनाई नहीं देती! हाँ काँवड़िए अगर डीजे बजा रहे हों तो इसी भीड़ को दिक्कत हो जाती है, पथराव कर आतंक फैला दिया जाता है।

दबोचा गया दलित बच्ची के अपहरण और रेप का आरोपित मोहम्मद मेजर, नेपाल भागने की फिराक में था

                                          नाबालिग दलित से रेप का आरोपित मोहम्मद मेजर गिरफ्तार
बिहार के अररिया में नाबालिग दलित बच्ची के अपहरण और रेप के आरोपित मोहम्मद मेजर गिरफ्तार कर लिया गया है। मोहम्मद मेजर नेपाल भागने की फिराक में था। यह गिरफ्तारी वारदात के लगभग 12 दिन बाद हुई है। इस बीच आरोपित दिल्ली NCR में जगह बदलता रहा। पुलिस को मोहम्मद मेजर दिल्ली के चाँदनी चौक में मिला। अररिया पुलिस ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह गिरफ्तारी 13 दिसंबर (सोमवार) को की गई है।

मीडिया से बात करत्ते हुए अररिया के पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने बताया कि, “बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद मोहम्मद मेजर फरार चल रहा था। हमें उसके दिल्ली की तरफ होने की सूचना मिली। हमने उसी क्षेत्र में एक पुलिस टीम भेज दी। आरोपित की जानकारी हमें जहाँ भी मिलती रही हमने वहाँ छापेमारी की। आरोपित पहले नोएडा गया, फिर दिल्ली में छिपने का प्रयास किया, फिर गुरुग्राम, फिर मेरठ गया। इसने अपने जान-पहचान में छिपने की तमाम कोशिश की। लेकिन कोई भी इसको अपने यहाँ शरण देने के लिए राज़ी नहीं हुआ। सभी राज्यों की पुलिस ने हमें काफी सहयोग किया। इसके चलते ये वापस आने की फिराक में था। जानकारी ये भी मिली कि ये नेपाल भागने की भागना चाहता था था। पुलिस ने उस से पहले ही आरोपित को चाँदनी चौक से गिरफ्तार कर लिया।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की विशेष टीम में केस की विवेचक महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी केस और भरगामा थाना प्रभारी उमेश कुमार प्रमुख थे। पीड़ित दलित परिवार के समर्थन में बजरंग दल ने आक्रोश जुलूस निकाला था। बजरंग दल ने मोहम्मद मेजर की गिरफ्तारी में देरी पर नाराजगी जताते हुए पूरे जिले का चक्का जाम करने का एलान किया था। इसी के साथ आरोपित को फाँसी भी देने की माँग की गई थी।

1 नवम्बर को अररिया के दलित टोले में मोहम्मद मेजर नशे में धुत हो कर पीड़ित दलित परिवार के घर की 6 साल की नाबालिग बच्ची से को जबरन उठा लिया और उसे खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी के साथ पीड़िता के परिजनों को आरोपित लगातार धमकाता भी रहा। आरोपित मोहम्मद मेजर आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसका एक भाई मुखिया भी रह चुका है। पीड़िता की माँ ने पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद सत्तार से भी गुहार लगाई थी और उस पर भी मामले को दबाने का आरोप लगा था।