बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने रामचरितमानस की तुलना बेहद खतरनाक जहर पोटैशियम साइनाइड से की है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है। जब तक यह रहेगा, तब तक इसका विरोध करते रहेंगे। इससे पहले वे मानस को बाँटने वाला ग्रंथ बता चुके हैं।
मोदी विरोध में हुए गठबंधन के किसी न किसी नेता द्वारा सनातन और रामचरितमानस को कलंकित करने से हिन्दुओं में भी रोष शुरू हो रहा है, हिन्दुओं का मत है कि ऐसे लोगों को सजा देने के लिए किसी पुलिस अथवा न्यायालय की ओर रुख करने की बजाए इन लोगों का परिवार सहित सामाजिक बहिष्कार करना होगा। जिस दिन इनका परिवार सहित सामाजिक बहिष्कार शुरू हो जायेगा, यह किसी न्यायालय द्वारा दी जाने वाली सजा से कही भयंकर होगी।
चंद्रशेखर ने कहा कि 55 तरह का व्यंजन परोस कर उसमें पोटैशियम साइनाइड मिला दीजिए तो क्या होगा? रामचरितमानस के साथ भी यही हाल है। बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी में कार्यक्रम में उन्होंने रामचरितमानस के अरण्य कांड की चौपाई ‘पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शुद्र न पूजहु वेद प्रवीणा’ की चर्चा की।
इस चौपाई का जिक्र करते हुए उन्होंने लोगों से पूछा कि ये क्या है? क्या इसमें जाति को लेकर गलत बात नहीं कही गई है? शिक्षा मंत्री ने कहा, “पिछली बार रामचरितमानस के सुंदर कांड के दोहे पर जीभ काटने की कीमत 10 करोड़ रुपए लगाई गई थी तो मेरे गले की कीमत क्या होगी?”
चंद्रशेखर यादव ने वहाँ उपस्थित लोगों से सवालिया लहजे में पूछा कि क्या गुणहीन विप्र (ब्राह्मण) पूजनीय है और गुणयुक्त शूद्र वेद का जानकार होने पर भी पूजनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि इन चीजों का विरोध डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और नागार्जुन ने भी किया था।
बिहार के शिक्षा मंत्री और सरकार में सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से विधायक चंद्रशेखर ने कहा, “एकलव्य का अंगूठा काटा गया। आप लोग जगदेव प्रसाद को गोली मारने के कारण को जरा गूगल करके पढ़िएगा तो पता चल जाएगा कि मैं किन चीजों का विरोध कर रहा हूँ।”
जिस सनातन संस्कृति ने हजारों वर्षों से भारत को जोड़े रखा है, उसे कुछ लोग मिलकर खंड-खंड करना चाहते हैं। देश के कोने-कोने में हर सनातनी को इनसे सतर्क रहना है। pic.twitter.com/OIfOMjy3P1 हरेक इंसान जिसे भारत में रहते पाकिस्तान का गुण-गान करने की इच्छा होती है,इस वीडियो को ज़रूर सुने। दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। pic.twitter.com/nnq68CfDUw
भाजपा ने बोला हमला
#WATCH | On Bihar Education Minister Chandra Shekhar's "Ramcharitmanas Potassium Cyanide" remark, BJP leader Sambit Patra says, "...All the people of INDI Alliance are full of venom for Hinduism and it is reflected in all of their statements...He says that Ramcharitmanas is… pic.twitter.com/hzx1q2GbFc
— ANI (@ANI) September 15, 2023
#देखें | बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर की "रामचरितमानस पोटैशियम साइनाइड" टिप्पणी पर बीजेपी नेता संबित पात्रा का कहना है, "...INDI गठबंधन के सभी लोग हिंदू धर्म के लिए जहर से भरे हुए हैं और यह उनके सभी बयानों में झलकता है... उनका कहना है कि रामचरितमानस पोटेशियम साइनाइड है।…
— 1990 kid (@sank80551) September 15, 2023
पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं चंद्रशेखर
No comments:
Post a Comment