दिल्ली मेट्रो में अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी लिखने वाले अंकित गोयल को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा: क्या केजरीवाल का सुर्ख़ियों में रहने का नया पैंतरा?

                                                                                                                       साभार : IndiaTV
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए मेट्रो-ट्रेन और स्टेशनों पर धमकी भरे मैसेज लिखने वाले अंकित गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला है। अंकित गोयल बेहद पढ़ा लिखा है और एक नामी बैंक में काम करता है। उसने अपने ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर केजरीवाल को धमकाने वाले संदेशों को पोस्ट भी किया था।
कभी स्याही, कभी थप्पड़ या कोई अन्य ड्रामा करना केजरीवाल का सुर्ख़ियों में बने रहने का हत्कण्ठा अपनाया हुआ है। अन्य पार्टियों के मुकाबले मीडिया भी केजरीवाल के ही इर्दगिर्द घूमती रहती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 वर्षीय अंकित गोयल ने मेट्रो स्टेशन पर सीएम केजरीवाल को जान से मारने की धमकी लिखी थी। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एफआईआर दर्ज की थी और मामले की जाँच कर रही थी। अब उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित की मानसिक हालत ठीक नहीं है, हालाँकि इसका पता जाँच के बाद ही चल पाएगा। इस बीच, सूत्रों का कहना है कि अंकित गोयल के राजनीतिक दलों से जुड़ाव को लेकर भी जाँच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपित अंकित गोयल ग्रेटर नोएडा किसी काम से आया था। वो दिल्ली में 5 स्टार होटल में रुका था और मेट्रो के सफर के दौरान उसने अरविंद केजरीवाल के लिए धमकियाँ लिखी। उसने खुद ही उन धमकियों की फोटो भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। अंकित गोयल ने इन धमकियों की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल @ankit.goel_91 पर साझा की गई थी, जिसमें मेट्रो कोच के अंदर एक धमकी भरे संदेश में लिखा था, ‘केजरीवाल कृप्या दिल्ली छोड़ दीजिए वरना आपको वे तीन थप्पड़ याद आएँगे, जो आपने चुनाव से पहले खुद को मरवाए थे। अबकी बार असली थप्पड़ जल्द पड़ेगा। आज की बैठक झंडेवालान में।’

एक अन्य मैसेज में लिखा है, ‘दिल्ली के सीएम हमें छोड़ दें। हमें मुफ्त की चीजें और नहीं चाहिए। 45 करोड़ रुपए सीएम आवास पर।’ एक अन्य ट्रेन में लिखा हुआ था, ‘नीचे दी गई बातों का आप पालन करें। जल बोर्ड का पारदर्शी ऑडिट और जिम्मेदार लोगों/नेताओं की जिम्मेदारी तय करें, शराब नीति और आपके नेताओं को मिले रिश्वत पर क्या कहना है और राघव चड्ढा की आंख का इलाज एम्स, या सफदरजंग या आपके किसी पसंद के भारतीय अस्पताल में। AAP से आखिरी उम्मीदें हैं।’ एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस तरह के मैसेज कम से कम तीन मेट्रो स्टेशन पटेल नगर, रमेश नगर और राजीव चौक पर भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने संज्ञान लिया है और जाँच शुरू कर दी है। और अब पुलिस ने अंकित गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बीच आम आदमी पार्टी ने इसे भारतीय जनता पार्टी से की ओर से दी गई धमकी बताया है। ‘आप’ का दावा है कि धमकी की भाषा भाजपा जैसी है। पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संयोजक पर जानलेवा हमले की साजिश का आरोप भी लगाया है।

No comments: