देश के दुश्मनों से निपटने के हमारी सेना है, लेकिन समाजसेवा का चोला ओढ़े दुश्मनों से जनता को ही निपटना होगा। सेवानिर्वित RAW अधिकारी RPN Singh के अनुसार अरविन्द केजरीवाल देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
लेकिन फ्री की रेवड़ियों से नेता बने भारत विरोधियों के हाथ की कठपुतली बना केजरीवाल कभी अपने को भगत सिंह कहता है, कभी सिसोदिया को भगत सिंह बना देता है और अब नई खोज की है कि अपनी बीवी सुनीता केजरीवाल को “झांसी की रानी लक्ष्मीबाई” कह दिया। क्या युद्ध लड़ा इस “लक्ष्मीबाई” ने? केजरीवाल ने बताया कि मेरी गैरमौजूदगी में उन्होंने सारी जिम्मेदारियां ली, जब मैं जेल में था तब वो मुझसे मिलने आती थी”।
आज की झांसी की रानी की ऐसी खूबी सुनकर स्वर्ग में बैठी महारानी लक्ष्मीबाई ने सिर पीट लिया होगा और ऐसा ही हाल शहीद भगत सिंह का हुआ होगा सिसोदिया और केजरीवाल में अपना थोपा हुआ चेहरा देख कर।
आज़ादी का संग्राम लड़ने वाले कभी केजरीवाल गिरोह की तरह भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं रहे, उनका एक लक्ष्य रहा भारत माता को आज़ाद कराना और केजरीवाल का कांग्रेस की तरह बड़ा लक्ष्य रहा देश को लूटकर खाना। सिसोदिया का हो, सत्येंद्र जैन का हो, संजय सिंह का हो या अपना ही केस हो, सबको झूठे बताता नहीं थकता केजरीवाल लेकिन हर कोर्ट इन सबको आरोपी मान कर चल रहा है।
![]() |
| लेखक चर्चित youtuber |
इतना बड़ा नौटंकी है केजरीवाल की आप कल्पना नहीं कर सकते। केजरीवाल ने अपने को सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए कभी स्याही अपने पर फिकवाई, कभी थप्पड़ लगवाए अपने ही कार्यकर्ताओं से और कभी जूता फेकने का काम किया इसके लोगों ने। अब दिल्ली मेट्रो में इसके लिए कुछ संदेश लिखे गए है जिन्हें देख कर पता चलता है कि वो शरारत इसी के लोगों की हो सकती है।
उन संदेशो में लिखा था -“केजरीवाल दिल्ली छोड़ दीजिए कृपया! अन्यथा आप उन तीन थप्पड़ को याद कर लीजिए जो आपको पूर्व के चुनाव में लगे थे। अब असली मुक्का/थप्पड़ जल्द लगेगा, झंडेवालान में आज की बैठक है”। एक अन्य संदेश में लिखा गया -
“दिल्ली के मुख्यमंत्री हमें छोड़कर चले जाएं, हमें अब मुफ्त चीज़ों की जरूरत नहीं है, मुख्यमंत्री आवास पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं” आगे यह भी लिखा है -
“आपको सुझाव दिया जाता है कि निम्नलिखित बिंदुओं का पालन करें …. जल बोर्ड का पारदर्शी ऑडिट कराए और संबंधित व्यक्ति/नेताओं की जिम्मेदारी तय की जाए, शराब नीति पर अंतिम रूप से आपका क्या कहना है और आपकी पार्टी या आपके नेताओं को इसमें कुल कितनी रिश्वत मिली और राघव चड्ढा का नेत्र उपचार एम्स या आपकी पसंद के किसी भारतीय अस्पताल में कराएं, आपसे यह उम्मीद की जाती है”।
अब इन संदेशों को लेकर “आप” पार्टी के नेताओं ने तुरंत शिगूफा छेड़ दिया कि PMO में केजरीवाल की हत्या की साजिश की जा रही है। जबकि इन संदेशों में कोई हत्या की साजिश से जुड़ी कोई बात नज़र नहीं आ रही। बल्कि इनको देख कर लग रहा है जैसे स्याही, थप्पड़, जूते अपने ही लोगों से चलवाता था केजरीवाल, ये भी उसके लोगों ने ही लिखा है। इसे रोज मीडिया में रहने की गंदी आदत है लेकिन जेल में कुछ दिन ब्लैकआउट हो गया था।
ये केजरीवाल का पुराना ड्रामा है। 2016 में भी कहा था, मोदी मेरी हत्या कराना चाहते हैं और फिर 2019 में यही शब्द बोले - अब फिर 2024 में कह रहा है - बकने दो - ये चुनाव शायद केजरीवाल का आखिरी चुनाव न हो।




No comments:
Post a Comment