हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कांग्रेस सरकार की रेवड़ी नीति के कारण राज्य आर्थिक संकट में है। विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने फ्री रेवड़ी के कई वादे किए थे। इन वादों पर बेहिसाब खर्च के कारण हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हाल यह है कि राज्य के इतिहास में पहली बार 2 लाख कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनर्स को पहली तारीख को सैलरी और पेंशन नहीं मिल पाई। राज्य पर लगभग 94 हजार करोड़ रुपये का भारी कर्ज हो गया है। कांग्रेस सरकार इस राशि का भुगतान नहीं कर पा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद मान चुके हैं प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन ऐसे समय में जब राज्य की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और विधानसभा में आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है, मुख्यमंत्री सुक्खू चैन की नींद सो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि जब ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह विधानसभा में कांग्रेसी सरकार की ओर से पक्ष रख रहे थे, तब सीएम सुक्खू सो रहे थे। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर सीएम सुक्खू पर तंज कस रहे हैं। वे इसे कांग्रेस के खटाखट मॉडल की हकीकत बताते हुए सुक्खू सरकार पर फटकार लगा रहे हैं।
अरे हिमाचल को बर्बाद कर के सुख की नींद सोते हुए सुक्खू @SukhuSukhvinder pic.twitter.com/lv04WS5XKR
— Sardar Lucky Singh🇮🇳 (@luckyschawla) September 5, 2024
चौंकाने वाली बात..!
— Baat Bharat Ki (@eBBKLive) September 5, 2024
आबाद हिमाचल बर्बाद हो गया - सीएम सो रहे हैं
सरकारी वेतन नहीं बांटा - सीएम सो रहे हैं
हिमाचल दिवालिया हो रहा - सीएम सो रहे हैं
युवाओं की बेरोजगारी बढ़ी - सीएम सो रहे हैं
विधानसभा में समाधान नहीं निकला - "क्योंकि सीएम सुक्खू सो रहें हैं" pic.twitter.com/pv5caOd42z
Sleeping Beauty Sukhvinder Singh Sukhu blissfully sleeping in Assembly during important discussion 🤦♀️😂 pic.twitter.com/sbETCf4Snu
— Rosy (@rose_k01) September 5, 2024
Shocking! Himachal CM caught sleeping during an important assembly session. Is this how public matters are prioritized? pic.twitter.com/CFubJvqjHQ
— BALA (@erbmjha) September 5, 2024
Himachal CM Sukhu sleeping in Assembly during important discussion.
— Ankur Singh (@iAnkurSingh) September 5, 2024
This is how employees behave when they are not getting salaries. pic.twitter.com/crDZkp4kpi

No comments:
Post a Comment