साभार
हिंदू कैलेंडर के पवित्र महीने सावन के दौरान श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल लेकर विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव को चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा करते हैं। इस साल कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होगी। 11 जुलाई से 23 जुलाई तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान, उत्तर प्रदेश की तर्ज़ पर अब दिल्ली में भी मीट की दुकानें बंद रहेंगी। इस बात की जानकारी मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने दी। मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि इनमें से ज़्यादातर मीट की दुकानें वैसे भी अवैध हैं और कानून के मुताबिक इन्हें नहीं चलना चाहिए। लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान इन्हें खास तौर पर बंद रखा जाएगा।
दिल्ली में सावन की काँवड यात्रा को लेकर बड़ी तैयारी चल रही है। 11 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक होने वाली इस यात्रा के दौरान दिल्ली में मीट और मछली की सभी दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला दिल्ली सरकार और नगर निगम ने लिया है।
दिल्ली के संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी ऐसा ही कदम उठाया गया है।
सरकार काँवडियों के स्वागत के लिए भव्य द्वार बना रही है और फूलों से स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य मंत्री व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करेंगे। सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।
इस बार काँवड समितियों को पहली बार आर्थिक मदद (50 हजार से 10 लाख रुपए तक) और 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी मिलेगी। दिल्ली से लगभग 2.5 करोड़ काँवड यात्री गुजरते हैं, जिनके लिए स्वास्थ्य, पानी और बिजली जैसी सुविधाएँ हर शिविर में होंगी।
हालांकि, मंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह प्रतिबंध केवल तीर्थयात्रा मार्ग पर पड़ने वाली मांस की दुकानों पर ही लागू होगा या नहीं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मांग की जरूरत नहीं है। कांवड़ यात्रा के दौरान इन्हें विशेष रूप से बंद रखा जाएगा। ये सभी अवैध दुकानें हैं और हम कांवड़ यात्रा के दौरान इन्हें संचालित करने की अनुमति नहीं दे सकते।
पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राज्य में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कोई मांस न बेचा जाए। 26 जून को सरकार ने यह भी आदेश दिया कि तीर्थयात्रा मार्ग पर सभी भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करने होंगे।
दूसरी ओर जंगपुरा से भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी शराब और मांस की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने का अनुरोध किया था। विधायक ने कहा था कि शराब और मांस की दुकानों पर अस्थायी प्रतिबंध यात्रा की पवित्रता का सम्मान करेगा और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकेगा।
No comments:
Post a Comment