GenZ ने लहराया भगवा
कल(18 सितम्बर) राहुल गाँधी ने वोट चोरी और लोकतंत्र की रक्षा के जिस GenZ के हाथ सौंपी थी उसे दिल्ली में ABVP ने विश्वविद्यालय में 4 में से 3 सीटें जीत अंजाम दे दिया है। अधिकतर कॉलेजों में ABVP ने कांग्रेस को चारों खाने चित किया है। वामपंथी और आम आदमी पार्टी कहीं लड़ाई में नहीं दिखे।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी DUSU के 2025 चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसी के साथ राहुल गाँधी का युवा-छात्र-GenZ वाला सपना भी टूट गया है। डुसू चुनाव में ABVP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की है।
अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने धमाकेदार जीत दर्ज की। आर्यन को कुल 28,841 वोट मिले, जबकि NSUI की जोश्लिन नंदिता चौधरी को सिर्फ 12,645 वोटों से संतोष करना पड़ा। आर्यन मान ने 16,196 वोटों के बड़े अंतर से ये पद जीता।
चुनाव में कुल मिलाकर ABVP ने अपनी पकड़ मजबूत की, खासकर कई कॉलेजों में जैसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में पूरा पैनल जीता, भगिनी निवेदिता कॉलेज में क्लीन स्वीप, एसजीटीबी खालसा में चार सीटें, जाकिर हुसैन मार्निंग में पाँच सीटें और मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज, श्याम लाल कॉलेज, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में भी कई पदों पर जीत।
DUSU 2025 Counting Update, DUSU Chunav Result LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंटस यूनियन के चुनाव में एबीवीपी ने तीन पदों पर चुनाव जीत लिया है.
DUSU 2025 Counting Update: यहां देखें पूरा ब्यौरा
एबीवीपी प्रत्याशी:-
अध्यक्ष – आर्यन मान 28841
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर 20547
सचिव – कुणाल चौधरी 23779
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 21825
एनएसयूआई
अध्यक्ष – जोश्लिन नंदिता चौधरी 12645
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला 29339
सचिव – कबीर 16117
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 17380
आइसा -एसएफआइ
अध्यक्ष : अंजलि -5385
उपाध्यक्ष सोहन -4163
सचिव: अभिनंदना – 228
संयुक्त सचिव : अभिषेक – 8425
No comments:
Post a Comment