राहुल गाँधी ने कहा- देश की Gen Z करेंगे लोकतंत्र की रक्षा (फोटो साभार: @RahulGandhi)
राहुल गाँधी द्वारा नेपाल की तर्ज पर GenZ को उकसाने पर कांग्रेस में ही बगावत की सुगबुगाहट होने के साथ-साथ INDI गठबंधन में इस खतरनाक इरादे पर कांग्रेस से दूरी बनाने पर बहस छिड़ गयी है। सभी का मानना है कि मोदी से विरोध अलग बात है लेकिन देश में आग लगाना मंजूर नहीं। अगर किसी वजह से राहुल अपने इस घिनौने खेल में सफल हो जाते हैं, कांग्रेस में सोनिया परिवार और भक्तों के अलावा कोई नहीं दिखने वाला। INDI गठबंधन तो तन, मन और धन से मोदी सरकार के साथ खड़े होने पर गंभीरता से विचार चल रहा है।
कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने गुरुवार (18 सितंबर 2025) को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना उनका काम नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाम 7 बजे उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के युवा, छात्र और GenZ लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। उन्होंने लिखा कि वे उनके साथ हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या वह कोर्ट या किसी बड़ी एजेंसी का दरवाजा खटखटाएँगे? इस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने कहा, “सच कहूँ तो, मैं यहाँ जो कर रहा हूँ वह मेरा काम नहीं है। मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेना है। मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना नहीं है।”
#WATCH | Delhi: On being asked if he will approach the Court or any higher agency, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "Frankly, what I am doing here is not my work. My work is to participate in the democratic system. My work is not to protect the democratic system.… pic.twitter.com/aTEpraRJry
— ANI (@ANI) September 18, 2025
राहुल गांधी का मानसिक सन्तुलन खो चुका है ॽ इसलिए इलाज की सख्त जरूरत है ॽ pic.twitter.com/ENKfJ4fKCF
— #गणेशभाई_प्रजापती_अहमदाबाद_गुजरात (@GANESHB41394405) September 18, 2025
उन्होंने कहा, “यह भारत में संस्थाओं का काम है, वे ऐसा नहीं कर रही हैं, इसलिए मुझे यह करना पड़ रहा है। हमारी प्रस्तुति के अंत तक, जिसमें 2-3 महीने लगेंगे, आपके मन में इस बारे में कोई संदेह नहीं रहेगा कि भारत में राज्य दर राज्य, लोकसभा दर लोकसभा चुनाव वोटों की चोरी हुई है।”
अपने इस तरह के बयान के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गाँधी ने लिखा, “देश के युवा, देश के छात्र, देश की GenZ संविधान को बचाएँगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूँ।”
देश के Yuva
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2025
देश के Students
देश की Gen Z
संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे।
मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं।
जय हिंद! pic.twitter.com/cLK6Tv6RpS
राहुल गाँधी का पहले ये कहना कि हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने का काम उनका नहीं और वे इसकी रक्षा नहीं करेंगे। उसके बाद में ये कहना कि यह काम Gen Z का है। यह साफ दिखा रहा है कि राहुल युवाओं को अपने ही देश, अपने ही लोकतंत्र के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहें हैं। उनकी इस तरह की हरकत के पीछे उनकी क्या मंशा है? यह देश के लोगों को साफ दिख रही है।
उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएँ दी। एक यूजर ने लिखा कि इसके पीछे स्पष्ट और साफ संदेश है कि राहुल गाँधी देश में आग लगाना चाहते हैं और खुले शब्दों में कह रहे हैं जिसके दम हो वो आग लगाने की कोशिश करके देख ले।
#पप्पू pic.twitter.com/H7A8SjaC2d
— Vimal goyal (@Aggarwal_00011) September 18, 2025
वही एक अन्य यूजर ने लिखा कि राहुल नेपाल जैसा दंगा भारत में भी कराना चाहते हैं। तमाम यूजर्स का यही आरोप है कि वे देश के भविष्य, देश के युवाओं को भड़का कर नेपाल की तरह देश में अशांति और नफरत फैलाना चाहते हैं।
कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में ‘GenZ’ का जिक्र किया। यह कोई नया शब्द नहीं है, लेकिन इन दिनों यह काफी चर्चा में है। इसकी एक बड़ी वजह नेपाल में हाल ही में हुआ राजनीतिक बदलाव है। बीते दिनों नेपाल में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए, जिनकी अगुवाई GenZ यानी आज की युवा पीढ़ी ने की।
No comments:
Post a Comment