Showing posts with label #like Nepal. Show all posts
Showing posts with label #like Nepal. Show all posts

राहुल गाँधी द्वारा GenZ को भड़काने पर कांग्रेस और INDI गठबंधन में बगावत की लग गयी आग, भारत का नेपाल जैसा चाहते हैं हाल? : मीडिया के आगे कहा था- ‘लोकतंत्र बचाना मेरा काम नहीं’

             राहुल गाँधी ने कहा- देश की Gen Z करेंगे लोकतंत्र की रक्षा (फोटो साभार: @RahulGandhi)
राहुल गाँधी द्वारा नेपाल की तर्ज पर 
GenZ को उकसाने पर कांग्रेस में ही बगावत की सुगबुगाहट होने के साथ-साथ INDI गठबंधन में इस खतरनाक इरादे पर कांग्रेस से दूरी बनाने पर बहस छिड़ गयी है। सभी का मानना है कि मोदी से विरोध अलग बात है लेकिन देश में आग लगाना मंजूर नहीं। अगर किसी वजह से राहुल अपने इस घिनौने खेल में सफल हो जाते हैं, कांग्रेस में सोनिया परिवार और भक्तों के अलावा कोई नहीं दिखने वाला। INDI गठबंधन तो तन, मन और धन से मोदी सरकार के साथ खड़े होने पर गंभीरता से विचार चल रहा है।     

कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने गुरुवार (18 सितंबर 2025) को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना उनका काम नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाम 7 बजे उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के युवा, छात्र और GenZ लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। उन्होंने लिखा कि वे उनके साथ हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या वह कोर्ट या किसी बड़ी एजेंसी का दरवाजा खटखटाएँगे? इस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने कहा, “सच कहूँ तो, मैं यहाँ जो कर रहा हूँ वह मेरा काम नहीं है। मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेना है। मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना नहीं है।”

उन्होंने कहा, “यह भारत में संस्थाओं का काम है, वे ऐसा नहीं कर रही हैं, इसलिए मुझे यह करना पड़ रहा है। हमारी प्रस्तुति के अंत तक, जिसमें 2-3 महीने लगेंगे, आपके मन में इस बारे में कोई संदेह नहीं रहेगा कि भारत में राज्य दर राज्य, लोकसभा दर लोकसभा चुनाव वोटों की चोरी हुई है।”

अपने इस तरह के बयान के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गाँधी ने लिखा, “देश के युवा, देश के छात्र, देश की GenZ संविधान को बचाएँगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूँ।”

राहुल गाँधी का पहले ये कहना कि हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने का काम उनका नहीं और वे इसकी रक्षा नहीं करेंगे। उसके बाद में ये कहना कि यह काम Gen Z का है। यह साफ दिखा रहा है कि राहुल युवाओं को अपने ही देश, अपने ही लोकतंत्र के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहें हैं। उनकी इस तरह की हरकत के पीछे उनकी क्या मंशा है? यह देश के लोगों को साफ दिख रही है।

उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएँ दी। एक यूजर ने लिखा कि इसके पीछे स्पष्ट और साफ संदेश है कि राहुल गाँधी देश में आग लगाना चाहते हैं और खुले शब्दों में कह रहे हैं जिसके दम हो वो आग लगाने की कोशिश करके देख ले।

वही एक अन्य यूजर ने लिखा कि राहुल नेपाल जैसा दंगा भारत में भी कराना चाहते हैं। तमाम यूजर्स का यही आरोप है कि वे देश के भविष्य, देश के युवाओं को भड़का कर नेपाल की तरह देश में अशांति और नफरत फैलाना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में ‘GenZ’ का जिक्र किया। यह कोई नया शब्द नहीं है, लेकिन इन दिनों यह काफी चर्चा में है। इसकी एक बड़ी वजह नेपाल में हाल ही में हुआ राजनीतिक बदलाव है। बीते दिनों नेपाल में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए, जिनकी अगुवाई GenZ यानी आज की युवा पीढ़ी ने की।