Showing posts with label save democracy. Show all posts
Showing posts with label save democracy. Show all posts

राहुल गाँधी द्वारा GenZ को भड़काने पर कांग्रेस और INDI गठबंधन में बगावत की लग गयी आग, भारत का नेपाल जैसा चाहते हैं हाल? : मीडिया के आगे कहा था- ‘लोकतंत्र बचाना मेरा काम नहीं’

             राहुल गाँधी ने कहा- देश की Gen Z करेंगे लोकतंत्र की रक्षा (फोटो साभार: @RahulGandhi)
राहुल गाँधी द्वारा नेपाल की तर्ज पर 
GenZ को उकसाने पर कांग्रेस में ही बगावत की सुगबुगाहट होने के साथ-साथ INDI गठबंधन में इस खतरनाक इरादे पर कांग्रेस से दूरी बनाने पर बहस छिड़ गयी है। सभी का मानना है कि मोदी से विरोध अलग बात है लेकिन देश में आग लगाना मंजूर नहीं। अगर किसी वजह से राहुल अपने इस घिनौने खेल में सफल हो जाते हैं, कांग्रेस में सोनिया परिवार और भक्तों के अलावा कोई नहीं दिखने वाला। INDI गठबंधन तो तन, मन और धन से मोदी सरकार के साथ खड़े होने पर गंभीरता से विचार चल रहा है।     

कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने गुरुवार (18 सितंबर 2025) को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना उनका काम नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाम 7 बजे उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के युवा, छात्र और GenZ लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। उन्होंने लिखा कि वे उनके साथ हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या वह कोर्ट या किसी बड़ी एजेंसी का दरवाजा खटखटाएँगे? इस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने कहा, “सच कहूँ तो, मैं यहाँ जो कर रहा हूँ वह मेरा काम नहीं है। मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेना है। मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना नहीं है।”

उन्होंने कहा, “यह भारत में संस्थाओं का काम है, वे ऐसा नहीं कर रही हैं, इसलिए मुझे यह करना पड़ रहा है। हमारी प्रस्तुति के अंत तक, जिसमें 2-3 महीने लगेंगे, आपके मन में इस बारे में कोई संदेह नहीं रहेगा कि भारत में राज्य दर राज्य, लोकसभा दर लोकसभा चुनाव वोटों की चोरी हुई है।”

अपने इस तरह के बयान के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गाँधी ने लिखा, “देश के युवा, देश के छात्र, देश की GenZ संविधान को बचाएँगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूँ।”

राहुल गाँधी का पहले ये कहना कि हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने का काम उनका नहीं और वे इसकी रक्षा नहीं करेंगे। उसके बाद में ये कहना कि यह काम Gen Z का है। यह साफ दिखा रहा है कि राहुल युवाओं को अपने ही देश, अपने ही लोकतंत्र के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहें हैं। उनकी इस तरह की हरकत के पीछे उनकी क्या मंशा है? यह देश के लोगों को साफ दिख रही है।

उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएँ दी। एक यूजर ने लिखा कि इसके पीछे स्पष्ट और साफ संदेश है कि राहुल गाँधी देश में आग लगाना चाहते हैं और खुले शब्दों में कह रहे हैं जिसके दम हो वो आग लगाने की कोशिश करके देख ले।

वही एक अन्य यूजर ने लिखा कि राहुल नेपाल जैसा दंगा भारत में भी कराना चाहते हैं। तमाम यूजर्स का यही आरोप है कि वे देश के भविष्य, देश के युवाओं को भड़का कर नेपाल की तरह देश में अशांति और नफरत फैलाना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में ‘GenZ’ का जिक्र किया। यह कोई नया शब्द नहीं है, लेकिन इन दिनों यह काफी चर्चा में है। इसकी एक बड़ी वजह नेपाल में हाल ही में हुआ राजनीतिक बदलाव है। बीते दिनों नेपाल में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए, जिनकी अगुवाई GenZ यानी आज की युवा पीढ़ी ने की।

‘अगर ब्रिटेन में हिंसा की तो VISA कैंसिल कर देंगे’: प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कट्टरपंथ पर दो टूक

 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हाल में ब्रिटेन में लोकतंत्र को बचाने के लिए कट्टरपंथ के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि आज कट्टरपंथी ताकतें देश को तोड़ने और बहु-धार्मिक पहचान को कमजोर करने में जुटी हुई है। देश को इनसे लड़ने की जरूरत है

उन्होंने अपनी बात रोडशेल उपचुनाव के नतीजे आने के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर भाषण देने के वक्त कही। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी इस्लामी कट्टरपंथी या धुर दक्षिणपंथी ने ब्रिटेन में नफरत फैलाने का प्रयास किया तो वो उसका वीजा कैंसिल करने से पहले हिचकेंगे नहीं।

उन्होंने हमास-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से जो देश में प्रदर्शन हो रहे हैं उसपर बात की। उन्होंने कहा, “हमारी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के रूप में जो शुरू हुआ, वह डराने-धमकाने, धमकियों और हिंसा के नियोजित कृत्यों में बदल गया है। यहूदी बच्चे स्कूल की वर्दी पहनने से डरते हैं कि कहीं इससे उनकी पहचान उजागर न हो जाए। मुस्लिम महिलाओं को आतंकी संगठन के करनी के ताने सुनने पड़ते हैं जबकि उनका हमले से कोई लेना-देना नहीं है। ये हमारे लोकतंत्र पर खतरा है।”

उन्होंने कहा, “इस्लामी कट्टरपंथ और धुर दक्षिणपंथ लोग जहर फैलाने का काम कर रहे हैं। इनका मकसद एक इंसान के तौर पर हमारे आत्मविश्वास और भविष्य को खत्म कर देना है। ये चाहते हैं कि हम लोग एक दूसरे पर शक करें। खुद पर शक करें। हमारी उपलब्धियों पर शक करें।”

उन्होंने डर जताया कि वो लोग जो ब्रिटेन में दुनिया का सबसे सफल बहु-जातीय, बहु-आस्था वाले लोकतंत्र के निर्माण का प्रयास कर रहे हैं, उसे कट्टरपंथी ताकतें कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, “कुछ ऐसी ताकतें हैं जो हमें तोड़ने की कोशिश कर रही हैं… लेकिन अब वक्त आ गया है कि हम सब इन बाँटने वाली ताकतों के साथ खड़े हों और इस जहर को मात दें।”

सुनक ने अपनी स्पीच में कहा कि जो लोग वीजा पर हैं अगर वो ब्रिटेन में नफरत फैलाने का प्रयास करते हैं तो उनका वीजा रद्द किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि ब्रिटेन में होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर कट्टरपंथियों द्वारा न कब्जा किया जाए।

उन्होंने कहा, “जो आप्रवासी यहाँ आए हैं उन्होंने संपूर्ण रूप से अपना योगदान दिया है। उन्होंने हमारे देश की कहानी में एक नया अध्याय लिखने में मदद की है। उन्होंने ऐसा अपनी पहचान छोड़े बिना किया है।” वह आगे बोले, “मुझे ब्रिटेन पर बहुत गर्व है। मैं यहाँ का पहला अश्वेत प्रधानमंत्री हूँ… जो सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार का नेतृत्व कर रहा है। इससे पता चलता है कि आपकी सफलता इससे तय नहीं होगी कि आपकी जाति, आपका रंग , आपका धर्म क्या है? या आप कहाँ पर पैदा हुए हैं।”