महात्मा गांधी के बाद कर्पूरी ठाकुर की विरासत हथियाने की कोशिश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी किरकिरी करा ली है। दरअसल में प्रधानमंत्री मोदी ने आज 4 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन से बिहार में ‘कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी’ का उद्घाटन किया, तो बिना किसी नाम लिए कहा कि आजकल कुछ लोग ‘जननायक’ की भी चोरी करने में लगे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘आज के कौशल दीक्षांत समारोह में, बिहार को एक नई स्किल यूनिवर्सिटी मिली है। नीतीश जी की सरकार ने इस यूनिवर्सिटी का नाम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर रखा है। और कर्पूरी ठाकुर जी को जननायक ये सोशल मीडिया की ट्रोल करने वाली टीम ने नहीं बनाया। कर्पूरी ठाकुर को जननायक बिहार के जन-जन ने बनाया और उनके जीवन को देखकर के बनाया। और मैं तो बिहार के लोगों को कहूंगा, जरा चौकन्ने रहिए, ये जननायक पद कर्पूरी ठाकुर से ही शोभायमान है, आजकल लोग ये जननायक की भी चोरी करने में लगे हैं। इसलिए बिहार के लोगों से मैं जागृत रहने का आग्रह करूंगा कि हमारे कर्पूरी ठाकुर साहब का ये जनता द्वारा दिया गया सम्मान कोई चोरी न कर जाए।’
आजकल लोग 'जननायक' की भी चोरी करने में लगे हैं। pic.twitter.com/FDfoOzMrnv
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 4, 2025
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफतौर पर कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर था। जो पिछले कुछ महीनों से राहुल गांधी को ‘जननायक’ कहकर प्रचारित कर रहे हैं। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और प्रवक्ता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी को ‘जननायक’ कहकर संबोधित करते हैं, जबकि ‘जननायक’ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के लिए प्रयोग होता है।
ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधने के साथ ही सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल होने लगा है। लोग पीएम मोदी के बयान को शेयर कर राहुल गांधी पर तंज कस रहे हैं। इससे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे की किरकिरी हो रही है।
आज कल लोग जननायक की भी चोरी करने में लगे हैं। 🤣🤣 pic.twitter.com/k6zlwTJ4qc
— The Pamphlet (@Pamphlet_in) October 4, 2025
अब जननायक को लेकर जंग, PM मोदी का राहुल गांधी और तेजस्वी पर तंज, कहा कि लोग जननायक की चोरी करने लगे, जननायक पद कर्पूरी ठाकुर के लिए है, मोदी ने ऐसा इसीलिए कहा कि जननायक का इस्तेमाल तेजस्वी और राहुल के लिए किया गया था #jannayak #BiharElections2025 #BiharElections pic.twitter.com/vKHKd3GRE9
— Dharmendra Singh (@dharmendra135) October 4, 2025
मोदी जी ने फर्जी जननायक और उनकी ट्रोल आर्मी को सुना दिया 🔥🔥
— Ankur Singh (@iAnkurSingh) October 4, 2025
"भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को जननायक सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाली टीम ने नहीं बनाया। ठाकुर जी को जननायक बिहार के जन-जन ने बनाया।"
"ये जननायक पद कर्पूरी ठाकुर जी से ही शोभायमान है। आजकल लोग ये जननायक की भी चोरी… pic.twitter.com/q8Xy4c0L1l
No comments:
Post a Comment