प्रधानमंत्री मोदी को एक और सम्मान: अब मिला ओमान का सर्वोच्च सम्मान; सनातनी मोदी की कब्र खोदने वालों डूब मरो

भारत में लगता है मोदी विरोधियों के दिमाग में कूड़ा भरा है। इन अक्ल से पैदल विरोधियों को नहीं मालूम की नरेंद्र मोदी एक सनातनी है मुस्लिम नहीं, क्योकि सनातन में शव का दाह संस्कार होता है। इन भड़काऊ या कहा जाए कि उपद्रवी लोगों को मालूम होना चाहिए कि अपने 11+वर्ष राज में विदेशों में जितने पुरस्कार इस मोदी को मिले है किसी दूसरे प्रधानमंत्री को नहीं। फिर भी भारत विरोधियों के हाथ कठपुतली बन जनता को भड़काते रहते हैं। इसीलिए कहा कि मोदी की कब्र खोदने वालों के दिमाग में कूड़ा भरा है।  

दुनिया के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक और सम्मान से सम्मानित किया गया है। अब प्रधानमंत्री मोदी को ओमान के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी की ओमान की राजकीय यात्रा एक ऐतिहासिक उपलब्धि की गवाह बनी। ओमान के सुल्तान सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से अलंकृत किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त वैश्विक नेतृत्व और भारत-ओमान के बीच दशकों पुराने सामरिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 29 देशों से 29 अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें इससे पहले इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार, मॉरीशस से द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन, बारबाडोस से ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस, कुवैत से द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर, डोमिनिका से डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर, गयाना से ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस, नाइजीरिया से द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर और रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल मिल चुके हैं।

18.12.2025
ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’
ओमान के सुल्तान सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया। यह सम्मान केवल एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि ओमान के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान और भारत की बढ़ती वैश्विक साख के प्रति ओमान के गहरे सम्मान का प्रतीक है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि भारत की 140 करोड़ जनता और ओमान में रह रहे लाखों परिश्रमी भारतीयों के सामर्थ्य का सम्मान है। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच सदियों पुराने ‘मैत्री’ और भरोसे के रिश्ते को समर्पित किया।

16.12.2025
इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’


प्रधानमंत्री डॉ अबी अहमद ने प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार को प्राप्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘अभी-अभी मुझे ‘Great Honour Nishan of Ethiopia’ के रूप में, इस देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है। विश्व की अति-प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित किया जाना, मेरे लिए बहुत गौरव की बात है। मैं सभी भारतवासियों की ओर से इस सम्मान को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता से ग्रहण करता हूँ । यह सम्मान उन अनगिनत भारतीयों का है जिन्होंने हमारी साझेदारी को आकार दिया।’

No comments: