अहमदाबाद का साबरमती रिवरफ्रंट आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार, 12 जनवरी को यहां अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लिया। दोनों वैश्विक नेताओं ने न केवल आसमान में पतंगें उड़ाईं, बल्कि भारत और जर्मनी के बीच की दोस्ती को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। जैसे ही पीएम मोदी और चांसलर मर्ज कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, उनका जोरदार स्वागत किया गया। दोनों नेताओं को पारंपरिक गुजराती स्कार्फ खेस पहनाया गया। गुजरात के विभिन्न हिस्सों से आए लोक कलाकारों ने अपनी नृत्य शैलियों और संगीत से जर्मन चांसलर का अभिनंदन किया, जिससे पूरा माहौल उत्सव के रंग में रंग गया। आसमान में तिरंगा, देवी-देवता और दोनों नेताओं की तस्वीरों वाली पतंगें भी लहराती नजर आईं।
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2026
(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/ePraMcRDW1
इससे पहले साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ मिलकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने साथ मिलकर पतंगबाजी की।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi and German Chancellor Friedrich Merz fly a kite at the International Kite Festival 2026 at Sabarmati Riverfront.
— ANI (@ANI) January 12, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/YF4Va86IXj
प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी मेहमानों का स्वागत किया और भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जुड़े इस उत्सव की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने चांसलर मर्ज को पतंग महोत्सव की परंपरा के बारे में जानकारी दी और देश-विदेश से आए प्रतिभागियों के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया।
अहमदाबाद के इस अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में 50 देशों के 135 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजों ने भाग लिया, जिनमें चिली, कोलंबिया और दक्षिण कोरिया के पतंगबाज शामिल हैं। इसके अलावा भारत के 13 राज्यों और गुजरात के 16 जिलों से कुल 871 पतंग प्रेमी भी इस आयोजन में पहुँचे हैं।
No comments:
Post a Comment