माँ-बेटे के साथ अपराध करने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार (साभार X_@hapurpolice)
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ शाहपुर चौधरी गाँव में एक माँ और उसके बेटे को जूतों की माला पहनाकर पूरे गाँव में घुमाया गया और उन्हें अमानवीय तरीके से अपमानित किया गया। इस पूरी घटना से जुड़ी FIR की कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है और अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
मंदिर में विवाद और जूतों की माला का ‘फरमान’
जानकारी के अनुसार, घटना की जड़ें अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय से जुड़ी हैं। पीड़ित युवक दीपक चौधरी (प्रजापति समुदाय) के अनुसार, उस दौरान गाँव के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा था, तभी दलित समुदाय के एक युवक ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका दीपक ने विरोध किया था।
आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 26 जनवरी 2026 को कुछ दलित युवकों ने दीपक को रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज की। इसके बाद उसकी माँ को भी मौके पर बुला लिया गया। गाँव की पंचायत ने कथित तौर पर एक ‘तालिबानी’ फरमान सुनाया कि दोनों को जूतों की माला पहनाकर घुमाया जाए ताकि धर्म पर टिप्पणी का बदला लिया जा सके।
प्रतिमा के सामने नाक रगड़वाई और निकाला जुलूस
❗️SHOCKING INCIDENT OF DISCRIMINATION AGAINST GC❗️😡
— Bhakt Prahlad🚩 (@RakeshKishore_l) January 30, 2026
A mother & son in Hapur were brutally humiliated forced to wear SHOE GARLANDS around their necks & paraded through the village.
REASON: just for reciting the HANUMAN CHALISA!
Then dragged to apologize in front of an… https://t.co/e6PDjw0lxj pic.twitter.com/OiUY7gpRsu
Hapur, UP | After a Dalit youth allegedly made derogatory remarks on Hindu deities, protester Deepak Prajapati was surrounded, forced to apologise, made to fold hands, paraded in the village, and detained at the police station for hours. pic.twitter.com/aDQXqYEet2
— The News Drill™ (@thenewsdrill) January 29, 2026
पुलिस की कार्रवाई और गाँव में तनाव
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने ग्राम शाहपुर चौधरी में युवक को अपमानित करते हुए गांव में घुमाने व मारपीट करने के मामले में 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
— HAPUR POLICE (@hapurpolice) January 28, 2026
.@Uppolice pic.twitter.com/NmlCM6FIVq
गढ़ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र विष्ट ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक आरोपित पुलिस विभाग से जुड़ा है, जिसकी जाँच की जा रही है। फिलहाल गाँव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment