Showing posts with label #Hapur. Show all posts
Showing posts with label #Hapur. Show all posts

हापुड़ : महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने वाले कट्टरपंथियों को भीड़ ने छत पर चढ़ कर पीटा: Video

  हापुड़ में महाराणा प्रताप जयंती शोभा यात्रा के दौरान पथराव, हिंदुओं ने कट्टरपंथियों को पीटा (साभार: एक्स @ocjain4)
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा के दौरान शनिवार (9 मई 2026) को अचानक हिंसा भड़क उठी। यहाँ हजारों लोगों की मौजूदगी में निकाली जा रही यात्रा जब मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रही थी, तभी मामूली कहासुनी को लेकर कट्टरपंथियों ने जमकर पथराव शुरू कर दिया।

हालाँकि, शोभायात्रा में शामिल भीड़ ने छतों पर चढ़कर पत्थर फेंक रहे जिहादियों को पीट दिया। पलटवार कर हिन्दुओं ने कट्टरपंथियों को सख्त सन्देश दे दिया है कि अब हिन्दू यात्रा पर पत्थरबाज़ी करने वाले कट्टरपंथियों को बक्शा नहीं जाएगा। इस पलटवार ने एक सन्देश कट्टरपंथियों का समर्थन करने वालों को भी दे दिया गया है। 

पथराव से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई युवक घायल हुए हैं, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया और देर तक क्षेत्र में गहमागहमी बनी रही।

कट्टरपंथियों ने घरों और वाहनों में की तोड़फोड़, कई लोग घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर देहरा गाँव में बड़ी शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें हजारों लोग शामिल थे। यात्रा जब गाँव के मुस्लिम बाहुल्य इलाके से गुजर रही थी, उसी दौरान कुछ युवक रास्ते में एक दुकान पर गुटखा खरीदने पहुँचे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामूली विवाद लग रहा मामला कुछ ही मिनटों में उग्र हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद इलाके में अचानक पथराव शुरू हो गया, जिससे शोभायात्रा में शामिल लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

उपद्रव के बीच कुछ लोगों द्वारा घरों में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए और इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के मुताबिक, 2 से 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, वहीं एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस बल ने सँभाला मोर्चा, दो आरोपित गिरफ्तार

बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँचा और काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। एसपी हापुड़ कुँवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, रैली बाद में सकुशल संपन्न करा दी गई और वर्तमान में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।

हापुड़ में सपा नेता अब्दुल रेहान के घर पुलिस का छापा, 55 भरे गैस सिलेंडर बरामद: 2000 रुपए में कालाबाजारी का आरोप

                                  सपा नेता अब्दुल रेहान के घर मिले 55 गैस सिलेंडर (फोटो साभार : NBT)
उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच कालाबाजारी करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हापुड़ के गाँव असौड़ा में समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल रेहान के घर पर पुलिस और जिला पूर्ति विभाग ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में रेहान के घर से 55 भरे हुए और कई खाली गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपित नेता मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

सरकार और पुलिस को सिलेंडर सप्लाई करने वाली एजेंसी पर सख्त कार्यवाही कर उसका लाइसेंस तुरंत कैंसिल कर उसके बैंक अकाउंट और दुकान को भी सील कर देना चाहिए। 

महँगे दामों पर बेच रहे थे सिलेंडर

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि अब्दुल रेहान मजबूरी का फायदा उठाकर जरूरतमंदों को एक सिलेंडर 2000 रुपए तक में बेच रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचायती घर के पास रहने वाला रेहान अपने घर में अवैध रूप से सिलेंडरों का बड़ा स्टॉक जमा किए हुए है। सूचना मिलते ही टीम ने दबिश दी और सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया।

प्रदेश में सिलेंडरों की कमी के बीच इस तरह की कालाबाजारी को योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध भंडारण के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं भी ऐसी कालाबाजारी दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

हापुड़ : हनुमान चालीसा पाठ पर भड़के SC दबंग, प्रजापति माँ-बेटे को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस-अंबेडकर प्रतिमा के सामने रगड़वाई नाक

                      माँ-बेटे के साथ अपराध करने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार (साभार X_@hapurpolice)
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ शाहपुर चौधरी गाँव में एक माँ और उसके बेटे को जूतों की माला पहनाकर पूरे गाँव में घुमाया गया और उन्हें अमानवीय तरीके से अपमानित किया गया। इस पूरी घटना से जुड़ी FIR की कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है और अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

मंदिर में विवाद और जूतों की माला का ‘फरमान’

 जानकारी के अनुसार, घटना की जड़ें अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय से जुड़ी हैं। पीड़ित युवक दीपक चौधरी (प्रजापति समुदाय) के अनुसार, उस दौरान गाँव के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा था, तभी दलित समुदाय के एक युवक ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका दीपक ने विरोध किया था।

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 26 जनवरी 2026 को कुछ दलित युवकों ने दीपक को रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज की। इसके बाद उसकी माँ को भी मौके पर बुला लिया गया। गाँव की पंचायत ने कथित तौर पर एक ‘तालिबानी’ फरमान सुनाया कि दोनों को जूतों की माला पहनाकर घुमाया जाए ताकि धर्म पर टिप्पणी का बदला लिया जा सके।

प्रतिमा के सामने नाक रगड़वाई और निकाला जुलूस

पीड़ित ने FIR में आरोप लगाया कि उसे और माँ को जबरन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने ले जाया गया और वहाँ उनकी नाक रगड़वाई गई। इसके बाद भीड़ ने दोनों के गले में जूतों और चप्पलों की माला डाल दी और पूरे गाँव में उनका जुलूस निकाला।
इस दौरान माँ-बेटे के साथ मारपीट भी की गई और उन्हें हाथ जोड़कर माफी माँगने पर मजबूर किया गया। यह पूरी शर्मनाक घटना गाँव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस की कार्रवाई और गाँव में तनाव

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गढ़ कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तत्काल 10 नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपितों (अनिल, अमित, सागर और विनीत) को गिरफ्तार कर लिया है।

गढ़ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र विष्ट ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक आरोपित पुलिस विभाग से जुड़ा है, जिसकी जाँच की जा रही है। फिलहाल गाँव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश : ‘सब अल्लाह की देन’: हापुड़ की 42 साल की गुड़िया ने 12वें बच्चे को दिया जन्म, बच्चों ने बताया- अब्बू काम-धंधा नहीं करते, बस शराब पीते हैं और अम्मी को गालियाँ देते हैं

                                                 गुड़िया और परिवार (साभार: TV9 भारतवर्ष)
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहने वाले इमामुद्दीन और गुड़िया के घर 12वीं बार किलकारी गूँजी। पिलखुवा कस्बे के बजरंगपुरी मोहल्ले में रहने वाली 42 साल की गुड़िया ने गुरुवार (28 मार्च 2025) को मेरठ ले जाते वक्त एंबुलेंस में अपनी बेटी को जन्म दिया। उनका कहना है, “सब अल्लाह की देन है।” इमामुद्दीन और गुड़िया 12 बच्चे पैदा कर चुके हैं, जिनमें से 2 जुड़वाँ बच्चों की मौत हो गई थी, और एक बच्ची अपने जेठ को दे दिया। अब 9 बच्चे उनके पास हैं।
गौरतलब 2024 चुनाव में News18 की एंकर लुबिका लियाकत द्वारा मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मुस्लिम बहुल में जनता से संवाद करते एक मुस्लिम महिला जो महंगाई के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराने पर जब उसके परिवार की जानकारी लेने पर बड़े शान से 6 बच्चे होने की बात कहने पर उससे सवाल किया कि इतने बच्चे होने पर महंगाई के लिए मोदी जिम्मेदार क्यों? इतने बच्चे क्यों पैदा किए? वह भी बोली 'अल्लाह की देन है', कहने पर लुबिका ने पूछा 'अगर बच्चे अल्लाह की देन है फिर गुजारा नहीं होने पर मोदी जिम्मेदार क्यों? अब ऐसी सोंच वालों को क्या नाम दिया जाए?       

हालाँकि अस्पताल की सीएमएस का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बताती हैं कि इमामुद्दीन और गुड़िया के घर ये 14वाँ बच्चा पैदा हुआ है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल के बाहर ही बच्चा पैदा हो चुका था, बाद में अस्पताल में लाकर अन्य इलाज दिए गए। बच्चे का वजन 1800 ग्राम से ज्यादा है और उसे किसी तरह का खतरा नहीं है।

बड़े बेटे साहिल (24 साल) ने बताया कि अम्मी और नई बहन दोनों ठीक हैं। लेकिन हालात आसान नहीं हैं। गुड़िया का शौहर इमामुद्दीन शराबी है। जो कमाता है, सब शराब में उड़ा देता है। घर का खर्चा साहिल और उसका भाई मजदूरी करके चलाते हैं। साहिल कहता है, “अब्बू को बच्चों की परवाह नहीं, बस शराब पीते हैं और अम्मी को गालियाँ देते हैं।”

गुड़िया के सारे बच्चे अनपढ़ हैं, सिर्फ साहिल 8वीं तक पढ़ा है। वो अपने भाई-बहनों को घर पर थोड़ा-बहुत पढ़ाने की कोशिश करता है। परिवार 800 रुपये किराए के एक कमरे में रहता है।

दैनिक भास्कर ने अपनी ग्राउंड में रिपोर्ट में बताया है कि उनकी टीम गुड़िया के घर पहुँची। उनका घर सिर्फ 14×12 का एक कमरा है। अंदर ही किचन, चूल्हा, और चार बर्तन। खाने के डिब्बे खाली, कपड़े अलमारी में ठूँसे हुए। सोने के लिए तीन बिस्तर, बेड तक नहीं। गर्मी में साहिल और पिता बाहर सोते हैं। इस घर का किराया सिर्फ 800 रुपया महीने का है।

गुड़िया के हवाले से बताया गया है कि उसका निकाह करीब 18 साल की उम्र में हुआ था। वो मेरठ के स्थाई निवासी हैं। पहला बच्चा 1999 में ही हुआ, इस हिसाब से पहले बच्चे की उम्र करीब 26 साल की होगी। कई रिपोर्ट्स में गुड़िया की उम्र 50 साल बताई जा रही है। तो कई में 42 साल। ऐसे में पहले बच्चे की उम्र को ही देख लें तो गुड़िया की औसत उम्र 45 साल हो सकती है।

गुड़िया कहती है, “पहले शौहर अच्छा था, लेकिन शराब की लत ने सब बर्बाद कर दिया। अब वो अपनी कमाई सिर्फ शराब में उड़ाया है। घर चलाने के लिए मैं भी मजदूरी करती थी, लेकिन अब दोनों बेटे कमाते हैं।”

ये पूछा गया कि क्या वो आगे भी बच्चे पैदा करेगी, इस सवाल के जवाब में वो कहती है, “ये अल्लाह की मर्जी है।” घर में खाने का ठिकाना नहीं। सुबह खाएँ तो शाम की चिंता, शाम खाएँ तो सुबह की फिक्र। फिर भी गुड़िया सबकुछ अल्लाह पर छोड़ देती है।

गुड़िया की एक बेटी की शादी हो चुकी है, वो अपनी बेटी के साथ अम्मी से मिलने आई थी। बताया जा रहा है कि उस लड़की की उम्र सिर्फ 18-19 साल है, और उसकी शादी 2017 में ही हो गई थी, मतलब 13-14 साल की उम्र में ही… और अब वो खुद एक बच्ची की अम्मी है।

गुड़िया का सबसे बड़ा बेटा 24 साल का साहिल बताता है, “मैं वेल्डिंग करता हूँ, और छोटा भाई मजदूरी। उसी से घर चलता है। अब्बू तो अम्मी को घर न आने तक कहते हैं।” गुड़िया के पास उम्मीद बस अल्लाह है।

गुड़िया के बच्चों में साहिल (24), राहिल (23), समीर (20), रिहाना (19) शादीशुदा, इमराना (17), रमजानि (15), फैजान (13), अलीशा (6) और आरम (4) हैं। आरम को उसने अपने जेठ को दे दिया है। अभी नई बच्ची का नाम नहीं रखा गया है।

‘हिंदू लड़कियों से मन भरने पर हम काट देते हैं’: दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल वसीम निकला ‘लव जेहादी’

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक महिला ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल वसीम पर लव जिहाद, धर्मांतरण और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वसीम बीते 11 सालों से उसका बलात्कार कर रहा था। इस दौरान वसीम के भाई आरिफ ने भी उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िता ने यह भी कहा है कि वसीम ने उसे श्रद्धा जैसा हाल करने की धमकी दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि वह साल 2011 में पढ़ाई के लिए दिल्ली आई थी। यहाँ वह लाजपत नगर के एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसी बिल्डिंग में दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल वसीम और उसका परिवार भी रहता था। वसीम की माँ जमीला उससे मीठी-मीठी बातें करते हुए इस्लाम की तारीफ किया करती थी।

पीड़िता का कहना है कि एक दिन वह वसीम की अम्मी जमीला उसे अपने घर ले गई। वहाँ जमीला ने उसे सेवई खाने के लिए दी। सेवई को खाने के बाद उसे नशा हो गया गया। इसके बाद वसीम ने उसका बलात्कार किया। जब उसे होश आया तो जमीला उस पर वसीम से निकाह करने का दबाव बनाने लगी।

पीड़िता ने आगे कहा है कि जब उसने धर्म अलग होने की बात कहकर निकाह करने से इनकार किया तो वसीम और जमीला उसे धमकाने लगे। साथ ही उसके इकलौते भाई को जान से मारने की बात कही। इसके बाद वसीम के परिवार ने उसका कई बार शोषण किया। 28 दिसंबर 2012 को वसीम से उसका जबरन निकाह करा दिया गया।

पीड़िता ने कहा है कि उसके घरवालों को जब इस बारे में पता चला तो वे बदनामी के डर से घर छोड़कर कहीं और रहने लगे। निकाह के बाद वसीम और उसके घरवालों ने उससे कई कागजों पर साइन कराए। इसके बाद उसका नाम बदलकर इकरा अहमद कर दिया गया। वसीम और उसके घर वाले आए दिन उसे यातनाएँ देते थे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2015 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद वसीम का अत्याचार और बढ़ गया। वसीम उसे पाउडर और नशीली दवाएँ खिलाता था और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। पीड़िता का आरोप है कि वसीम के कहने पर उसका भाई आरिफ भी उसका बलात्कार करता था। मना करने पर उसे मारा-पीटा जाता था।

महिला का आरोप है कि वसीम ने उससे कहा कि उसने अन्य हिंदू लड़कियों को फँसा रखा है। साथ ही, उसके साथ जो हो रहा था वह बताने पर उसका हाल श्रद्धा जैसे 36 टुकड़े करने की धमकी दी थी। पीड़िता ने कहा कि वे कहते थे कि ‘हमें तो कत्ल करने की आदत’ है। जमीला कहती थी कि ‘हमारे यहाँ जब हिंदू लड़कियों से मन भर जाता है तो उसे ऐसे ही काट दिया जाता है। अभी तो मेरा बेटा कई हिंदू लड़कियों से शादी करेगा’।

महिला का कहना है कि वह वसीम और उसके परिवार की 11 साल तक यातनाएँ सहती रही। 11 मई को वसीम ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की और अपनी सर्विस रिवॉल्वर की डोरी से उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की। वह 12 मई 2023 को किसी तरह वहाँ से भागकर हापुड़ अपने दादा के पास आई और वसीम व उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दी।

यूपी की हापुड़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार (29 मई 2023) को FIR दर्ज की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने वसीम, सास जमीला, ससुर कयूम अली, देवर इमरान, आरिफ, अजहरुद्दीन और शाहिद को आरोपित बनाया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।