कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा (बाएँ) और कर्नल दानवीर सिंह (दाएँ) (फोटो साभार: News18)
कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक शर्मा का मार्च 3 को एक टीवी डिबेट के दौरान सेना के रिटायर्ड कर्नल दानवीर सिंह को गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। News18 इंडिया पर यह डिबेट इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर हो रही थी, इस बीच आलोक शर्मा भड़क गए और कर्नल के साथ अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। कर्नल दानवीर ने खुद इस डिबेट के एक हिस्से का वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में आलोक शर्मा कह रहे हैं, “आप डिबेट कराइए, $वा*# कराइए, दलाली कराइए इनसे आप।” इस पर कर्नल दानवीर ने कहा, “अबे जा”, तुरंत आलोक शर्मा चिल्लाकर कर्नल से बोले, “तू जा भो$@%।” कर्नल दानवीर ने वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा, “उम्मीद है राहुल गाँधी जी आलोक शर्मा को आप कांग्रेस से निलंबित करेंगे। जयहिंद।”
उम्मीद है @RahulGandhi जी Alok Sharma को आप कांग्रेस से निलंबित करेंगे ।
— कर्नल Danvir Singh, Sena Medal Gallantry (@danvir_chauhan) March 3, 2026
जयहिंद #AlokSharma #INC #ColDanvirSingh #IndianArmy #Veteran pic.twitter.com/7F58aIeBwV
इस डिबेट के एंकर अमिश देवगन ने भी इस बहस का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आलोक शर्मा और कर्नल दानवीर एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जहाँ आलोक शर्मा ‘कोर्ट मार्शल’ की बात कर रहे हैं तो वहीं कर्नल दानवीर ‘छपरी’ कहते नजर आ रहे हैं।
अमिश देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा, “डिबेट में विरोध हो सकता है। लेकिन इस स्तर की भाषा स्वीकार्य नहीं हो सकती। पूरा देश फौजियों का सम्मान करता है। मैंने भी आलोक शर्मा की भाषा पर घोर आपत्ति जताई।”
डिबेट में विरोध हो सकता है। लेकिन इस स्तर की भाषा स्वीकार्य नहीं हो सकती। पूरा देश फ़ौजियों का सम्मान करता है। मैंने भी आलोक शर्मा की भाषा पर घोर आपत्ति जताई। pic.twitter.com/By1o5Luu6c
— Amish Devgan (@AMISHDEVGAN) March 3, 2026
बीजेपी प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया है। राधिका ने X पर वीडियो शेयर कर लिखा, “राहुल गाँधी संसद में गुंडागर्दी करते हैं, युवा कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंच पे नंगई। नेता PM की ‘बोटी-बोटी’,’कब्र खोदने’ की धमकी देते है, सोशल मीडिया हेड महिला सांसद की मंडी में बोली लगाती है और प्रवक्ता सेना को भद्दी गालियाँ देते हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “मोहब्बत की दुकान नहीं, ‘राहुल की नफरत का गोदाम’।”
राहुल गांधी संसद में गुंडागर्दी करते है
— Radhika Khera (@Radhika_Khera) March 3, 2026
युवा कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंच पे नंगई
नेता PM की “बोटी-बोटी”“कब्र खोदने” की धमकी देते है
सोशल मीडिया हेड महिला सांसद की मंडी में बोली लगाती है
और प्रवक्ता सेना को भद्दी गालियाँ देते है
मोहब्बत की दुकान नहीं
“राहुल की नफ़रत का गोदाम” pic.twitter.com/glnBUOWF00
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है और कांग्रेस प्रवक्ता की भाषा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। डिबेट में तर्क-वितर्क ठीक है, कई बार नाराजगी भी जायज है लेकिन इस तरह की भाषा कतई ठीक नहीं है और लोग अब कांग्रेस से माँग कर रहे हैं कि आलोक शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
No comments:
Post a Comment