Lenskart controversy : CEO की पत्नी निधि मित्तल बंसल ने बंद किया अपना X अकाउंट; ये कालनेमि हिन्दू मुस्लिम कट्टरपंथियों से ज्यादा जहरीले

गुस्सा जायज़ है, लेकिन गाली मत दो। अपमान मत करो।
बस एक काम करो - चुपचाप इनका सामान खरीदना बंद कर दो। Lenskart की दुकानों पर जाना बंद करो। Emcure Pharmaceuticals की दवाइयाँ (जहाँ विकल्प हो) दूसरी कंपनियों से लो।
Peyush Bansal और Namita Thapar से जुड़े प्रोडक्ट्स को नो-टच कर दो।
पैसे ही उनकी असली ताकत हैं।
जब बिक्री गिरेगी, तब उन्हें एहसास होगा कि हिंदू बहुमत वाले देश में अपनी संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना ज़रूरी है।गाली नहीं, boycott सबसे बड़ा सबक है।
शांत रहो, एकजुट रहो, और अपने फैसले से बोलो।

लेंसकार्ट की जितनी जाँच हो रही है उतनी सच्चाई सामने आ रही है। अरविन्द केजरीवाल जो अपने आपको बड़ा ईमानदार और राजनीति को बदलने वाला कहता था हिन्दू होकर हिन्दुओं के ही खिलाफ काम कर रहा है। पूरी पार्टी हिन्दुओं को प्रताड़ित करने में लगी हुई है। इन सभी हिन्दू जेहादियों को मुस्लिम कट्टरपंथियों से सीखना चाहिए जो अपने मजहब की बुराई बर्दाश्त नहीं कर सकते। लेकिन कालनेमि हिन्दू हिन्दू होकर हिन्दुओं को कलंकित कर रहे हैं। जनता को जितनी जल्दी से केजरीवाल पार्टी को धराशाही ही नहीं सामाजिक बहिष्कार करना होगा। जब तक हिन्दू इन कालनेमि हिन्दुओं, चाहे वह किसी भी पार्टी से हो, सामाजिक बहिष्कार नहीं करेगा हिन्दू प्रताड़ित होता रहेगा। इन लालची(???) की वजह से मुस्लिम कट्टरपंथी हिन्दुओं पर हमला करते हैं। मुस्लिम कट्टरपंथियों से कहीं ज्यादा हिन्दुओं के ये कालनेमि हिन्दू हैं।    

लेंसकार्ट सीईओ पीयूष बंसल की पत्नी निधि मित्तल बंसल के पुराने ट्वीट्स वायरल होने के बाद उनका एक्स अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी बीजेपी और हिंदू संगठनों पर तीखे हमले किए थे। इस बीच, कंपनी के स्टाइल गाइड में हिंदू प्रतीकों जैसे बिंदी तिलक और कलावा पर भेदभाव का विवाद भी तेज हो गया है जिससे सोशल मीडिया पर भारी बवाल मचा हुआ है।

लेंसकार्ट के सीईओ पीयूष बंसल की पत्नी निधि मित्तल बंसल ने आम आदमी पार्टी का सपोर्ट किया था और बीजेपी पीएम मोदी तथा हिंदू संगठनों के खिलाफ तेज टिप्पणियाँ पोस्ट की थीं। हैशटैग जैसे वोट फॉर मफलरमैन और दिल्ली डिसाइड्स भी इस्तेमाल किए गए थे।

अब वायरल हो चुके स्क्रीनशॉट्स जो 2013 से 2015 के बीच के हैं उनमें निधि मित्तल बंसल आम आदमी पार्टी यानी एएपी का सपोर्ट दिखा रही हैं जबकि बीजेपी और हिंदू संगठनों के खिलाफ तेज टिप्पणियाँ पोस्ट कर रही हैं। कुछ पोस्ट्स में हैशटैग जैसे #vote4mufflerman और #DelhiDecides थे जबकि दूसरों में हिंदू महासभा की आलोचना की गई और बीजेपी के बारे में अपमानजनक बातें कही गईं। जैसे-जैसे ये पोस्ट्स सोशल मीडिया पर फैल गए उनके अकाउंट @nidhimittal13 अनुपलब्ध हो गया जो बताता है कि बढ़ती आलोचना के बीच इसे हटा दिया गया है।

इस घटना के साथ लेंसकार्ट कंपनी पर भी विवाद गहरा गया है। कंपनी का 23 पेज का इंटरनल स्टाफ यूनिफॉर्म और ग्रूमिंग गाइड फरवरी 2026 का डॉक्यूमेंट ऑनलाइन आया जिसमें कर्मचारियों को बिंदी कलावा और धार्मिक कलाई बैंड पहनने से मना किया गया था। वहीं हिजाब और टर्बन को काले रंग की शर्त के साथ अनुमति दी गई थी। सिंदूर को भी कम लगाने की सलाह थी। इस असमानता ने हिंदू प्रतीकों पर भेदभाव का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

पीयूष बंसल ने 15 अप्रैल को पहला बयान दिया। उन्होंने कहा कि वायरल डॉक्यूमेंट गलत है और ये लेंसकार्ट की मौजूदा नीति नहीं दिखाता। लेकिन एक्स पर कम्युनिटी नोट ने इसे चुनौती दी क्योंकि डॉक्यूमेंट पर फरवरी 2026 की डेट और ऑफिशियल ब्रांडिंग थी।

फिर पीयूष बंसल ने अपना बयान बदला। उन्होंने माना कि डॉक्यूमेंट असली है लेकिन इसे पुराना इंटरनल ट्रेनिंग पेपर बताया। उन्होंने कहा कि बिंदी और तिलक वाली लाइन कभी नहीं लिखी जानी चाहिए थी और 17 फरवरी को इसे हटा दिया गया था। उन्होंने कहा मैं फाउंडर और सीईओ के रूप में इस चूक की पूरी जिम्मेदारी लेता हूँ। लेंसकार्ट किसी भी सम्मानजनक धार्मिक अभिव्यक्ति को कभी प्रतिबंधित नहीं करता और आगे भी नहीं करेगा।

स्पष्टीकरण के बावजूद सवाल बाकी

 माफी के बावजूद कई असंगतियाँ चिंता बढ़ा रही हैं। अगर डॉक्यूमेंट को सच में 17 फरवरी 2026 को हटा दिया गया था तो सवाल ये है कि फरवरी 2026 वाली वर्जन कर्मचारियों के बीच अभी भी क्यों घूम रही थी। कंपनी ने कोई अपडेटेड या सुधारा हुआ पॉलिसी भी पब्लिक नहीं किया है जिससे पारदर्शिता की कमी रह गई है जब कंज्यूमर ट्रस्ट पर दबाव है।

अवलोकन करें:-

सावधान: लेंसकार्ट "कन्वर्ट-कार्ट" का धंधा भी चला रहा है। बॉयकॉट #lenskart

इसके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अब कहा है कि मार्च के इंटरनल ऑडिट्स से पता चला कि कंपनी तिलक और बिंदी लगाने के खिलाफ भेदभाव जारी रखे हुए थी जिससे और गुस्सा भड़क गया है।

No comments: