बंगाल के बाद दिल्ली में भी ममता बनर्जी को बड़ा झटका: TMC के 20 लोकसभा सांसदों ने अलग गुट बना मान्यता के लिए स्पीकर को लिखा पत्र

   TMC के 20 लोकसभा सांसदों ने NDA में शामिल होने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा (साभार : X_@Sachingupta)
तृणमूल कांग्रेस(TMC) को बहुत बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 20 लोकसभा सांसदों ने बगावत कर दी है। इन बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखा है। पत्र में सांसदों ने NDA में शामिल होने की इच्छा जताई है।

सांसदों ने संसद में अपने लिए अलग बैठने की जगह माँगी है। इस नए बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार होंगी। इससे पहले TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

यह बड़ी टूट तब हुई जब ममता बनर्जी दिल्ली में ‘INDI’ गठबंधन की बैठक में शामिल होने पहुँची थीं। तभी उनके सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर जुट गए। पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC की हार के बाद से ही पार्टी में कलह मची थी। अब सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र भेजकर नई मान्यता माँगी है। 

No comments: