विदेशी पैसे से भारत को बांटने और जलाने की बड़ी साजिश; विदेशी टूल किट, विदेशी खाना, विदेशी प्रदर्शनकारी


पिछले दो-तीन महीनों से सोशल मीडिया में अचानक उन खबरों की बाढ़ आ गई थी, कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खराब समय आने वाला है। वो 2026 में सत्ता से बाहर हो जाएंगे। इस तरह की तमाम बातें हो रही थीं। दरअसल ये बातें उस टूल किट से निकल रही थीं, जो विदेशों में रची जा रही थी। नागपुर के फैजल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि 2022 श्रीलंका, 2024 बंग्लादेश, 2025 नेपाल, अगर जल्दी कुछ नहीं किया तो 2026 कहीं इंडिया…। दिल्ली में जो प्रदर्शन हो रहा है, उसी टूल किट का अगला कदम है।

 

इतना सामान बिना फंडिंग के नहीं आ सकता
विदेशी टूल किट की पुष्टि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का अमेरिका से भारत आना, सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल पर बैठना, 20 जुलाई का प्रदर्शन, हिंसा और उसके बाद की घटनाओं ने कर दी हैं। यह प्रदर्शन पूरी तरह विदेशी टूल किट से संचालित हो रहा है। भारत को श्रीलंका, बंग्लादेश और नेपाल की तरह जलाने के लिए की पूरी तैयारी है।

अब प्रदर्शन को आगे जारी रखने के लिए बांग्लादेश, कतर, जर्मनी और अन्य देशों से खाने, पीने और अन्य आर्थिक मदद दी जा रही है।

मोदी की मौत का कामना, खाना बांटते प्रदर्शनकारी
अब आप देख सकते हैं कि 140 करोड़ जनता के निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौत की कामना करने वाले लोग उनकी तेरहवीं का खाना खिला रहे हैं। एक लड़की बड़ी खुशी के साथ बता रही है कि ये मोदी की तरहवीं का खाना है। अगर किसी को एन्जॉय करना है तो यहां आ सकता है।

बांग्लादेश से प्रदर्शनकारियों के लिए आ रहा खाना
अब सवाल है कि ये खाना कहां से आ रहा है और कौन दे रहा है? दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन विदेशों से संचालित हो रहा है। बांग्लादेश में बैठे लोग रात ग्यारह बजे जंतर-मंतर पर खाना भेज रहे है। जंतर मंतर पर देखा जा सकता है कि ऑन लाइन खाना ऑर्डर करने वाले एप्प स्विगी और ज़ोमैटो से खाना आ रहा है। ये खाना बांग्लादेश से आ रहा है।

कतर से आ रहा प्रदर्शनकारियों के लिए खाना
एक डिलीवरी बॉय ने जो खुलासा किया, वो हैरान करने वाला है। उसने कहा कि डिलीवरी धरना स्थल पर किसी को देने के लिए बोला गया है। ये तो कतर से किसी ने बोला है कि वहां पर ले जाकर दे दो। कई बार कतर से फोन आया था। धरना स्थल पर जो स्टूडेंट है, उनको देने के लिए बोला गया है। बहुत सारे ऑर्डर आते हैं। दिनभर यहां का चक्कर लगता है। कभी मुंबई से आता है, कभी कोलकाता से आता है। कहीं से भी आता रहता है।

जर्मनी, दुबई और सऊदी अरब से आ रहा खाना
एक डिलीवरी बॉय ने बताया, “अब तक दस ऑर्डर दे चुका हूं। सारे बाहर के, दूसरे कॉन्ट्री के ऑर्डर को दे रहा हूं। बात करता हूं तो कई कहता है, जर्मनी से हूं। कोई कहता है मैं दुबई (UAE) से हूं। कोई कहता मैं सऊदी अरब से हूं। कोई कहता है मैं गोवा से बात कर रहा हूं। आप वहां बच्चों को खाना दे देना। प्रोटेस्ट पर बैठे हुए सीजेपी वाले। उनको दे देना खाना जाकर। आलिया नाम के एक विदेशी मैडम ने खाना देने कहा।”

दुबई से एक ही व्यक्ति ने भेजा 2000 प्लेट खाना
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “ऑर्डर से खाना आ रहा है। ऑर्डर वाला खाना पकड़ाता है और चला जाता है। कितने लोग खाना भेज रहे हैं। विदेश से खाना आ रहा है। दुबई से 2000 प्लेट खाना एक ही बंदे ने भेजा आठ बार…लगातार खाना आ रहा है।”

विदेशों से आ रहा हद से ज्यादा खाना
विदेशों से हद से ज्यादा खाना आ रहा है कि प्रदर्शनकारी अब डिलीवरी बॉय को भी खिला रहे हैं। केएफसी का चिकन, बर्गर, पिज्जा, खाना दिया रहा है।

एक हजार से अधिक पिज्जा का ऑर्डर
एक हजार से अधिक पिज्जा का ऑर्डर दिया गया था। एक डिलेवरी बॉय ने कहा कि ऑर्डर मिलने के बाद ये एक हजार पिज्जा जंतर मंतर पर लेकर जा रहे हैं। लगातार लंच और डीनर के लिए पिज्जा की सप्लाई की जा रही है।

नेपाल से आया भारत को जलाने 
नेपाल के पोखरा से आए एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि नेपाल में जला डाला, प्रधानमंत्री को भगा-भगाकर मारा, वहीं माहौल यहां पर होना चाहिए दिल्ली में भी। वहां पर देखा होगा कि प्रधानमंत्री को युवकों ने भगा भगा कर मारा है। और अपने हक उनसे मांगा है।

नेपाल से आकर भारत में सरकार बदलने की तैयारी
नेपाल को जलाने वाले कुछ नेपाली भारत को जलाने के लिए जंतर-मंतर पर आना चाहते हैं। उनका कहना है कि जंतर-मंतर को देखकर खून खौल रहा है। नेपाल की तरह इंडिया में भी सरकार चेंज होना चाहिए। हम लोगों को सपोर्ट करेंगे तो जंतर-मंतर पर आएंगे।

प्रदर्शन में शामिल विदेशी नागरिक द्वारा पीएम मोदी को गाली

भारतीय सेना को गाली देता हिन्दू भेष में अमेरिकी नागरिक

 

लंदन में पाकिस्तान समर्थित संगठन HFHR का प्रदर्शन
CJP के विरोध-प्रदर्शनों को लंदन के ‘हिंदूज़ फॉर ह्यूमन राइट्स’ (Hindus for Human Rights) का समर्थन मिल रहा है। इस संगठन को पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थन दिया जाता है। लंदन में आयोजित इस प्रदर्शन में एचएफएचआर (HFHR) के राजीव सिन्हा ने भाग लिया और पूरे नैरेटिव को बदल दिया। उन्हें सीजेपी के विरोध-प्रदर्शनों में ‘मुसलमानों और ईसाइयों पर अत्याचार हो रहा है’ वाले अपने एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए देखा गया।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का दावा -CJP नेताओं के साथ की थी जूम बैठक
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में लिखा, “पैसे कहां से आ रहे हैं? साजिश क्या है? पिछले 20 दिनों में राहुल गांधी जी विदेश यात्रा में किन-किन लोगों से मिले? असली खिलाड़ी कौन?” उनका यह पोस्ट उस वायरल वीडियो के बाद आया है, जिसमें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू CJP नेताओं के साथ कथित जूम बैठक और आर्थिक मदद का दावा करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इन दावों पर कोई आधिकारिक पुष्टि भी सामने नहीं आई है।

भारत को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटने के लिए 10 करोड़ रुपये की मदद
वायरल वीडियो में पन्नू कथित तौर पर दावा करता है कि उसकी CJP नेताओं के साथ जूम बैठक हुई थी। वह यह भी कहता है कि ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) CJP को भारत को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटने के मकसद से करीब 10 करोड़ रुपये (10 लाख डॉलर) की मदद देगा। वीडियो में पन्नू कथित तौर पर कहता है कि “दिल्ली और मोदी का पतन तय है।” इसके साथ ही वह यह भी दावा करता है कि सिर्फ सरकार बदलना समाधान नहीं है, बल्कि भारत का बंटवारा ही उसका मकसद है।

No comments: