नरेंद्र मोदी कोई नाकामी नहीं छिपा रहा बल्कि कांग्रेस के “फूफा” उसकी सफलता से जले “झूठ की गूंज” चला रहे हैं

सुभाष चन्द्र

नरेंद्र मोदी ने SRCC कॉलेज में फ़ुफ़ाओं की बात करते हुए क्या कांग्रेस का नाम लिया नहीं लिया तो फिर कांग्रेस के नेता क्यों छटपटा रहे हैं और खड़गे जी कह रहे हैं कि मोदी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए हर साल ऐसे शब्द गढ़ते हैं। 

विपक्ष को अपने आपमें इस बात पर चर्चा करनी चाहिए कि मोदी को हमारे लिए ऐसे अलंकारों का क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है। जितना राष्ट्रीय आपदाओं में सरकार के साथ खड़े होने की बजाए दुश्मन की बोली बोल सरकार को घेरने की कोशिश की जाएगी उतना ही विपक्ष को नुकसान होगा।  

कांग्रेस अगर “फूफा” नहीं है तो पिछले 12 साल में मोदी का एक काम भी बता दे जिसे कांग्रेस ने पसंद किया हो बल्कि संसद का एक भी सत्र शांति से नहीं चलने दिया पेपर लीक की बात तो ऐसे कर रहे हैं जैसे कांग्रेस के राज में कोई पेपर लीक हुआ ही नहीं और प्रियंका वाड्रा ने कहा कि 150 पेपर लीक में 750 करोड़ छात्र प्रभावित हुए किसी ने उसे सही करने की जरूरत नहीं समझी कि देश की आबादी 140 करोड़ है और विश्व की 800 करोड़

लेखक 
चर्चित YouTuber 
मुझे याद है चिदंबरम ने UPI शुरू करने पर कहा था कि गांवों की जनता और रेहड़ी पटरी वाले कैसे इसे इस्तेमाल करेंगे जब उनके पास मोबाइल भी नहीं है तकलीफ यह है कि आज देश की GDP लगातार क्यों बढ़ रही है

कांग्रेस ने हमेशा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के सबूत मांगे। संसद भवन निर्माण की निंदा की चंद्रयान चंद्रमा पर पहुंचा उसे देख कर जल मरे, चंद्रयान जहां चांद पर उतरा, उसका नाम शिव-शक्ति देना भी कांग्रेस को रास नहीं आया। 1984 के बाद कांग्रेस को कभी बहुमत नहीं मिला लेकिन मोदी को 30 साल बाद पूर्ण बहुमत मिला मगर कांग्रेस और ममता ने कभी मोदी को बधाई नहीं दी

खड़गे जी आपने मोदी के लिए ऐसी नफरत पाल रखी है कि आपने मोदी को “जहरीला नाग” कहा, कांग्रेस ने तो मोदी को गलियां देने का शतक बना दिया और फिर तकलीफ हो रही है कि मोदी ने “फूफा” क्यों कह दिया 

कांग्रेस आज एक क्षेत्रीय दल बनकर रह गई है बिना किसी सहारे किसी राज्य में अकेले चुनाव कहीं कहीं ही लड़ सकती है 

आप महंगाई और बेरोजगारी का रोना रो रहे हो जबकि कांग्रेस के राज में 

2008 से 2011 क्या हालत थी ये भी देख लो -

 Year       GDP     Inflation(%)    Unemployment Rate 

2008     3.09%    8.35                 7.63%

2009     7.86%    10.88               7.64%

2010     8.50%    11.99                7.63%

2011     5.24%     8.99                 7.61%

जबकि आज GDP 7.8% है, inflation 5% और बेरोजगारी दर 4.5% है और आप कहते हो मोदी अपनी नाकामी छिपा रहा है दुनिया भर के देश भारत की आर्थिक मजबूती की प्रशंसा कर रही है परंतु कांग्रेस सुलग रही है

                                                      साभार सोशल मीडिया 
कांग्रेस को तकलीफ है कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर क्यों उठ गए, कांग्रेस को तकलीफ है कि 50 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खोल कर मोदी ने DBT से पैसा क्यों भेजना शुरू कर दिया जिससे कांग्रेस के लोगों  की दलाली बंद हो गई
 कांग्रेस का 10 साल का राज घोटालों का राज रहा और उसे छिपाने के लिए कांग्रेस के नेता लगातार मोदी पर हमला करते हैं

एक बात अब साफ़ हो गई कि मोदी के जिस काम का कांग्रेस विरोध करे, उसे सही समझना चाहिए और कांग्रेस जो कुछ भी कहे उसे झूठ मान कर ही चलना चाहिए

No comments: