Showing posts with label #108 mazars. Show all posts
Showing posts with label #108 mazars. Show all posts

गुजरात : ‘108 अवैध मजारें जमींदोज, बाकी के लिए बुलडोजर तैयार’: हर्ष सांघवी, गृह मंत्री ने याद दिलाया- कांग्रेस ने कैसे मंदिर से हटवाई थी मूर्तियाँ

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि राज्य में 108 अवैध मजार गिराई गई है (चित्र साभार: HT & AnyTv)
गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा है कि उनके राज्य में अब तक 108 अवैध मजार जमींदोज कर गई हैं। उन्होंने जूनागढ़ के ऊपरकोट में बनाई गई अवैध मजारों के गिराए जाने की बात बताते हुए कहा- “हमारा बुलडोजर हर उस इमारत को गिराने के लिए तैयार है जो कि साजिशन बनाई गई है।”

गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बुधवार (21 फरवरी, 2024) को गुजरात विधानसभा में यह बातें कही। वह गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए बजट को लेकर गुजरात विधानसभा में हो रही चर्चा में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला भी बोला और अपनी सरकार के कामकाज के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, “जो बिंदु MLA अमित शाह भाई के द्वारा यहाँ उठाया गया कि कांग्रेस के राज के दौरान अहमदाबाद के जमालपुर में एक जैन मंदिर से मूर्तियों को हटाया गया था। अब दादा (सीएम भूपेन्द्र पटेल) का बुलडोजर राज्य के हर कोने में घूम रहा है जिससे कोई भी मंदिर या देवस्थान साजिशन किसी जगह से हटाया ना सके। अब किसी को नहीं मालूम कि यह बुलडोजर कहाँ जाएगा।”

इसके बाद उन्होंने बताया कि राज्य में 108 अवैध मजार को ढहाया गया है जो कि अतिक्रमण करके बनाई गई थीं। मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया“अब तक 108 मजार राज्य में गिराई गई हैं और राज्य की संपत्तियों को मुक्त कराया गया है। सोमनाथ के पास किया गया अवैध कब्जा भी हटाया गया है। दादा का बुलडोजर 20 फीट चौड़ी गली और 80 मीटर चौड़ी रोड में घुस सकता है।”

उन्होंने इस दौरान जूनागढ़ के ऊपरकोट किले में बनाई गई अवैध मजारों के गिराए जाने की बात भी की। मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, “कोई नहीं जानता कि ऊपरकोट में इतनी मजारें कहाँ से आ गईं। इतनी जल्दी यहाँ मजार कैसे बन सकती हैं।”

जूनागढ़ किले के पास से हटवाई गई थी अवैध मजारें

मई 2023 में राज्य सरकार जूनागढ़ के इस किले में सैकड़ों अवैध मजारों को जमींदोज कर दिया था। इस दौरान कुछ और इमारतें भी यहाँ गिराई गईं थीं। इस किले की सरकार ने 74 करोड़ रूपए की लागत से मरम्मत भी करवाई थी। यहाँ मजारें गिराए जाने के दौरान मुस्लिमों ने प्रदर्शन भी किया था।