Showing posts with label #15th August. Show all posts
Showing posts with label #15th August. Show all posts

दिल्ली : क्या अरविन्द केजरीवाल अगस्त में 26 जनवरी का भाषण देकर हो गए ट्रोल?


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। केजरीवाल कल, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद आज बता रहे है कि कल मैंने 26 जनवरी का भाषण दिया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग दिल्ली के सीएम को 26 जनवरी और 15 अगस्त में फर्क नहीं मालूम होने पर तंज कस रहे हैं। यूजर्स उनके भाषण का वीडियो वायरल कर रहे हैं। अगर यही बात किसी मुस्लिम नेता ने बोल दी होती, सभी उस मुस्लिम नेता को मदरसे की पैदाइश बता रहे होते, लेकिन अब हिन्दू केजरीवाल को कौन-से मदरसे की पैदाइश बताओगे? वास्तव में योगी-मोदी विरोध में विपक्ष को नहीं मालूम कि उन्हें कब क्या बोलना है, उसी बौखलाहट में 15 अगस्त को 26 जनवरी बोलना कोई बड़ी बात नहीं। दूसरे, हो सकता है कि केजरीवाल के दिमाग में 26 जनवरी ही घूम रही 
होगी, क्योकि जिस किसान आंदोलन को इन्होने समर्थन दिया था, उन्ही किसानों ने 26 जनवरी को लाल किला पर हंगामा किया था। खैर, आप भी देखिए-