Showing posts with label #Akbaruddin Owaisi. Show all posts
Showing posts with label #Akbaruddin Owaisi. Show all posts

तेलंगाना : ओवैसी के ’15 मिनट’ वाले भाई अकबरुद्दीन ने भरी सभा में पुलिस को धमकाया : ‘कोई माई का लाल रोक नहीं सकता, मैंने इशारा किया तो…’:

तेलंगाना में 30 नवंबर 2023 को विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़ने हैं। आदर्श आचार संहिता लागू है। लेकिन इसका पालन करने के लिए कहे जाने पर विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक भरी सभा में पुलिस निरीक्षक को धमकी दी।

चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस को धमकी पर क्या चुनाव आयोग क्या संज्ञान लेगा? जब प्रचार में यह हाल है मतदान वाले दिन बोगस वोटिंग होने पर क्या हाल होगा? 

अकबरुद्दीन AIMIM के मुखिया और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं। 21 नवंबर 2023 की रात अकबरुद्दीन एक सभा को संबोधित कर रहे थे। प्रचार के लिए तय समय सीमा रात के 10 बजने को थे। वहाँ तैनात पुलिस निरीक्षक ने ओवैसी को इशारा कर बताया कि दस बजने वाले हैं और उन्हें अपनी सभा खत्म करनी होगी। इसी बात को लेकर वे पुलिस अधिकारी पर भड़क उठे।

अकबरुद्दीन ओवैसी अपनी विधानसभा चंद्रयानगुट्टा के ललिताबाग इलाके में यह रैली कर रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल है। इसमें ओवैसी को कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें रोकने की हिम्मत किसी माई के लाल में नहीं है। वे कह रहे हैं कि यदि उन्होंने इशारा कर दिया तो पुलिस वाले को भागना पड़ेगा।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अकबरुद्दीन ओवैसी पुलिसवाले को यह कहते हुए मंच से नीचे उतरने को कहते हैं कि अभी 10 बजने में 5 मिनट बाकी हैं। वे कहते हैं, “इंस्पेक्टर साहेब, घड़ी है मेरे पास। चलिए, चलिए, चलिए। गोली, चाकू की बात सुनकर सोचे कि कमजोर हो गए हैं। अभी भी बहुत हिम्मत है, छेड़ो मत। बड़े आकर ठहरे, अभी 5 मिनट है, बोलूँगा। बोलूँगा 5 मिनट।”

आगे वे कहते हैं, “कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ मुझे रोकने के लिए। इशारा कर दिया तो दौड़ना पड़ेगा। दौड़ाएँ? मैं आपसे यही कह रहा हूँ कि ये ऐसे ही आते हैं हमारे इत्तेहाद को कमजोर करने के लिए। होशियार रहो। ये जानते हैं कि अकबरुद्दीन ओवैसी से मुकाबला करने वाला कोई नहीं है, तो ये लोग कैंडिडेट बनकर आ जाते हैं। आ जाओ, देख लेते हैं। तुम जीतते हैं या हम।”

वैसे यह पहली बार नहीं है जब ओवैसी बंधुओं ने इस तरह पुलिस को धमकी दी है। इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान भी पुलिसकर्मियों को धमकाया था। उन्होंने कहा था कि योगी के मठ चले जाने के बाद तुम्हें कौन बचाएगा?

अकबरुद्दीन ओवैसी अपने विवादित बयानों को लेकर कुख्यात रहे हैं। 2012 में ऐसे ही एक बयान में उन्होंने हिंदुओं को 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लेने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, “लोग मुसलमान को डरा रहे हैं। मोदी है, मोदी है, काहे का मोदी। एक बार हैदराबाद आ जाओ बता देंगे। तसलीमा नसरीन आई, कहाँ है किसी को नहीं मालूम। हम 25 करोड़ हैं, तुम 100 करोड़ है न… ठीक है तुम तो हमसे इतने ज्यादा हो… 15 मिनट पुलिस को हटा लो हम बता देंगे कि किसमें कितना दम है। एक हजार क्या? एक लाख क्या एक करोड़ नामर्द मिलकर भी कोशिश कर लें तो भी एक को पैदा नहीं कर सकते। और ये लोग हमसे मुकाबला नहीं कर सकते। जब मुसलमान भारी पड़ा तो यह नामर्दों की फौज आ जाती है।”


तेलंगाना : ‘ऐ कांग्रेस के गुलामों, तुम्हारी अम्मा कहाँ से आई?’: अकबरुद्दीन ओवैसी ने खुले मंच से धमकाया, कहा – ‘मुझे मत छेड़ो, वरना छोड़ेंगे नहीं’

कांग्रेस पर AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेताओं को लेकर बहुत बड़ी टिप्पणी की है। बता दें कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं और हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अपने गढ़ को मजबूत करने में जुट गई है। अकबरुद्दीन ओवैसी उनके छोटे भाई हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी इटली और रोम से आए हुए नेताओं पर निर्भर है। बता दें कि कांग्रेस की सर्वेसर्वा सोनिया गाँधी इटली मूल की हैं।

ओवैसी ने वास्तव में कांग्रेस की दुखती नब्ज पर हाथ रख दिया है। भारत में कौन-कौन नेता राजनीति में आने से पहले क्या करता था, मालूम है, लेकिन सोनिया गाँधी शादी से पहले क्या करती थी, किसी को नहीं मालूम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा पर हर कोई प्रश्न करता रहता है, लेकिन सोनिया की शिक्षा के बारे में कोई प्रश्न नहीं करता। समय चक्र ऐसा घूमा कि कीजड़ में पत्थर फेंकने वालों पर ही कीजड़ आनी शुरू हो गयी है। 

हैदराबाद के चंद्रायणगुट्टा से लगातार 5वीं बार विधायक बने अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, “कॉन्ग्रेस के लोग हमारे बारे में कहते हैं कि हम महाराष्ट्र से आए हैं और हम भाजपा की B टीम हैं। ऐ कॉन्ग्रेस के गुलामों, मैं पूछता हूँ कि तुम्हारी अम्मा कहाँ से आईं? इतना ही नहीं, रेवंत सिंह रेड्डी भी पहले RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे। इसके बाद वो तेलुगुदेशम पार्टी (TDP) में चले गए। अब वो कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि अगर वो बोलने लगते हैं तो उनके सामने कोई नहीं टिकता। उन्होंने बार-बार दोहराया, “मुझे छेड़ो मत। मुझे छेड़ोगे तो हम छोड़ने वालों में से नहीं हैं। हमारी मोहताजी अल्लाह पर है। उनकी मोहताजी बाहर वाले पर है। हमारे साथ कोई और हो न हो, हमारा रसूल अल्लाह हमारे साथ है। लोगों की दुआएँ हमारे साथ है।” बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी का ‘अम्मा’ वाला तंज सोनिया गाँधी के लिए था। वहीं रेवंत सिंह रेड्डी तेलंगाना में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

अकबरुद्दीन ओवैसी तेलंगाना विधानसभा में अपनी पार्टी के फ्लोर लीडर भी हैं। उन्होंने इस दौरान राज्य की सत्ताधारी पार्टी और अपनी गठबंधन साथी BRS (भारत राष्ट्र समिति) को भी चेताते हुए कहा कि वो उनकी बात सुने, वरना उन्हें उनकी जगह दिखा दी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी AIMIM से दूर रहने की सलाह दी। हैदराबाद में कांग्रेस मुस्लिम नेताओं को शामिल कर रही है, इससे भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी बेचैन हैं।

अकबरुद्दीन ओवैसी के बारे में बता दें कि उन्होंने हिन्दुओं के खिलाफ भी घृणा भरे बयान देते हुए एक रैली में 15 मिनट पुलिस हटा कर देखने की धमकी दी थी। अप्रैल 2022 में हैदराबाद की विशेष अदालत ने उन्हें हेट स्पीच के आरोपों से बरी कर दिया था। उनका ये भाषण 8 दिसंबर, 2012 का है। उन्होंने कहा था, “ऐ हिंदुस्तान, अगर तुमने बाबरी मस्जिद की शहादत न की होती तो बम्बई के धमाके भी नहीं होते। मैं सिर्फ मुस्लिमपरस्त हूँ। राम जेठमलानी ने कहा कि सबसे गंदा आदमी जो औरतों का इकराम नहीं करता, वो राम था। ये मैं नहीं बोल रहा, राम जेठमलानी ने कहा।”