Showing posts with label #Anshu Prakash. Show all posts
Showing posts with label #Anshu Prakash. Show all posts

दिल्ली : 6 साल बाद फिर कलंकित CM House, तब अंशु प्रकाश, मुख्य सचिव की पिटाई, अब खासमखास स्वाति मालीवाल ; क्या CM House में स्वाति और राघव चड्ढा के प्रवेश पर बैन?

केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालीवाल से पहले अंशु प्रकाश (दाएँ) से पिटाई की बात सामने आई थी (साभार: @SwatiJaiHind & Indian Express)
आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोमवार (13 मई, 2024) को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट हुई। बताया गया कि यह मारपीट केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने की। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए दी गई है। चर्चा है कि मार पिटाई की शुरुआत सुनीता केजरीवाल ने की, फिर अरविन्द और विभव ने घसीट-घसीट कर मारा। इतनी बेदर्दी से पिटाई होने पर भी स्वाति क्यों पर्दा डाल रही है? जो कुछ और ही कहानी की ओर इशारा करती है। 
दूसरी ओर चर्चा यह भी हो रही है कि एक दिन पहले(मई 12) को विधायकों के साथ अपने आवास पर केजरीवाल ने मीटिंग की थी, मीटिंग में क्या हुआ, अभी तक बाहर नहीं पाया। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर मीटिंग बुलाई गयी थी, अरविन्द अपनी पत्नी सुनीता को बनाना चाहते हैं, जिस पर शायद पार्टी में एकमत नहीं हो रहा। एक अटकल और सुनने में आ रही है कि जिस अभिषेक सिंघवी के कारण interim bail मिली है उसे राज्य सभा पहुँचाने के लिए स्वाति की इस्तीफा माँगा जाना भी सामना आ रहा है। जिस पर स्वाति ने सौदेबाज़ी की कि मुख्यमंत्री बना दो राज्य सभा सीट ले लो।
अटकल यह भी है कि CM हाउस में स्वाति और राघव चड्ढा के प्रवेश को बैन कर दिया गया है, जो कई रहस्यों की ओर इशारा भी कर रहा है। स्वाति और राघव ही अरविन्द के बहुत ही 'हम प्याला हम नवाला' है। जो अरविन्द के लिए कुछ भी करने को तैयार रहने वालों में माने जाते हैं। 

     

इस मामले में आधिकारिक शिकायत नहीं हुई है लेकिन बताया गया कि स्वाति मालीवाल थाने पहुँची थी। यहाँ रहस्य और गहरा जाता है कि अगर पुलिस में आधिकारिक शिकायत नहीं फिर थाने क्या करने गयी थी? हालाँकि, यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट की घटना हुई हो। इससे पहले यहाँ 2018 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को पीटा जा चुका है।

फरवरी, 2018 में दिल्ली के मुख्य सचिव IAS अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया था कि 19-20 फरवरी की दरम्यानी रात को उन्हें CM केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर एक बैठक के नाम पर बुलाया गया। इस बैठक में CM अरविन्द केजरीवाल, डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और AAP MLA अमातुल्लाह खान समेत अन्य कई विधायक मौजूद थे।

1986 बैच के IAS अंशु प्रकाश ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें AAP सरकार के लिए किए जाने विज्ञापन को लेकर एक मीटिंग में बुलाया गया था। अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया कि इसी बैठक में उनके साथ AAP MLA अमानतुल्लाह खान समेत अन्य ने उन पर हमला बोला। अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया कि उनके मुंह और सर पर कई घूंसे मारे गए।

उन्होंने दिल्ली पुलिस को की गई शिकायत में CM अरविन्द केजरीवाल और डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी आरोप लगाया था। अंशु प्रकाश ने इन दोनों समेत 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए बाद में अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल को दोषी ठहराया था जबकि बाकी सभी लोगों को बरी कर दिया था।

अंशु प्रकाश को इस पूरे विवाद के बाद दिल्ली सरकार से स्थानांतरित करने केंद्र सरकार में भेज दिया गया था। अब CM केजरीवाल के आवास पर ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की खबरें आई हैं। इस मामले में अभी CM आवास या स्वाति मालीवाल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अवलोकन करें:-

दिल्ली : AAP सांसद स्वाति मालीवाल को केजरीवाल ने पिटवाया, CM के घर पर हुई मारपीट: मीडिया रिपोर्ट, दिल

दिल्ली पुलिस ने मीडिया को बताया है कि उन्हें CM आवास से एक महिला के साथ मारपीट को लेकर फोन आया था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शिकायत करने वाली महिला बाद में थाने आ गई और बिना FIR दर्ज करवाए ही चली गई। महिला ने कहा कि वह बाद में FIR दर्ज करवाएगी।