Showing posts with label #Bengal Assembly Elections. Show all posts
Showing posts with label #Bengal Assembly Elections. Show all posts

चुनाव आयोग की इतनी सख्ती के बावजूद कहीं लाठी-रॉड चले तो कहीं EVM पर चिपकाया टेप… बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान TMC के गुंडे जगह-जगह कर रहे हिंसा

                                 बंगाल में TMC के गुंडों की हिंसा (फोटो साभार : X_@ians_india)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए बुधवार (29 अप्रैल 2026) को 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। आँकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक करीब 39.97% मतदान हो चुका है। हालाँकि, वोटिंग के बीच राज्य के अलग-अलग जिलों से हिंसा और हंगामे की डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं।

ऐसे उपद्रवियों की कम से कम 6 साल पहले जमानत पर सुनवाई नहीं होनी चाहिए। 

दक्षिण 24 परगना से लेकर हुगली तक, BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़पें हुई हैं। बता दें कि 2021 में इन सीटों पर TMC ने एकतरफा जीत हासिल की थी, जबकि इस बार पहले फेज में 23 अप्रैल को 93% बंपर वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 4 मई को आएँगे।

बीजेपी कैंडिडेट की गाड़ी के तोड़े शीशे

 दक्षिण 24 परगना जिले में सबसे ज्यादा तनाव देखा जा रहा है। यहाँ BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने आरोप लगाया कि TMC के गुंडों ने उनकी कार पर हमला बोल दिया और पत्थरों से गाड़ी के शीशे चकनाचूर कर दिए। इतना ही नहीं, TMC के गुंडों ने विकास सरदार की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी से उसकी बंदूक छीनने तक की कोशिश की। इस हमले के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

महिला उम्मीदवार पर हमला और लाठी-रॉड की जंग

पानीहाटी से BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने आपबीती बताते हुए कहा कि वह बूथ के अंदर सब ठीक देखकर बाहर निकल रही थीं। बाहर उन्होंने एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए किसी को कहा, तभी TMC के गुंडों ने उन्हें घेर लिया।

BJP उम्मीदवार रत्ना का आरोप है कि TMC के गुंडों ने उन पर हमला किया और उन्हें वहाँ से बाहर निकलने से रोकने की कोशिश की। वहीं, नादिया के छपरा में BJP कार्यकर्ता मोशर्रफ मीर ने आरोप लगाया कि उन पर TMC कार्यकर्ताओं ने लाठी और रॉड से हमला किया है।

हुगली में ‘नकली पोलिंग एजेंट’ पर भिड़े समर्थक

हुगली जिले के खानकुल में मतदान के दौरान तब अफरा-तफरी मच गई जब TMC और लेफ्ट समर्थित ISF के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आरोप है कि बूथ नंबर 147 पर ‘नकली पोलिंग एजेंट’ बैठाए गए थे, जिसे लेकर दोनों गुटों में मारपीट हो गई। हालाँकि, मौके पर मौजूद सीआरपीएफ (CRPF) की महिला बटालियन की सब-इंस्पेक्टर उषा ने इसे छोटी घटना बताते हुए कहा कि अब वहाँ शांति है और वोटिंग जारी है।

EVM के बटन पर चिपकाया टेप, हावड़ा में पुलिस ने 2 को दबोचा

चुनाव में धांधली के भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। डायमंड हार्बर की फलता विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार देवांगशु पांडा ने दावा किया कि कई बूथों पर EVM मशीन में बीजेपी के चुनाव चिन्ह वाले बटन पर टेप चिपका दिया गया था ताकि लोग कमल का बटन न दबा सकें।
उधर, हावड़ा के बाली में भी ईवीएम को लेकर हुए भारी हंगामे के बाद CRPF ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी से मारपीट

हिंसा की लपटें बीजपुर तक भी पहुँचीं, जहाँ एक निर्दलीय प्रत्याशी और कांचरापाड़ा म्युनिसिपैलिटी के काउंसलर के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। मतदान के शुरुआती घंटों में ही इस तरह की हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी समर्थक कई जगहों पर दोबारा चुनाव कराने की भी माँग कर रहे हैं।

‘मुझे झाँ* फर्क नहीं पड़ता’: ममता बनर्जी ने मोदी के लिए किया अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल; और कितनी गन्दी गालियां सुनेगा मोदी; मीडिया खामोश


नरेंद्र मोदी भारत का पहला ऐसा प्रधानमंत्री है जिसे सबसे ज्यादा गालियां पड़ी हैं। फिर भी मस्त हाथी की तरह अपने काम में लगा हुआ है। हद तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुंडों द्वारा दी जाने वाली गाली दे दी। लेकिन सारा मीडिया इस गुण्डई गाली पर खामोश है। अगर यही गाली किसी बीजेपी वाले ने दे दी होती सारा मीडिया breaking news चलाकर उछाल रहा होता।   

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस(TMC) की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेहद अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

अरामबाग टीवी के पत्रकार शफीकुल इस्लाम द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में ममता बनर्जी कहती सुनाई दीं, “वह (नरेंद्र मोदी) दूरदर्शन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और राजनीतिक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने महिला आरक्षण बिल के बारे में कुछ कहा था। मैं उनके भाषण नहीं सुनती।”

इसके बाद उन्होंने हैरान करते हुए कहा, “अमार ब** लागे ना”। जानकारी के लिए बता दें कि ‘ब**’ एक बेहद आपत्तिजनक बंगाली शब्द है जिसका इस्तेमाल जननांगों के बाल के रूप में किया जाता है। जिस तरह हिंदी में ‘मुझे झाँ** फर्क नहीं पड़ता’ का इस्तेमाल होता है, उसी तरह बंगाली में इसका इस्तेमाल किया गया है। ममता बनर्जी के इस बयान पर लोगों में आक्रोश है और उन पर पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाषा के स्तर को और नीचे गिराने के आरोप लग रहे हैं।

हालाँकि, यह पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया हो। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी ममता बनर्जी ने ‘B#ra’ जैसे सेक्सिस्ट शब्द का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। इसका इस्तेमाल पुरुषों के जननांग के लिए किया जाता है।

उस समय भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा था, “आज के समय में ममता बनर्जी जितनी घृणित और आपत्तिजनक कोई भी नेता नहीं है। लेकिन पश्चिम बंगाल के लोग अब उनसे तंग आ चुके हैं।”