Showing posts with label #Bhutan. Show all posts
Showing posts with label #Bhutan. Show all posts

दिल्ली धमाका पीड़ितों के लिए प्रार्थना सभा करने पर पीएम मोदी ने भूटान नरेश का जताया आभार


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान की राजधानी थिम्पू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की ओर से दिल्ली धमाका पीड़ितों के लिए विशेष प्रार्थना सभा के लिए आभार जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान के चौथे नरेश के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ एकजुटता के भावपूर्ण प्रदर्शन के लिए भूटान की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। दिल्ली में हुई दुखद घटना के बाद भूटान की जनता ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए एक अनोखी प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने करुणा और एकता के इस अप्रतिम कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मैं इस भाव प्रदर्शन को कभी नहीं भूलूंगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘महामहिम चतुर्थ नरेश के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भूटान की जनता ने एक विशेष प्रार्थना के माध्यम से दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद भारत की जनता के साथ एकजुटता दिखाई। मैं इस भाव को कभी नहीं भूलूंगा।’

भूटान नरेश ने मंगलवार, 12 नवंबर को भारत के साथ एकजुटता जताते हुए विस्फोट पीड़ितों और उनके परिवालों के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने थिम्पू के चांगलीमेथांग सी में दिल्ली विस्फोट में मारे गए लोगों के लिए ना सिर्फ दुख व्यक्त किया बल्कि हजारों भूटानी नागरिकों और भिक्षुओं के साथ मिलकर विशेष प्रार्थना भी की। इसके साथ ही इन लोगों ने घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान के चतुर्थ नरेश के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ‘आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगो के लिये बहुत अहम है। सदियों से भारत और भूटान का बहुत ही गहन आत्मीय और सांस्कृतिक नाता है। और इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना भारत का और मेरा कमिटमेंट था। लेकिन आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ, सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था। विचार विमर्श चलता था। जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे। हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जायेंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।’

‘दिल्ली ब्लास्ट के दोषी बचेंगे नहीं’: भूटान से नरेंद्र मोदी ने दी चेतावनी, कहा- जोड़े जा रहे सभी तार

                भूटान के प्रधानमंत्री छेरिंग तोबगे के साथ पीएम नरेंद्र मोदी (साभार; X-Narendra Modi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (11 नवंबर 2025) को भूटान पहुँचे तो सबसे पहले दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट पर बात कर भावुक हो गए। पीएम मोदी ने धमाके में पीड़ितों के परिवारों के लिए दुख व्यक्त किया। साथ ही धमाके की साजिश रचने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

मोदी ने संबोधन की शुरुआत ही दिल्ली ब्लास्ट पर बात करते हुए की। उन्होंने कहा, “आज मैं यहाँ बहुत भारी मन से आया हूँ। दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूँ। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रातभर इस घटना की जाँच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ, सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था। विचार-विमर्श किया। जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे। हमारी एजेंसियाँ इस षडयंत्र की तह तक जाएँगी। इसके पीछे के षडयंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान में ग्लोबल फीस्ट प्रेयर कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे है। इस दौरान विश्वभर से आए संत शांति की प्रार्थना करेंगे। पीएम मोदी ने भूटान में अपने संबोधन में भगवान बुद्ध का भी वर्णन किया। साथ ही मैजेस्टी फोर्थ किंग के 70वें जन्मदिन समारोह के अवसर पर उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला।

भारत-भूटान के संबंध समृद्ध और सशक्त: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने भारत और भूटान के बीच संबंध पर भी बात की। पीएम ने कहा, “भारत और भूटान सिर्फ सीमाओं से नहीं बल्कि संस्कृतियों से भी जुड़े हैं। हमारा रिश्ता मूल्यों, भावनाओं, शांति और प्रगति का है। भारत और भूटान के संबंध सशक्त और समृद्ध हैं। हम मुश्किलों में भी साथ थे। चुनौतियों का सामना भी मिलकर किया। प्रगति की ओर भी हमारा साथ मजबूत हो रहा है।”

भारत-भूटान के बीच कई परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और भूटान के बीच शुरू होने जा रही कई परियोजनाओं की जानकारी दी। पीएम ने कहा, “आने वाले समय में गेलेभू और समत्से शहरों को भारत के रेल नेटवर्क से जोड़ने का फैसला लिया गया है। इससे भूटान की इंडस्ट्री, किसान और विशान मार्केट तक भारत का एक्सेस बेहतर हो जाएगा। हम बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी आगे बढ़ रहे हैं। भारत गैलेभू के पास इमिग्रेशन चेक प्वाइंट भी बना जा रहा है। ताकि यहाँ आने वाले विजिटर्स और इन्वेस्टर्स को और प्रगति मिल सके।”

दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए भूटान में शोक

भूटान में दिल्ली ब्लास्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद भूटानी नेतृत्व ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। महामहिम भूटान नरेंश ने चांगलीमेथांग स्टेडियम में हजारो की संख्या में लोगों के साथ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।