Showing posts with label #Delhi Election 2025. Show all posts
Showing posts with label #Delhi Election 2025. Show all posts

दिल्ली विधानसभा चुनावों में पहली बार बीजेपी को वोट दिया : मौलाना साजिद रशीदी, अध्यक्ष, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन


2019 लोकसभा चुनावों के बाद लिखा था कि 2029 चुनावों से मुसलमान मुस्लिम कट्टरपंथियों के चुंगल से बाहर निकल बीजेपी को वोट देना शुरू करेगा। और फरवरी 5 को हुए दिल्ली चुनावों में आल इंडिया इमाम एसोसिएशन 
के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने ज़िंदगी में पहली बार बीजेपी को वोट देने के दावे से संकेत मिल रहे हैं कि मुसलमान बहुत जल्दी विपक्ष के हिन्दू-मुसलमान के विवाद से बाहर आ सकते हैं।  

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने दावा किया है कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनावों में पहली बार बीजेपी को वोट दिया है। इसके पीछे उन्होंने कई कारण बताए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के इंतजार के बीच ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी का एक वीडियो काफी चर्चा में है। जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने पहली बार अपनी वोट बीजेपी को दिया है। इसके बाद उन्होंने समाचार एजेंसी को इंटरव्यू भी दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुसलमानों के अंदर से ये डर खत्म करना चाहते हैं कि भाजपा के सत्ता में आने पर उनके अधिकारों को नहीं छिनेगी।

दरअसल, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने न्यूज एजेंसी से अपनी वायरल वीडियो को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली में बीजेपी को वोट दिया है और अपना वीडियो वायरल किया है। ऐसा मैंने इसलिए किया क्योंकि बीजेपी के नाम पर मुसलमानों में डर पैदा किया जाता है और विपक्षी दल कहते हैं कि मुसलमान बीजेपी को वोट नहीं देते हैं। मुसलमानों के मन में यह बात बैठा दी गई है कि बीजेपी को हराओ नहीं तो अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों के अधिकार छीन लिए जाएंगे।

मौलाना ने आगे कहा कि मैंने मुसलमानों के मन से उस डर को दूर करने के लिए भाजपा को वोट दिया है। अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी तो  मैं मुसलमानों को दिखाऊंगा कि मुसलमानों के कौन से अधिकार छीन लिए गए हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि वह बीजेपी में शामिल नहीं हुए है और ना ही उन्होंने बीजेपी के सामने सरेंडर कर दिया है। अगर बीजेपी की कोई नीति मुसलमानों के खिलाफ जाती है, तो मैं उसका विरोध करूंगा।

मौलाना साजिद रशीदी ने आगे कहा कि मुझे धमकियां मिल रही हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि मैं भाजपा के हाथों बिक गया हूं। ऐसा कुछ भी नहीं है, मेरे खिलाफ कोई भी केस नहीं है। मेरा एकमात्र उद्देश्य मुसलमानों के दिल और दिमाग से उस डर को दूर करना है। हमारे पास सही दावा होगा और अगर भाजपा हमारे खिलाफ कुछ करती है तो हम उनके खिलाफ सवाल उठा सकते हैं।

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर मौलाना साजिद रशीदी का वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि दोस्तों मैंने वोट कर दिया है। यह सुनकर आपको बहुत ही हैरानी होगी कि मैंने अपना वोट भारतीय जनता पार्टी को दिया है। जिंदगी में पहली बार मैंने BJP को वोट दिया है। मैंने ऐसा क्यों किया है। इसके पीछे बहुत सारे कारण है। अब तक मुसलमानों पर यह आरोप लगता रहा कि बीजेपी को हराने के लिए मुसलमान वोट करते हैं। लेकिन मैंने यह वोट इसलिए किया आज दिल्ली के अंदर बीजेपी जीते। इसके और भी बहुत सारे कारण है। 

मुफ्तखोर नाम से मशहूर दिल्ली में क्या 10 में से 8 बीजेपी को और 2 केजरीवाल को बहुमत दिखाने वाले Exit Poll पिछले चुनावों की तरह 8 फरवरी को फेल होंगे या पास? लेकिन जीत रेवड़ियों की होगी


दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी 2025 को वोट डाले गए। नतीजे 8 फरवरी को आने हैं। उससे पहले ज्यादातर एग्जिट पोल्स बता रहे हैं कि दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी होने जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत के आसार नहीं हैं। वहीं कांग्रेस का खाता मुश्किल से ही खुलता दिख रहा है।
अगर केजरीवाल को घोटालों के विरोध में वोट दिया जाता है तो देश में इतने घोटाले हुए क्यों उन पार्टियों को वोट दिया? इस कटु सच्चाई का जवाब कौन देगा?  

वैसे पिछले कुछ चुनावों से तमाम Exit Poll फेल होते देखे गए है। इसलिए 10 में से 8 Exit Poll द्वारा बीजेपी को बहुमत दिखाने पर शंका होती है। असलियत तो EVM में कैद हो चुकी जो फरवरी 8 को बाहर आएगी। महाराष्ट्र और हरियाणा में Exit Poll फेल होने का मुख्य कारण था, महाराष्ट्र में बीजेपी विरोधियों का मुस्लिम कट्टरपंथियों के पैरों में माथा टेकना और हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा का पहलवान फ़ोकट का स्वागत करते ही सारे पासे पलट गए थे। 

आम आदमी पार्टी के सत्ता से बाहर होने के कारण है कि केजरीवाल की ईमानदार नेता की छवि धूमिल होना, शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया का शराब घोटाले में जेल जाना, फ्री पानी की आड़ में पानी माफिया का सक्रीय होना आदि। वैसे तो दिल्ली मुफ्तखोर दिल्ली नाम से मशहूर हो चुकी है और बीजेपी का केजरीवाल को सत्ता से बाहर केजरीवाल पार्टी के घोटाले नहीं बल्कि केजरीवाल से ज्यादा बीजेपी द्वारा घोषित रेवड़ियां जितवाएंगी। यानि एक रेवड़ी दूसरी रेवड़ी को हराएगी। स्पष्ट शब्दों में मुफ्तखोर दिल्लीवासियों ने आत्मसम्मान रेवड़ियों के हाथ बेच एक बाजारू माल बना दिया है। आज तक पूरे देश ने अपनी जागरूकता का परिचय नहीं दिया। किसी ने यह नहीं कहा कि हमारा वोट लेने से पहले निगम पार्षद से लेकर सांसद को मिलने वाली पेंशन क्यों नहीं बंद होती। मूर्ख जनता को नहीं मालूम कि इस पेंशन पर हर महीने करोडो रूपए बर्बाद हो रहे हैं। जितनी पेंशन इन लोगों को मिलती है किसी मजदूर को छोड़ो एक सरकारी बाबू तक को अपना कार्यकाल पूरा करने पर नहीं मिलती। 

राजनीतिक गरियारों में यह चर्चा बहुत गरमा रही है कि दिल्ली चुनाव परिणाम एक नए राजनीतिक इतिहास की ओर जाएगा। बीजेपी नहीं चाहेगी कांग्रेस के ख़त्म होने से पहले आम आदमी पार्टी की दिल्ली से बिदाई हो। दूसरे, अगर दिल्ली का मुसलमान कांग्रेस के पाले में वापस जाकर 5 से 10 सीट दिलवा देता है वह कांग्रेस को ऑक्सीजन का काम करेगा उसका सारा गाँधी परिवार को नहीं संदीप दीक्षित दीक्षित, अजय माकन और अलका लाम्बा को जाएगा।    

अगर आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिखाने वाले 2 Exit Poll सच हो गए और अरविन्द केजरीवाल अपनी नई दिल्ली सीट हार जाता है तो पार्टी का टूटना निश्चित है। जेल जाने पर जिस तरह केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के हाथ पार्टी सौंपने तैयार थे, उस कदम/सोंच ने पार्टी ने कई गुट बना दिए। मनीष-आतिशी, राघव चड्डा, भगवंत सिंह मान और स्वाति मालीवाल आदि  गुट बन गए हैं। केजरीवाल के हारने पर भगवंत सिंह द्वारा बिभव कुमार को पंजाब से भगाया जाएगा। पार्टी में गुटबाज़ी तो उसी दिन से शुरू हो गयी थी जिस दिन सरकारी अधिकारी को घर बुलाकर पिटाई की थी। लेकिन वह गुटबाज़ी ज्यादा नहीं चली, स्वाति मालीवाल की पिटाई ने उस गुटबाज़ी में नयी ऊर्जा का काम कर दिया। चर्चा यह भी है कि केजरीवाल के हारते के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बावजूद केजरीवाल को जेल जाने से कोई नहीं रोक पाएगा।            

MATRIZE के एग्जिट पोल में बीजेपी और आप के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। बीजेपी 35-40 तो AAP को 32-37 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। कॉन्ग्रेस को एक भी सीट मिलने के आसार नहीं हैं। चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल में बीजेपी की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बन रही है। इसके मुताबिक बीजेपी को 39-44 सीटें मिल सकती है। आप 25-28 सीटों पर सिमट सकती है। कॉन्ग्रेस को 2-3 सीटों पर जीत मिलने की संभावना दिख रही है।

पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी AAP हार रही है। उसे 18-25 सीटें मिल सकती है। बीजेपी 42-50 सीटें हासिल कर सरकार बनाती दिख रही है। कॉन्ग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। पीपुल्स इनसाट के अनुसार बीजेपी को 40 से 44 सीटें मिल सकती हैं। आप को 25 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है।

 पी-मार्क के पोल में बीजेपी को 39-49 तो आप को 21-31 सीटों का अनुमान लगाया गया है। वहीं WeePreside के एग्जिट पोल में AAP की सत्ता कायम रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके अनुसार उसे 46 से 52 सीटें तो बीजेपी को 18 से 23 सीटें मिल सकती है।

ज्यादातर एग्जिट पोल बता रहे हैं कि इस बार केंद्र शासित प्रदेश में लोगों ने डबल इंजन सरकार के लिए मतदान किया है। वहीं 15 साल तक लगातार दिल्ली पर शासन करने वाली कॉन्ग्रेस के दिन बदलने के आसार नहीं हैं, जबकि 12 साल सत्ता में रहने के बाद AAP की विदाई होती दिख रही है।

एग्जिट पोल्स के बाद बीजेपी में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मालवीय नगर से प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने कहा है कि झाड़ू के तिनके बिखर गए हैं और कमल खिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। वहीं AAP ने एग्जिट पोल्स को खारिज कर दिया है। पार्टी नेता सौरव भारद्वाज ने कहा है कि इससे पहले के चुनावों में भी आप की हार दिखाई गई थी, लेकिन पार्टी बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब रही थी।

दिल्ली चुनाव : प्रवेश वर्मा करेंगे केजरीवाल और भगवंत मान पर 100 करोड़ रूपए का मानहानि दावा; पंजाब सरकारी संसाधनों का हो रहा इस्तेमाल, क्यों?

                                                       प्रवेश वर्मा करेंगे मानहानि का मुकदमा
बीजेपी के नेता प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के ऊपर 100 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में घूम रही पंजाब की गाड़ियों को लेकर पुलिस और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। यदि यही काम बीजेपी मुख्यमंत्रियों ने किया होता सारा विपक्ष सरकारी संसाधनों के दुरूपयोग को लेकर चीखा-चिल्ली कर रहे होते। लेकिन केजरीवाल के चुनाव क्षेत्र में पंजाब की गाड़ियों की भरमार है।  
दूसरे यह है जब अरविन्द केजरीवाल मुख्यमंत्री बन ही नहीं सकते फिर मुख्यमंत्री चेहरा लिए घूम रहे? 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा कहा कि आज वह केजरीवाल और मान के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि को मुकदमा दायर करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इन पैसों को नई दिल्ली की विधानसभा के लोगों के लिए खर्च करेंगे।

दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग में भी दर्ज की शिकायत 

बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से दिल्ली के अंदर पंजाब की हजारों गाड़ियां घूम रही हैं, जिसके लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों में पंजाब के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता अपनी प्राइवेट गाड़ियों में पंजाब सरकार का स्टिकर लगाकर घूम रही हैं। प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की इन गाड़ियों में बैठे लोग यहां पर शराब, पैसा और सीसीटीवी बांटकर वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी समझ चुकी है कि वे नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव हार रहे हैं। इसी वजह से आम आदमी पार्टी के लोग बयानबाजी करके आरोप लगा रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाने की वजह से वह अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के ऊपर 50-50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने लगाया था आरोप

आप प्रमुख केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर दिल्ली में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली में बीजेपी के लोग हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सीएम आतिशी के विधानसभा क्षेत्र में नहीं हो रहा है, बल्कि नई दिल्ली में भी बीजेपी गुंडागर्दी कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी चुनाव हारने के डर से हिंसा का सहारा ले रही है।

AAP ने किया पलटवार कहा- BJP को माफी मांगनी होगी

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने प्रवेश वर्मा के पंजाब की गाड़ियों पर दिए बयान को लेकर निशाना साधा है। आप प्रवक्ता ने कहा कि प्रवेश वर्मा ने बेहद ही शर्मनाक बयान दिया है, जिसमें पंजाबियों को देश के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने दिल्ली को बसाया है और देश के लिए बहुत से बलिदान दिए हैं। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीजेपी अपनी विभाजनकारी नीति पर उतर आई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के लोगों को बांग्लादेशियों से खतरा नहीं लग रहा है, जो घर के अंदर घुसकर फेमस एक्टर पर जानलेवा हमला कर देते हैं। इसके अलावा आप प्रवक्ता ने कहा कि इसके लिए भाजपाइयों को माफी मांगनी होगी।

बीजेपी को बताया शिक्षा का दुश्मन

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीजेपी ने राजस्थान में 160 प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता संभाल रही अपने 20 राज्यों में कहीं पर भी स्कूलों में सुधार नहीं कर पाई। जबकि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा के मामले स्कूलों को लेकर में बहुत शानदार काम किया है। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी सत्ता में आने पर सबसे पहले दिल्ली के स्कूलों की जमीन अपने दोस्तों को दे देगी।