Showing posts with label #Haveri. Show all posts
Showing posts with label #Haveri. Show all posts

कर्नाटक : इस्लाम के नाम पर मुस्लिम महिला का ही सामूहिक बलात्कार करने का कोई अफ़सोस नहीं

प्रतीकात्मक 
कर्नाटक के होटल से हिंदू साथी के साथ ठहरी एक मुस्लिम महिला को उठाकर ले जाने वाले मुस्लिम लड़कों को उसका सामूहिक बलात्कार करने का कोई अफ़सोस नहीं है। आरोपितों ने पुलिस को बताया है कि यह बलात्कार उन्होंने अपने मजहब के लिए किया था, क्योंकि पीड़िता इस्लाम के रास्ते से भटक रही थी। पुलिस जाँच में और भी कई तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस ने बताया, “पूछताछ के दौरान जिन सात आरोपितों ने पीड़िता से बलात्कार किया था, उन्होंने कोई अफ़सोस जाहिर नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह सब उन्होंने मजहब के लिए किया है। उन्होंने बताया कि महिला को पहले भी मुस्लिम छोड़कर अन्य धर्म के लोगों से मिलने-जुलने पर चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए उसका बलात्कार करके उसे सजा दी।”

घटना 7 जनवरी 2024 की है। कुछ मुस्लिम युवकों ने हावेरी के हनागल के एक होटल में हिन्दू व्यक्ति के साथ रुकी मुस्लिम महिला का यहाँ से अपहरण करके जंगल में लेकर गए थे और वहाँ अलग-अलग जगहों पर उससे सामूहिक बलात्कार किया था। उन्होंने हिन्दू पुरुष से भी मारपीट की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। बाद में महिला ने मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में अब तक 18 मुस्लिमों युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

बन गए हैं मुस्लिम गैंग

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट बताती है कि हावेरी में मुस्लिम युवकों ने दूसरे धर्म के लोगों के साथ सम्बन्ध रखने वाली मुस्लिम महिलाओं को परेशान करने के लिए कई ग्रुप बना लिए हैं। ये लोग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आपस में जुड़े हैं और कोडवर्ड में बात करते हैं। ये ग्रुप आसपास के होटल, बस स्टैंडों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सक्रिय रहते हैं। ईगल, X, Y और Z आदि नाम के ऐसे ग्रुप सक्रिय हैं।

यह जब भी कोई अलग-अलग धर्मों के महिला पुरुष को साथ में देखते हैं तो उनको निशाना बनाते हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के फ़ोन को जब्त करके फोरेंसिक जाँच के लिए भेजे गए हैं। उनसे डाटा रिकवर किया जा रहा है। एक आरोपित ने इस मामले में जमानत याचिका भी दायर की है। हालाँकि, पुलिस का कहना है वह पूरी कोशिश करेगी कि किसी भी आरोपित को जमानत ना मिले।

मामला कर्नाटक के हावेरी जिले का है और 7 जनवरी 2024 की है। उत्तर कन्नड़ जिले के रहने वाले एक हिन्दू युवक और एक मुस्लिम महिला होटल के एक कमरे में ठहरे थे। इसकी जानकारी मिलने पर अक्कीलुर के कुछ मुस्लिम युवक होटल पहुँच गए। वहाँ वीडियो बनाते हुए कमरे का नम्बर रिकॉर्ड किया। इसके बाद ये लोग कमरा खोलने को कहते हुए धमकियाँ दीं।

जब कपल ने होटल स्थित अपने कमरे को खोला तो आरोपितों ने कमरे में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इनलोगों को हिंदू पुरुष की बुरी तरह पिटाई की। इसके साथ ही मुस्लिम महिला के साथ भी जमकर मारपीट की। इसके बाद ये मुस्लिम युवक महिला को उठाकर अपने साथ ले गए थे और जंगल में तीन बार उसके साथ गैंगरेप किया था।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद यहाँ काफी बवाल मचा था। इस मामले में भाजपा ने कॉन्ग्रेस सरकार से SIT जाँच की माँग की थी। पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में जाँच आगे बढ़ने पर पूरे गैंग का खुलासा हुआ और अब गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 18 हो चुकी है।

कर्नाटक : जितना चाहे पैसे ले लो, लेकिन केस (सामूहिक बलात्कार) वापस लो: पीड़ित मुस्लिम महिला पर बनाया जा रहा दबाव

                                                                                                 साभार: News18 & Swarajya
कर्नाटक के हावेरी में हिन्दू व्यक्ति के साथ होने के कारण एक मुस्लिम महिला को कट्टरपंथी युवकों द्वारा होटल से उठाकर ले जाने और फिर सामूहिक बलात्कार के मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया है कि उसे मुस्लिम युवकों के खिलाफ दी गई शिकायत को वापस लेने के लिए लाखों रुपए का लालच दिया जा रहा है।

महिला ने बताया है कि उसके साथ मारपीट करने वाले मुस्लिम युवकों के करीबी लोग उस पर पैसे लेकर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। हालाँकि, महिला ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया है। महिला का कहना है कि पैसे लेने से उसकी इज्जत तो वापस नहीं आएगी।

मुस्लिम पीड़िता से भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता को 25,000 रूपए की आर्थिक सहायता दी है। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई ने इस मामले में SIT जाँच की माँग की है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त करने का आरोप लगाया है।

होटल में घुस कर मुस्लिम महिला उठा ले गए, किया था रेप

दरअसल, कुछ दिन पहले कर्नाटक के हावेरी जिले में एक मुस्लिम महिला का गैंगरेप करने का मामला सामने आया था। जिले के हंगल इलाके के एक होटल में मुस्लिम महिला अपने हिंदू पुरुष मित्र के साथ थी। इसके बाद कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम युवकों ने हमला कर दिया। आरोपितों ने होटल में महिला और पुरुष के साथ मारपीट की थी।
वे महिला को अपने साथ बाइक पर जबरन बैठाकर एक जंगल में लेकर चले गए थे। यहाँ 7 आरोपितों ने तीन अलग-अलग जगहों पर महिला के साथ बारी बारी से गैंगरेप किया था। इसके बाद इनमें से तीन आरोपितों ने उसे कार में बैठाकर एक बस स्टैंड पर छोड़ दिया था। इसको लेकर कई वीडियो भी सामने आए हैं।
पहले वीडियो में मुस्लिम महिला और हिंदू पुरुष पर हमला करते हुए हमलावर दिख रहे हैं। इसमें वे उन्हें गंदी-गंदी गालियाँ दे रहे हैं। वहीं, दूसरी वीडियो में महिला के साथ एक जंगली क्षेत्र में बदतमीजी करने का वीडियो सामने आया है। तीसरी वीडियो में कार में महिला के साथ बदतमीजी करते हुए आरोपित दिख रहे हैं, जबकि एक अन्य वीडियो में पीड़ित महिला इन पर गैंगरेप का आरोप लगाते दिख रही है।
इस मामले में FIR दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया और उसका बयान दर्ज कराया जा चुका है। अपने बयान में पीड़ित ने बताया कि उसका अपहरण करने के बाद 7 लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता ने कहा कि इस दौरान आरोपितों ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की।
गिरफ्तार आरोपितों में 24 साल का आफताब मकबुल अहमद चंदनकट्टी, 23 साल का मदारसाब मोहम्मद इसाक मंदक्की और 28 साल का ऑटो चालक अब्दुल खादर जाफर साब हंचिनमनी शामिल हैं। वहीं, चौथे आरोपित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, चौथे आरोपित मोहम्मद सैफ सविकेरी की बाइक बालुर के पास एक गाड़ी के टकरा गई थी। इससे उसके पैर में चोट आई गई है। उसकी सर्जरी की जा रही है और ठीक होने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
जिले के एसपी अंशू कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ गैरकानूनी सभा, दंगा भड़काने, आपराधिक धमकी देने, चोट पहुँचाने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने के इरादे से उनके खिलाफ हमला या आपराधिक बल प्रयोग के तहत दर्ज किया गया था। हालाँकि, महिला के बयान के बाद इसमें गैंगरेप का मामला भी जोड़ दिया गया है।
राज्य में इस गंभीर आपराधिक कृत्य के कारण माहौल गरमाया हुआ है। इससे पहले भी कर्नाटक से महिलाओं के साथ गंभीर अपराध की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में कर्नाटक के बेलगावी में एक महिला को उसके घर से निकाल कर मारापीटा गया था और नग्न किया गया था।