Showing posts with label #Hindu statement. Show all posts
Showing posts with label #Hindu statement. Show all posts

‘हिंदुओं को फेंकना होगा तो फेंकेगे सुअर का मांस’… मंदिर में ‘गाय का सिर’ मिलने पर राहुल की ‘कठपुतली’ ने की जो टिप्पणी, असम CM ने दिया उसका जवाब: कहा- पकड़े गए आरोपित मुस्लिम


असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गाँधी पर पलटवार किया है। सीएम ने राहुल गाँधी के गोहत्या और मंदिर की अपवित्रता पर दिए गए बयान को जहरीला और अपमानजनक करार दिया है। सीएम ने दावा किया कि राहुल गाँधी सांप्रदायिक तत्वों को बचाना चाहते हैं।

सीएम सरमा ने कहा, “इससे राहुल गाँधी की मानसिकता सामने आती है। अगर हिंदुओं को मांस फेंकना होता तो वह सूअर का मांस होता, गोमांस नहीं। हम गोमांस का उपयोग क्यों करेंगे? इस तरह की टिप्पणियाँ उनकी जहरीली मानसिकता उजागर करती है।”

उन्होंने आगे कहा, “असम के मंदिरों में गोमांस फेंकने वाले सभी आरोपित विशेष समुदाय से हैं। लेकिन, यहाँ राहुल गाँधी की ‘कठपुतली’ हिंदुओं पर गाय का सिर काटकर मंदिर में फेंकने और बाकी बचा हुआ खाने का आरोप लगा रहा है। यह टिप्पणी बेहद भड़काऊ है।”

 गौरतलब है कि असम के मंदिरों में गोमांस फेंके जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने हिंदुओं के खिलाफ साजिश बताया था। वहीं, राहुल गाँधी के करीबी माने जाने वाले नेता और असम कॉन्ग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मामले में बयान देते हुए उलटा हिंदुओं पर ही इस मामले में आरोपित बना दिया था।