Showing posts with label #Jana Bezuidenhout. Show all posts
Showing posts with label #Jana Bezuidenhout. Show all posts

एलन मस्क के पिता का अपनी ही ‘बेटी’ से शारीरिक संबंध, 2 बच्चे भी: खुद कहा- हम बच्चे पैदा करने के लिए ही पृथ्वी पर आए हैं

एलन मस्क के पिता एरोल मस्क का अपनी ही 'बेटी' से शारीरिक संबंध, 2 बच्चे भी (तस्वीर-ट्विटर)

विश्‍व के सबसे अमीर शख्‍स और टेस्ला, स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के 76 वर्षीय पिता एरोल मस्क ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है वह अपनी 35 वर्षीय सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहौट (Jana Bezuidenhout) के साथ रिश्ते में थे। उससे उनके दो बच्चे हैं। तीन साल पहले उनकी सौतेली बेटी ने गुपचुप तरीके से उनके दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।

द सन को 13 जुलाई 2022 को दिए इंटरव्यू में 76 वर्षीय एरोल मस्क ने सार्वजनिक तौर पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी सौतेली बेटी जाना के साथ संबंध बनाए थे। 2019 में 35 वर्षीय जाना ने उनकी दूसरी संतान एक बच्ची को जन्म दिया था। हमने पृथ्वी पर केवल एक चीज के लिए जन्म लिया है और वो है बच्चे पैदा करना।” बता दें कि एरोल मस्क और जाना की पहली संतान ने 2017 में जन्म लिया था। उनके बेटे का नाम इलियट रश है।  

जाना बेजुइडेनहौट एरोल की दूसरी पत्नी हाइड बेजुइडेनहौट की बेटी हैं, जिनसे उन्होंने 1979 में एलोन मस्क की माँ मेय हल्दमैन मस्क से अलग होने के बाद शादी की थी। एरोल के दो बच्चे हैं जाना और एलन मस्क। जाना सिर्फ 4 साल की थी तब एरोल उसके सौतेले पिता बने थे। एरोल और हाइड ने 18 साल बाद तलाक ले लिया था। एरोल ने स्वीकार किया कि जाना की प्रेग्नेंसी प्रीप्लांड नहीं थी। उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र में 41 साल का अंतर है। इसलिए वे अब एक साथ नहीं रह रहे हैं।

एरोल ने आगे बताया कि जब 2017 में एलन मस्क को उनके पहले बच्चे के बारे में पता चला तो वह शॉक्ड हो गए थे। इस बात को लेकर एलन और उसके पिता के बीच काफी विवाद भी ​हुआ। उन्होंने बताया कि एलन मस्क अभी भी उन्हें इस वजह से पसंद नहीं करते हैं। वे ये सब सोचकर अभी भी उनसे नफरत करते हैं, क्योंकि वह उनकी बहन है। भले ही सौतेली हो।