Showing posts with label #Kashmiri students. Show all posts
Showing posts with label #Kashmiri students. Show all posts

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार पर भड़के कश्मीरी छात्र: पंजाब के कॉलेज में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, हिंदू छात्रों से मारपीट

                              वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत के बाद हंगामा (तस्वीर साभार: दैनिक भास्कर)
पंजाब के एक कॉलेज हॉस्टल में टी20 वर्ल्ड कप मैच में इंग्लैंड के जीतने के बाद दो गुटों में भिडंत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रविवार (13 नवंबर 2022) को जैसे ही इंग्लैंड ने मैच जीता तभी कॉलेज के कश्मीरी छात्र पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने लगे। इसके बाद बिहार के कुछ छात्रों ने उनका विरोध करते हुए ‘भारत की जय जयकार’ की। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कॉलेज परिसर में ईंट-पत्थर चलने लगे। छात्रों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। इसका वीडियो भी आया है।

सेमी-फाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हारने पर भारतीय टीम की चहुओर खूब  आलोचना हुई, जो अभी तक नहीं रुकी। लेकिन न्यूज़ीलैण्ड को हरा फाइनल में पाकिस्तान के पहुँचने पर अटकलें शुरू हो गयीं थी कि शायद भारत इंग्लैंड से हार जाएगा। इसके पीछे अनेक तर्क-वितर्क काम कर रहे थे। कुछ का मत था कि देश के सम्मान के आगे कोई निर्णय स्वीकार नहीं, जबकि विपरीत इसके कुछ का तर्क था कि मैच में भारत हारे अथवा जीते, देश में पल रहे पाकिस्तान के स्लीपर सेल देश का माहौल ख़राब करने से नहीं चूकेंगे, जो इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान के हारने पर पंजाब ने साबित कर दिया। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर यही फाइनल मैच भारत पाकिस्तान के बीच हुआ होता, क्या स्थिति होती? जबकि दो राज्यों हिमाचल और गुजरात में चुनाव हैं।       

घटना फिरोजपुर रोड के लाला लाजपत राय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट कॉलेज का है। इसके हॉस्टल में 60-70 छात्र इकट्ठा होकर मैच देख रहे थे। जैसे ही इंग्लैंड ने ट्रॉफी जीती तभी कश्मीर के छात्र पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी करते हुए भारत विरोधी नारेबाजी करने लगे। उनकी इस हरकत का बिहार के कुछ छात्रों ने विरोध किया जिसके बाद वहाँ मारपीट होने लगी।

हॉस्टल वार्डन ने दोनों गुटों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उनकी बात सुनने की बजाय छात्रों ने उनसे भी मारपीट की। मामला कंट्रोल न होने पर वार्डन ने पुलिस को बुलाया और दोनों गुटों के छात्रों को लाठियों का इस्तेमाल करके अलग-अलग किया गया। हालाँकि तब तक 3 मेडिकल छात्र घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाकर उनका इलाज करवाया जा रहा है।

पूछताछ में सामने आया है कि कॉलेज के अभिषेक, दुर्गेश, विवेक समेत कई छात्र मैच लाइव देख रहे थे। जैसे ही कुछ छात्रों को लगा कि पाकिस्तान हारने वाली है उनमें गुस्सा बढ़ गया। समुदाय के छात्रों ने पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने शुरू कर दिए और हिंसा भड़की। वहीं कश्मीरी छात्रों का कहना है कि उनके मजहब को गाली दी गई इसलिए ये पूरा विवाद हुआ।

सामने आई वीडियोज में देख सकते हैं कि कैसे छात्रों की भीड़ ने सड़क पर रखी ईंटों को उठा-उठाकर एक दूसरे पर बरसाया और फिर सड़क पर भागते नजर आए। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में छात्रों की भीड़ को पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत मुर्दाबाद कहते सुना गया। अब पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।