Showing posts with label #Leena Manimekalai. Show all posts
Showing posts with label #Leena Manimekalai. Show all posts

हिंदू घृणा की नई हाइट पर लीना: पहले ‘काली’ को सिगरेट पीते दिखाया, अब शिव-पार्वती को

                          लीना ने अब 'शिव-पार्वती' का मजाक उड़ाया (फोटो साभार: @LeenaManimekali)
हिंदू घृणा में सनी फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) ने एक नया ट्वीट किया है। इसमें भगवान शिव और देवी पार्वती का मजाक बनाया है। जो फोटो ट्वीट की गई है उसमें शिव-पार्वती बने कलाकारों को धूम्रपान करते दिखाया गया है। लीना वही फिल्ममेकर हैं जिनकी डॉक्यूमेंट्री ‘काली’ विवादों में है।

लीना ने बीते 2 जुलाई को ‘काली’ का पोस्टर ट्विटर पर रिलीज किया था। इसमें ‘काली’ बनी एक्ट्रेस को सिगरेट पीते दिखाया गया था। साथ ही एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में LGBT का झंडा था। इस पर विवाद होने के बाद लीना ने माफी माँगने से इनकार कर दिया था। वहीं, इसके प्रदर्शन के लिए कनाडा की आगा खान म्यूजियम ने माफी माँगी थी।

लीना एक तरफ सोशल मीडिया में हिंदुओं और उनके अराध्यों को लेकर लगातार जहर उगल रही हैं, दूसरी तरफ वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खुद को असुरक्षित बताकर भारत विरोधी प्रोपेगेंडा को भी आगे बढ़ा रही है। द गार्डियन को उन्होंने बताया कि भारत नफरत की मशीन बन चुका है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण भारत के तमिलनाडु के मदुरै में पैदा हुईं लीना मणिमेकलई का पालन-पोषण एक हिंदू के रूप में हुआ। लेकिन अब वह एक नास्तिक है। उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि ‘काली’ हिंदू धर्म के प्रति अपमानजनक है। साथ ही अपनी सांस्कृतिक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए सेंसरशिप पर एतराज जताया है।

इस रिपोर्ट में लीना के हवाले से कहा गया है, “मैं जिस राज्य से आती हूँ, वहाँ काली को एक बुतपरस्त देवी माना जाता है। वह बकरी के खून में पका हुआ मांस खाती हैं। शराब पीती हैं। बीड़ी (सिगरेट) पीती हैं और जंगली नृत्य करती हैं। यही वह काली है जिसे मैंने फिल्म के लिए अपनाया है।”

लीना का दावा है कि ‘काली’ का पोस्टर ऑनलाइन शेयर करने के बाद उन्हें, उनके परिवार और सहयोगियों को 200,000 से अधिक अकाउंट्स से ऑनलाइन धमकी मिली। उन्होंने इसके लिए दक्षिणपंथी हिंदू समूहों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “मुझे अपनी संस्कृति, परंपराओं और ग्रंथों को कट्टरपंथी तत्वों से वापस लेने का पूरा अधिकार है। इन ट्रोल्स का धर्म या आस्था से कोई लेना-देना नहीं है।” साथ ही कहा है कि भारत सबसे बड़े लोकतंत्र से नफरत की सबसे बड़ी मशीन बन गई है। लिहाजा मैं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूँ।

लीना के ताजा ट्वीट को लेकर भी नेटिजन्स ने नाराजगी जताई है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि ये रचनात्मक अभिव्यक्ति नहीं है, बल्कि जानबूझकर उकसावे का मामला है। उन्होंने कहा कि हिंदुओ को गाली देना- धर्मनिरपेक्षता? हिंदू आस्था का अपमान- उदारवाद है? बीजेपी नेता ने कहा कि लीना का हौसला केवल इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि उन्हें पता है कि लेफ्ट पार्टियाँ, कॉन्ग्रेस, टीएमसी उनको सपोर्ट करेंगी।

जुबेर के समर्थन में अभियान चला चुकी फिल्म निर्माता लीना ने किया मां काली का अपमान, ममता, सेकुलर और लिबरल गैंग ने साधी चुप्पी


हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करना आजकल फैशन बन गया है।अपमानित करने वाले लोगों को पता है कि हिन्दू इतने सहिष्णु है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे और कोर्ट उन्हें अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सजा नहीं देगा। इससे उनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं। हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाले शिक्षित होते हुए भी इतिहास से शिक्षा न ले, उससे बड़ा अशिक्षित पताल से लेकर ब्रह्माण्ड तक नहीं मिलेगा। प्रमाण देख लो, मुग़ल आतताइयों ने हिन्दुओं, उनके देवी-देवताओं का कितना अपमान किया, मंदिर ध्वस्त कब्रिस्तान, दरगाह और मस्जिदें बना दी, भारत के अतिरिक्त कहीं नहीं है कोई उनका नाम लेवा। 
सोशल मीडिया पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ का पोस्टर वायरल हो रहा जिसमें मां काली को धूम्रपान करते हुए दिखाया गया है। इससे हिन्दुओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। धार्मिक भावना को आहत करने के आरोप में फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कई शिकायतें दर्ज की हैं।

मां काली की भक्त ममता, सेकुलर और लिबरल सब मौन

हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा में नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए उनके कथित विवादित बयान को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था। इस दौरान ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि जब हमारे प्रदेश में इस मामले को लेकर हिंसा हुई तो हमने कार्रवाई की। मगर ऐसा कैसे हुआ कि इस महिला (नूपुर शर्मा) को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। मुझे पता है कि उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी। लेकिन ममता ने शिवलिंग के अपमान पर कोई बात नहीं कही। नूपुर शर्मा मामले में हाय-तौबा मचाने वाली ममता बनर्जी मां काली के अपमान पर मौन है। जबकि ममता खुद मां काली का भक्त होने का दावा करती है। इसी तरह सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा मामल में नसीहत देने वाला लिबरल और सेकुलर गैंग मां काली के अपमान पर चुप्पी साध रखी है।

 

लीना के खिलाफ शिकायत दर्ज, पोस्टर पर रोक लगाने की मांग

गौ महासभा के अध्यक्ष अजय गौतम ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने पोस्टर पर रोक लगाने की मांग की है। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा है कि माता काली का धूम्रपान करते हुए दिखाया गया पोस्टर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। जिसके तहत डायरेक्टर लीना और अन्य पर, आईपीसी की धारा 295,295A,504 समेत अन्य धाराओं के और आईटी एक्ट 2005 जो धारा 66-67 के तहत धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए मुकदमा दर्ज किया जाए।

 

जुबेर की गिरफ्तारी के विरोध में चलाया था अभियान

मां काली का अपमान करने वाली लीना फैक्ट चेकर और अल्ट न्यूज के संस्थापक सदस्य मोहम्मद जुबेर की गिरफ्तारी का विरोध कर चुकी है। लीना ने जुबेर की रिहाई के समर्थन में अभियान चलाया था। लीना ने जुबेर के समर्थन में 28 जून, 2022 को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी द्वारा पूरे देश को एक जेल बना देने के प्रयास के आरोप के साथ मोहम्मद जुबेर की तत्काल रिहाई की मांगी की थी। गौरतलब है कि मोहम्मद जुबेर ही वह व्यक्ति है, जिसने नूपुर शर्मा के बयान का एडिटेड वीडियो शेयर किया। इसके बाद देश और विदेश में हंगाम खड़ा हो गया। इसकी वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है।

कनाडा फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च हुई फिल्म

फिल्म निर्मात लीना मणिमेकलई ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से 2 जुलाई को डक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ का पोस्टर शेयर किया। इसमें मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। यही नहीं, उनके एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा दिखाया गया है। उनकी इस फिल्म को कनाडा फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया। इस डॉक्यूमटरी में एसोसिएट प्रोडूसर और मेकअप आशा पोन्नाचन द्वारा, एडिटिंग श्रवण द्वारा, कैमरा फ़ातिन चौधरी व ऋषभ कालरा द्वारा, ऑडियोग्राफ़ी तपस नायक द्वारा, इमेज ग्रेडिंग राजा रंजन द्वारा किया गया है।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

लीना के इस ट्वीट के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर #arrestleenamanimekalai ट्रेंड कर रहा है। लोग लीना की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म निर्माता ने पोस्टर में मां काली का अपमान किया है।