Showing posts with label #Madipur. Show all posts
Showing posts with label #Madipur. Show all posts

नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल हार ने जेल का रास्ता साफ, जंगपुरा की जंग जीत नहीं पाए मनीष सिसोदिया; दिल्ली सचिवालय सील किया; कश्मीरी पंडितों के दर्द पर हंसने वाली राखी बिड़ला भी गयी


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP मुखिया अरविन्द केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पटखनी दी है। वोटों की गिनती के दौरान अरविन्द केजरीवाल लगातार पीछे चल रहे थे। इस सीट पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे नम्बर पर रहे हैं।

दिल्ली से केजरीवाल सरकार जाते ही दिल्ली सरकार प्रशासन ने दिल्ली सचिवालय को सील करने का बहुत ही जबरदस्त कार्यवाही कर सीधा संकेत दे दिए हैं कि केजरीवाल और इनके कई मंत्री जेल जा सकते हैं। शराब घोटाले में केजरीवाल पहले ही आतिशी और सौरभ का नाम ले चुके हैं।  

जैसाकि शंका जताई जा रही थी कि दिल्ली की सत्ता जाने पर पंजाब में केजरीवाल की सरकार पर खतरे के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं दिल्ली नगर निगम भी हाथ से जाती नजर आने लगी है। जिसका असर INDI गठबंधन में अरविन्द और राहुल के भविष्य पर भी पड़ेगा। अगर कांग्रेस ने ज्यादा मजबूती से चुनाव लड़ा होता केजरीवाल पार्टी को हाशिए पर लाकर कांग्रेस को हर चुनाव में मात देने का बदला ले लिया होता, लेकिन कांग्रेस ने हाथ से मौका निकाल दिया। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की तगड़ी हार पर पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा है। उन्होंने 2022 में किया गया एक ट्वीट वापस डाला है। इसमें उन्होंने लिखा था, “अहंकार ईश्वर का भोजन है।” इसमें उन्होंने सहयोग करने वालों का तिरस्कार ना करने की हिदायत दी थी। उन्होंने भाजपा को जीत पर बधाई दी।

उन्होंने चुनाव के बाद केजरीवाल पर कहा ,”अन्ना आंदोलन से आए AAP के लाखों कार्यकर्ताओं के भारत के राजनीति को बदलने के सपने की हत्या निर्लज्ज, नीच, मित्रहंता, आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति ने की, उसके प्रति कोई संवेदना नहीं। अब AAP में बचे हुए लोग भी छोड़कर जाएँगे।”

इसके अलावा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी हार गए हैं। वह जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने शिकस्त दी है। मारवाह ने सिसोदिया को लगभग 600 वोटों से हराया है। मनीष सिसोदिया ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। सिसोदिया पटपडगंज सीट छोड़ कर यहाँ चुनाव लड़ने आए थे।

मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उन्हें 600 वोट कम मिले, इसके चलते वह हारे। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा बड़े बहुमत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा इस चुनाव में 48 सीट लाती दिख रही है तो वहीं AAP 22 सीटों पर सिमट रही है। कॉन्ग्रेस का लगातार तीसरी बार खाता नहीं खुला है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों की तस्वीर देख आम आदमी पार्टी की हालत खस्ता है। बड़े-बड़े नेता अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। इसी लिस्ट में एक नाम राखी बिड़ला का भी है जो कुछ समय पहले कश्मीरियों पंडितों के दर्द पर ठहाके मारकर हँसने के कारण वायरल हुई थीं।

आम आदमी पार्टी की नेता राखी बिड़ला को इस बार AAP ने मादीपुर विधानसभा सीट से उतारा था। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, राखी बिड़ला पीछे चल रही हैं। उन्हें टक्कर दे रहे हैं भाजपा के कैलाश गंगवाल।