Showing posts with label #Mangolpuri. Show all posts
Showing posts with label #Mangolpuri. Show all posts

दिल्ली : बुलडोजर देख मस्जिद के ऊपर चढ़ गई मुस्लिम औरतें भी, MCD ने अवैध निर्माण ढहाया: मंगोलपुरी में कार्रवाई रोकने को पहले बनाई ‘मानव दीवार’, फिर पथराव

                  मस्जिद पर होता एक्शन और विरोध करती भीड़ (चित्र साभार: medineshsharma/X)
दिल्ली के मंगोलपुरी में MCD ने मस्जिद ने अवैध निर्माण पर एक्शन लिया है। यहाँ MCD ने एक मस्जिद के अवैध हिस्से को भी गिरा दिया। मस्जिद के अवैध निर्माण को हटाने के दौरान काफी हंगामा हुआ। हंगामे के बीच मस्जिद के अवैध हिस्से को गिरा दिया गया।

अब सवाल यह भी पूछा जा रहा है कि किस नेता और अधिकारी रहते अवैध निर्माण हुआ? मंगोलपुरी तो एक झांकी है। MCD बताए कि पूरी दिल्ली में कितने अवैध निर्माण हैं और भवन विभाग क्यों खामोश रहा? क्या MCD निष्पक्ष रूप से दिल्ली से अवैध निर्माण हटाएगा? कोई व्यक्ति अगर  नियमित कार्य के लिए जाता है, इजाजत नहीं मिलती, कई अड़चने लगा दी जाती है, लेकिन जब उसी काम को किसी बिल्डर के माध्यम से करवाता है, तुरंत हो जाता है, क्यों? क्या राज है? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक में में मंगलवार (25 जून, 2024) सुबह पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा बलों के साथ MCD की टीम पहुँची। यहाँ टीम कुछ अवैध निर्माणों को गिराने पहुँची थी। इन अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। इन अवैध निर्माण में एक मस्जिद का हिस्सा भी शामिल था। दूसरे, दिल्ली में अवैध निर्माण ही नहीं, अधिक्रमण भी कम नहीं, जिस कारण चौड़ी सड़कें तंग हो रही है। 

जब MCD और सुरक्षाबल यहाँ पहुँचे तो बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएँ और पुरुष मस्जिद के ऊपर चढ़ गए और इस कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसके बाद उन्होंने टीम को घेर भी लिया। इसके बाद हँगामा करने वाली भीड़ ने पुलिस और MCD पर पथराव भी किया, ऐसी सूचना भी सामने आई है।

बताया गया कि मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने मस्जिद के अवैध हिस्से को बचाने के लिए एक मानव दीवाल बना दी। यह भी सूचना सामने आई कि कुछ हिस्सा तोड़ने के बाद MCD की टीम ने यहाँ काम रोक दिया। MCD के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण ज्यादा मजबूत है और उसको तोड़ने के लिए बड़ी मशीनें लानी पड़ेंगी।

मंगोलपुरी से कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। गौरतलब है कि दिल्ली में MCD लगातार पिछले कुछ समय से अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रहा है। मंगोलपुरी का अतिक्रमण भी एक शिकायत के बाद हटाया जा रहा था।

इससे पहले यह भी सामने आया था कि दिल्ली की जामा मस्जिद ने भी एक सार्वजनिक पार्क पर कब्जा किया हुआ है, इसे लेकर मोहम्मद अर्सलान नाम के व्यक्ति ने याचिका दायर की थी। इस मामले में पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने ये कब्जा वापस न ले पाने के लिए MCD को फटकारा है।

दिल्ली : कब्रिस्तान से निकला 54 साल की हिंदू महिला का शव: सैय्यद अली को पैसे देकर दफन किया

                          हिंदू महिला की हत्या कर कब्रिस्तान में किया दफन (फोटो साभार: एबीपी न्यूज)
दिल्ली में एक 54 साल की हिंदू महिला को हत्या के बाद कब्रिस्तान में दफन कर देने का मामला सामने आया है। करीब 10 दिन बाद महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया है। इस महिला की पहचान मीना के तौर पर हुई है। इस मामले में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

गिरफ्तार लोगों में मुबीन, रेहान, नवीन और सैय्यद अली शामिल हैं। सैय्यद अली कब्रिस्तान का केयरटेकर है। मुबीन खान ने रेहान और नवीन की मदद से महिला की हत्या की थी। उसके बाद केयरटेकर को 5 हजार रुपए का लालच देकर लाश कब्रिस्तान में दफन कर दिया।

पुलिस ने बताया है कि मीना रेहड़ी पटरी वालों को ब्याज पर पैसे देती थी। आरोपितों ने भी उससे पैसे ले रखे थे। पैसे वापस माँगे जाने पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में महिला आखिरी बार मोबीन और नवीन के साथ देखी गई थी। पूछताछ में उन्होंने उसे अपने कमरे पर ले जाने और तकिए से मुँह दबाकर हत्या करने की बात मानी है।

मीना 2 जनवरी 2023 से मंगोलपुरी से लापता थी। बाहरी दिल्ली के डीएसपी हरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया, “रेहान, मुबीन और नवीन को महिला के साथ अंतिम बार देखा गया था। उन्होंने ही मीना हत्या की थी। हमने कब्रिस्तान के केयरटेकर सैय्यद अली को भी गिरफ्तार किया है। उसने 5000 रुपए की लालच में तीनों आरोपितों को कब्रिस्तान में शव दफनाने की इजाजत दी थी।”

सिंह ने बताया, “2 जनवरी 2023 को मंगोलपुरी थाने में मीना की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जाँच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत बरामद किए गए। इस आधार पर मुबीन और नवीन को पकड़ा गया। उन्होंने रेहान के साथ मिलकर महिला की हत्या करने का खुलासा किया।”

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्होंने हत्या करके मीना के शव को नांगलोई क्षेत्र के कब्रिस्तान में दफना दिया था। आरोपितों की निशानदेही पर मीना का शव बुधवार (11 जनवरी 2023) को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए ऑटो को भी बरामद कर लिया है।