Showing posts with label #Mirage 2000. Show all posts
Showing posts with label #Mirage 2000. Show all posts

Mirage 2000 की स्पीड के सामने राफेल भी मांगता है पानी

इंडियन एयरफोर्स (indian air force) ने फरवरी 26 की सुबह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में सर्जिकल स्ट्राइक करके समूचे पाकिस्तान को दहला दिया। एयरफोर्स ने इसके लिए खास तौर पर लगभग 4 दशक पहले फ्रांस की दशॉ एविएशन (Dassault Aviation) से खरीदे गए मिराज 2000 (Mirage 2000) का इस्तेमाल किया। हालांकि इससे चुनने की खास वजह है, क्योंकि मौजूदा वक्त में मिराज 2000 (Mirage 2000) भारत का सबसे तेज फाइटर प्लेन है। दिलचस्प है कि इस प्लेन की रफ्तार हाल में ही फ्रांस से खरीदे गए राफेल (rafel) से भी कहीं ज्यादा है।

Mirage 2000-Dassault Aviationमिराज 2000 (Mirage 2000)

कंपनी-Dassault Aviation, फ्रांस
कब खरीदा-1982
स्पीड-लगभग 2495 किमी प्रति घंटा
मिराज 2000 (Mirage 2000) मल्टीरोल 4th जेनरेशन का फाइटर जेट है। भारत सरकार ने 1980 से 90 के दशक में फ्रांस से 49 मिराज 2000 (Mirage 2000) खरीदे थे। वर्ष 2004 में सरकार ने 10 अन्य मिराज 2000 (Mirage 2000) खरीदे जाने को मंजूरी दी थी। भले ही यह पुराना हो चुका है, फिर भी इसे इंडियन एयरफोर्स के ताकतवर जेट्स में गिना जाता है।

Mig 29- Mikoyan Mig 29मिग - 29 (Mig-29)

कंपनी-Mikoyan Mig-29, सोवियत यूनियन
कब खरीदा-1980 के दशक में
स्पीड-लगभग 2400 किमी प्रति घंटा
सोवियत यूनियन के फाइटर प्लेन मिग-29 (Mig-29) के लिए इंडियन एयरफोर्स पहली अंतरराष्ट्रीय खरीददार थी। 1999 के कारगिर युद्ध के दौरान इसका खूब इस्तेमाल किया गया था। इसकी अधिकतम स्पीड 2400 किमी प्रति घंटा है। इसे अभी भी भारत के सबसे तेज विमानों में गिना जाता है।

Sukhoi Su-30MKI- Sukhoi Design Bureauसुखोई (Sukhoi Su-30MKI)

कंपनी- Sukhoi Design Bureau, रूस
कब खरीदा-2002 से खरीदने की शुरुआत
स्पीड-लगभग 2100 किमी प्रति घंटा
रूसी कंपनी सुखोई और भारत की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के सहयोग से बनाए गए इस विमान को सबसे पहले वर्ष 2002 में इंडियन एयरफोर्स में शामिल किया गया था। वर्ष 2009 तक इंडियन एयरफोर्स में 105 .सुखोई (Sukhoi Su-30MKI) शामिल हो चुके थे। इसकी खास बात यह है कि यह विमान 3000 किमी दूर जाकर भी हमला करने में सक्षम है।
Dassault Rafale- Dassault Aviationदशॉ राफेल (Dassault Rafale)
कंपनी- Dassault Aviation, फ्रांस
कब खरीदा-2018 
स्पीड-लगभग 1920 किमी प्रति घंटा
राफेल (Dassault Rafale) फ्रांस की कंपनी Dassault Aviation द्वारा विकसित किया गया ट्विन इंजन मल्टीरोल फाइटर एयरक्राफ्ट है। इसमें Meteor BVRAAM मिसाइलें भी लगी हुई हैं। हाल में इंडियन एयरफोर्स को 2 राफेल विमान मिले हैं।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय वायुसेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की है।भारत की इस एयर ...

एचएएल तेजस (HAL Tejas)
कंपनी- Hindustan Aeronautics Limited (HAL) 
कब -2019 (वायुसेना में हुआ शामिल) 
स्पीड-लगभग 1920 किमी प्रति घंटा
पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस को हाल में औपचारिक रूप से भारतीय वायु सेना में शामिल किए जाने को मंजूरी दी गई है। हाल में बेंगलुरु में हुए एयरो इंडिया शो में भी तेजस ने उड़ान भरी थी। फिलहाल 123 विमानों को एफओए दी गई है। ये सभी विमान देश में बने हैं और इनका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किया है। बीते साल ही तेजस में पहली बार हवा में उड़ान के दौरान ईंधन भरा गया था। इस तरह भारत उन देशों के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया था, जिसके पास सैन्य विमानों के लिए हवा में उड़ान के दौरान ईंधन भरने की प्रणाली है।

पाक संसद में लगे इमरान खान मुर्दाबाद के नारे

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय वायुसेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की है।भारत की इस एयर स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान की संसद में हंगामा के बीच इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगे। इमरान को शेम-शेम (Shame....Shame) कहकर बेइज्जती की गई।
अवलोकन करें:-

इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों की मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि इस बार भारत शांत नही....

वायुसेना ने फरवरी 26 तड़के पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह किया। वायुसेना के करीब 12 मिराज विमानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। मंगलवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से इस ऑपरेशन की पुष्टि भी की गई है। हालांकि, पाकिस्तान ने किसी तरह के बड़ा नुकसान होने से इनकार किया है। इस एयर स्ट्राइक के बाद सीमा पर एयर डिफेंस सिस्टम हाई अलर्ट पर है।
विदेश सचिव विजय गोखले ने पाकिस्तान में हुई वायुसेना की कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार बढ़ते हमलों के बीच बड़ी कार्रवाई की जरूरत थी। पिछले दो दशक से जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान में एक्टिव है। भारत लगातार जैश के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा है।

पाकिस्तान ने स्वीकार भारतीय फाइटर प्लेन ने क्रॉस की LOC, तबाही पर साधी चुप्पी

पाकिस्तान ने स्वीकार भारतीय फाइटर प्लेन ने क्रॉस की LOC, तबाही पर साधी चुप्पी
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर 
भारतीय एयरफोर्स ने LOC को क्रॉस करके जैश ए मोहम्मद के कई ट्रेनिंग कैंप को तबाह कर दिया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भी ट्वीट कर भारतीय एयरफोर्स के LOC क्रॉस करने की बात कबूल की है. हालांकि पाकिस्तान ने तबाही पर चुप्पी साध ली है. भारतीय सेना की ओर से इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, 'भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर से LOC क्रॉस करने की कोशिश की. पाकिस्तानी सेना की ओर से समय रहते जवाबी कार्रवाई किया गया. इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.'
वहीं भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भारतीय वायुसेना ने 12 'मिराज 2000' (Mirage 2000) फाइटर प्लेन LOC क्रॉस करके पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हुए और ताबड़तोड़ 1000 से ज्यादा बम गिराए. इस कार्रवाई में जैश ए मोहम्मद के कई ट्रेनिंग कैंप तबाह हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों के कैंप को भारतीय सीमा से पीछे कर लिया था, जिसके चलते भारतीय वायुसेना ने फाइटर प्लेन की मदद से उन्हें तबाह किया है.
IAF
गौर करने वाली बात यह है कि भारतीय वायुसेना ने केवल आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है. इसमें पाकिस्तानी सेना या वहां के आम नागरिक को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है.
पुलवामा में आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराने के दौरान हुए ऑपरेशन में भी पांच जवान शहीद हुए थे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर से कहा था कि सेना के पास कार्रवाई करने की पूरी छूट है.
पाकिस्तान सेना को भनक तक नहीं लगी और भारतीय सेना ने इस हमले को अंजाम दे दिया। पाकिस्तान को भारत की ऐसी कार्रवाई की आशंका जरूर थी, लेकिन बीती रात उसे मौका नहीं मिला।
श्रीनगर से 40 किमी दूर है चकौटी, यहां जैश का कंट्रोल रूम था, जिसे अल्फा 3 कहा जाता है। यह कंट्रोल रूम पूरी तरह तबाह हो गया है।
ये विमान 80 के दशक में फ्रांस से खरीदे गए थे और हाल ही में भारतीय सेना ने इन्हें अपग्रेड किया था।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा आतंकी हमले का बदला देते हुए भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमले किए है.....

इस्लामाबाद में भी सुने गए धमाके की आवाज़ें 
26 February 2019

  • 09:45 AM
    कुल 21 मिनट तक बरसाए बम
    - मुजफ्फराबाद में 7 मिनट (3.48 बजे से 3.55 बजे तक)
    - चकौटी में 6 मिनट (3.58 बजे से 3.55 बजे तक)
    - बालाकोट में 8 मिनट तक बम गिराए
  • 09:42 AM
    राहुल गांधी का ट्वीट, मैं वायु सेना के पायलटों को सैल्यूट करता हूं।
  • 09:39 AM
    पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरी थी भारतीय लड़ाकू विमानों ने
  • 09:36 AM
  • 09:34 AM
     पाकिस्तान यदि किसी तरह की कार्रवाई करता है तो उससे निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार है। श्रीनगर के आसमान में भारतीय सेना के लड़ाकू विमान लगातार उड़ान भर रहे।
  • 09:33 AM
     राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी।
  • 09:32 AM
     भारत की इस सर्जिकल स्ट्राइक में जैश के 3 कंट्रोल रूम तबाह हुए हैं। चकोटी, मुजफ्फराबाद और बालाकोट में भारी तबाही हुई है। 200 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। पाक सेना के 5 जवान भी ढेर हुए हैं। 
पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना एक और सर्जिकल स्ट्राइक की है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 3.30 बजे भारतीय सेना के लड़ाकू विमान ने पाकिस्तान सीमा में प्रवेश किया और बम गिराए, जिससे एक बड़ा आतंकी कैंप तहस-नहस हो गया। भारतीय सेना ने मिराज 2000 फाइटर जेट से इस हमले को अंजाम दिया है। जो आतंकी कैंप तबाह हुआ है, वह जैश का है। मिशन में भारत ने अपने 12 मिजाज फाइटर जेट का इस्तेमाल किया, जिन्होंने मिलकर करीब 1000 किलो बम गिराए। इस बीच पाकिस्‍तानी सेना ने भी आरोप लगा दिया है कि भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा का उल्‍लंघन किया है। पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि 'भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए मुजफ्फराबाद सेक्‍टर में घुस आए।'