Showing posts with label #Rajastha. Show all posts
Showing posts with label #Rajastha. Show all posts

राजस्थान : RTI कार्यकर्ता के पैरों में शराब माफियाओं ने ठोंकी कीलें, आरपार हुआ सरिया, पिलाई पेशाब भी

                                                                                                                   साभार - TV 9 भारतवर्ष
उत्तर प्रदेश में किसी भी अप्रिय घटना होने पर सियापा करने वाली प्रियंका वाड्रा, राहुल गाँधी और इनकी पार्टी राजस्थान में इतनी घिनौनी वारदात पर क्यों खामोश हैं? राजस्थान के बाड़मेर में शराब माफियाओं की शिकायत करने वाले RTI कार्यकर्ता की बुरी तरह पिटाई की गई है। RTI कार्यकर्ता अमराराम के पैरों में कीलें ठोंक दी गई हैं। उन्हें पेशाब पिलाई गई। इस समय अमराराम की हालत गंभीर बताई जा रही। हालाँकि, खबर ये भी है कि राजस्थान पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर के आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार (22 दिसम्बर, 2021) की है।

जानकारी के मुताबिक अमराराम जोधपुर से गाँव चिमोणियों की ढ़ाणी जा रहे थे। तभी रास्ते में स्कोर्पियो सवार 8 बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। उन्हें कुंपलिया गाँव में एक वीरान जगह पर ले जा कर बेरहमी से मारा गया। पीड़ित के शरीर में फैक्चर बताया जा रहा है। पीड़ित के पैरों पर सरियों से वार हुआ, पैरों में कीलें ठोंकने के लिए हथौड़ा चलाया गया। जिससे बताया जा रहा है कि सरिया आर-पार हो गया। वहीं उनकी हालत गंभीर होने के कारण जोधपुर रैफर कर दिया गया है।

अमराराम ने खुद को मिल रहीं धमकियों को अपने फेसबुक पर सार्वजनिक किया था। उन्होंने किसी से न डरने और अंतिम साँस तक लड़ने की बात कही थी। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में भी की थी। इस मामले पर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान पुलिस, आबकारी विभाग और बाड़मेर प्रशासन से रिपोर्ट माँगी है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया, “पीड़ित का इलाज पुलिस की देखरेख में हो रहा। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं। हमलवारों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 15 दिसम्बर को अमराराम की शिकायत पर पुलिस ने किराना स्टोर की आड़ में बिक रही भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद किया था।”