Showing posts with label #Rohini Acharya ko haraiye. Show all posts
Showing posts with label #Rohini Acharya ko haraiye. Show all posts

बिहार : लालू के होते मंच से राजद MLC ने उनकी बेटी को हराने की कर दी अपील; ‘रोहिणी आचार्य को इतने भारी वोट से हराइए कि…’:

RJD नेता की फिसली जुबान, रोहिणी आचार्य को लालू यादव के सामने ही हराने की अपील (फोटो साभार : TOI)
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और चारा घोटाले में सजायाफ्ता नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। अपनी किडनी देकर पिता की जान बचाने वाली रोहिणी आचार्य के लिए पिता लालू प्रसाद यादव ने जनसभा की, लेकिन पिता लालू प्रसाद यादव के सामने ही ‘रोहिणी आचार्य को हराने की अपील’ कर दी गई। अब इस मामले से जुड़े क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही रोहिणी आचार्य के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई। मंच पर लालू प्रसाद यादव समेत तमाम नेता बैठे थे, तभी अपने संबोधन के दौरान आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार ने रोहिणी आचार्य को हराने की अपील कर दी। हालाँकि उन्होंने मामले को तुरंत संभालने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल तमाशा नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “रोहिणी आचार्य को जबरदस्त वोटों से हराइए।” इस वीडियो में वो दिख रहे हैं, “आरजेडी नेताओं से मैं इतना ही कहना चाहता हूँ कि रोहिणी आचार्य को इतने भारी वोट से हराइए कि…”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि आरजेडी नेता और एमएलसी सुनील कुमार की जुबान फिसल गई। उन्होंने पहले तो कहा कि रोहिणी आचार्य को इतने वोटों से हराइए… हालाँकि तुरंत ही उन्होंने अपनी गलती पकड़ ली और रोहिणी आचार्य को जिताने की अपील करने लगे। उन्होंने कहा कि लोगों को याद रहना चाहिए कि ‘कोई रोहिणी आचार्य भी थीं।’

नेताजी की जुबान फिसलने के कारण मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति हो गई थी। इस बीच लालू प्रसाद यादव ने अपने तरीके से स्थिति को संभाल लिया। फिर आगे का कार्यक्रम जारी रहा। बता दें कि ये पूरा मामला जुबान के फिसलने का है। फिर भी सोशल मीडिया पर तो हंसाई हो ही रही है।