Showing posts with label #Shiv Sena(Uddhav Thackrey). Show all posts
Showing posts with label #Shiv Sena(Uddhav Thackrey). Show all posts

औरंगजेब को जमीन में गाड़ दिया, मोदी तू क्या चीज है : संजय राउत

देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विपक्षी नेताओं की ओर से गाली देने का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनाव 2024 के समय यह और तेज हो गया है। विपक्षी नेताओं की ओर से लगातार आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने पहले तो प्रधानमंत्री मोदी की तुलना औरंगजेब से की फिर आगे कहा कि महाराष्ट्र ने औरंगजेब को मिट्टी में गाड़ दिया था, मोदी तू कौन है?

औरंगजेब से तुलना कर जमीन में गाड़ने की धमकी

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को जमीन में गाड़ने की धमकी दी। प्रधाममंत्री पद और भाषा की मर्यादा भूल राउत तू-तड़ाक भी करने लगे। उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना औरंगजेब से करने के साथ मराठी में दिए गए भाषण में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ। आप इतिहास देखिए, औरंगजेब का जन्म नरेन्द्र मोदी के गांव में हुआ है। अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है, जहां औरंगजेब का जन्म हुआ था। गुजरात में औरंगजेब का जन्म हुआ, यही कारण है कि वह हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं। लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा है। हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ दी। मोदी तू क्या चीज है? मोदी तू कौन है?

संजय राउत ने कहा- मोदी विष है, गब्बर है

शिवसेना उद्धव गुट के चंद्रकांत खैरे संभाजीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। संजय राउत प्रचार के लिए संभाजी नगर आये थे। वहां उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया। राउत ने कहा कि मोदी और अमित शाह विनाशकारी है, मोदी और अमित शाह विष है। मोदी का चेहरा भयानक है। लोग घबराने लगे हैं, सो जा बच्चे, नहीं तो गब्बर आएगा…इस देश में इतना खतरनाक चेहरा। ये कोई चेहरा नहीं भूत है। हमें इस भूत से छुटकारा पाना है। राउत ने कहा कि उन्होंने अब की बार 400 पार का नारा दिया है। 400 पार? क्या लोकतंत्र आपके बाप का है?

मुकेश साहनी ने कहा- हिजड़ा

विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, इतना झूठ बोलते हैं हम लोगों को शर्म आ रहा है कि देश का प्रधानमंत्री सिर्फ चुनाव जीतने के लिए इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए। उनको पहले बताना चाहिए कि उन्होंने वादा किया उस पर काम करना चाहिए। कल उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन को बदलने वाला…. आप 10 साल से ताली बजा रहे थे क्या ? 10 साल से आप सरकार में क्यों नहीं आपने मंडल कमीशन को आपने लागू कर दिया… आप 10 साल हिजड़ा बनकर ताली बजा रहे थे क्या?

अलका लांबा ने रावण से की तुलना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की करीबी नेता अलका लांबा ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विवादित बयान दिया है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अलका लांबा ने कहा कि रावण को तो बहुत बड़ा ब्राह्मण मानते हैं। पूजा होती है इस देश में। मुझे लगता है रावण में 10 कमियां थी। मां सीता का उसने अपहरण किया, पुरुषोत्तम राम एक मां सीता के लिए पूरी लंका से, रावण से अपना सब कुछ त्याग कर लड़े। प्रधानमंत्री जी कुछ त्याग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सीता हरण की थी, प्रधानमंत्री देश के गरीब मजदूर के अधिकार का हनन कर अपने पूंजीपति मित्रों को सौंप रहे हैं। फर्क आप खुद देख लीजिएगा।

कांग्रेस नेता करण सिंह ने कहा- बकवास कर रहा

राजस्थान के जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को हवा में उड़ा रहे हो। जिस देश में सूई नहीं बनती थी, उस देश में IIM IIT कहां से पैदा हुए। तुमने पैदा किया क्या? आप खुद घर में चाय बनाकर आए हो। चाय बनाने वाले का बेटा इतना बकवास कर रहा है देश में।