Showing posts with label #abuse. Show all posts
Showing posts with label #abuse. Show all posts

औरंगजेब को जमीन में गाड़ दिया, मोदी तू क्या चीज है : संजय राउत

देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विपक्षी नेताओं की ओर से गाली देने का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनाव 2024 के समय यह और तेज हो गया है। विपक्षी नेताओं की ओर से लगातार आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने पहले तो प्रधानमंत्री मोदी की तुलना औरंगजेब से की फिर आगे कहा कि महाराष्ट्र ने औरंगजेब को मिट्टी में गाड़ दिया था, मोदी तू कौन है?

औरंगजेब से तुलना कर जमीन में गाड़ने की धमकी

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को जमीन में गाड़ने की धमकी दी। प्रधाममंत्री पद और भाषा की मर्यादा भूल राउत तू-तड़ाक भी करने लगे। उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना औरंगजेब से करने के साथ मराठी में दिए गए भाषण में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ। आप इतिहास देखिए, औरंगजेब का जन्म नरेन्द्र मोदी के गांव में हुआ है। अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है, जहां औरंगजेब का जन्म हुआ था। गुजरात में औरंगजेब का जन्म हुआ, यही कारण है कि वह हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं। लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा है। हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ दी। मोदी तू क्या चीज है? मोदी तू कौन है?

संजय राउत ने कहा- मोदी विष है, गब्बर है

शिवसेना उद्धव गुट के चंद्रकांत खैरे संभाजीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। संजय राउत प्रचार के लिए संभाजी नगर आये थे। वहां उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया। राउत ने कहा कि मोदी और अमित शाह विनाशकारी है, मोदी और अमित शाह विष है। मोदी का चेहरा भयानक है। लोग घबराने लगे हैं, सो जा बच्चे, नहीं तो गब्बर आएगा…इस देश में इतना खतरनाक चेहरा। ये कोई चेहरा नहीं भूत है। हमें इस भूत से छुटकारा पाना है। राउत ने कहा कि उन्होंने अब की बार 400 पार का नारा दिया है। 400 पार? क्या लोकतंत्र आपके बाप का है?

मुकेश साहनी ने कहा- हिजड़ा

विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, इतना झूठ बोलते हैं हम लोगों को शर्म आ रहा है कि देश का प्रधानमंत्री सिर्फ चुनाव जीतने के लिए इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए। उनको पहले बताना चाहिए कि उन्होंने वादा किया उस पर काम करना चाहिए। कल उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन को बदलने वाला…. आप 10 साल से ताली बजा रहे थे क्या ? 10 साल से आप सरकार में क्यों नहीं आपने मंडल कमीशन को आपने लागू कर दिया… आप 10 साल हिजड़ा बनकर ताली बजा रहे थे क्या?

अलका लांबा ने रावण से की तुलना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की करीबी नेता अलका लांबा ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विवादित बयान दिया है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अलका लांबा ने कहा कि रावण को तो बहुत बड़ा ब्राह्मण मानते हैं। पूजा होती है इस देश में। मुझे लगता है रावण में 10 कमियां थी। मां सीता का उसने अपहरण किया, पुरुषोत्तम राम एक मां सीता के लिए पूरी लंका से, रावण से अपना सब कुछ त्याग कर लड़े। प्रधानमंत्री जी कुछ त्याग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सीता हरण की थी, प्रधानमंत्री देश के गरीब मजदूर के अधिकार का हनन कर अपने पूंजीपति मित्रों को सौंप रहे हैं। फर्क आप खुद देख लीजिएगा।

कांग्रेस नेता करण सिंह ने कहा- बकवास कर रहा

राजस्थान के जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को हवा में उड़ा रहे हो। जिस देश में सूई नहीं बनती थी, उस देश में IIM IIT कहां से पैदा हुए। तुमने पैदा किया क्या? आप खुद घर में चाय बनाकर आए हो। चाय बनाने वाले का बेटा इतना बकवास कर रहा है देश में।



रिद्धि पटेल ने Bakersfield City Council के सदस्यों को हत्या की धमकी दी; तुरंत जेल में डाल दी गई, मोदी को भी जम कर गालियां देने वाली रिद्धि पटेल भारत में बच जाती

सुभाष चन्द्र

पता नहीं कैसे रिद्धि पटेल, 28 साल की लेडी को Indian American कहा जाता है जो पक्की फिलिस्तीनी भक्त है किसी अनस अंसारी से शादी की हुई है और अब मुस्लिम है। उसने कैलिफोर्निया की Bakersfield City Council के मेयर Karen Goh और कौंसिल के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी, जिसके लिए उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और Felony Accounts (गुंडागर्दी) के 16 आरोप लगाए गए जिन्हें सुनकर ये मोहतरमा अदालत में फूट फूट कर रो पड़ी। बाद में उस पर 10 आरोप तय हुए जो 2 संबंधित थे  threatening with intent to terrorize और 8 थे  threatening public officials after her comments at the April 10 meeting.

रिद्धि पटेल अनेक बार हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करती रही है। लेकिन कौंसिल में सुनवाई के दौरान उसने कहा-

“You guys want to criminalize us with metal detectors — we’ll see you at your house, we’ll murder you”, मीडिया में छपी खबरों में बताया गया कि रिद्धि पटेल ने कौंसिल के सदस्यों से कहा कि “आप सब लोग बहुत बेकार इंसान हो; अगर ईसा मसीह यहां होते तो उन्होंने खुद ही आप सबको  मार दिया होता; आप लोगों को परवाह नहीं है कि फिलिस्तीन में क्या चल रहा है या किसी ऐसे देश में जहां लोगों को सताया जा रहा है; आप लोगों को बिल्कुल भी परवाह नहीं है कि वहां किस तरह लोगों पर जुल्म किया जा रहा है।

लेखक 
रिद्धि पटेल ने आगे कहा कि “कौंसिल के लोग महात्मा गांधी को लेकर परेड करते हैं, चैत्र नवरात्री त्यौहार भी शुरू हो रहा है; जिन छुट्टियों को हम लोग मना रहे हैं, उसे ग्लोबल साउथ में लोग अपने उत्पीड़कों के खिलाफ हिंसक क्रांति के रूप में देखते हैं। उसने मेयर और कौंसिल के सदस्यों के लिए यह भी कहा कि “कोई आकर गर्दन काटने वाली मशीन (गिलोटिन) से आपका गला काट कर मौत के घाट उतार दे”।

16 अप्रैल को उसे जमानत दे दी गई जिसके अनुसार जमानत राशि भी 10 लाख डॉलर से घटा कर 5 लाख डॉलर कर दिया गया और हिदायत दी गई कि शिकायत में जो घर और offices कहे गए हैं उनसे 500 गज दूर रहे।

रिद्धि पटेल का मुकदमा अमेरिका में भारत की तरह 10-15 साल नहीं चलेगा और सजा भी बहुत लंबी होगी। सुना गया है कि जिस फिलिस्तीन के लिए रिद्धि पटेल ने मुसीबत मोल ली, उन्होंने उससे पल्ला झाड़ लिया है और अब उसके माँ-बाप भारत में खोज कर रहे हैं कैसे मोदी तक पहुंच कर रिद्धि को बचाने की गुहार लगाई जाए। लेकिन अपनी बेटी को मोदी को गाली देने और अपमानित करने के लिए सजा भुगतने के नहीं कह रहे। क्या किसी प्रधानमंत्री को अपमानित करना और जान से मारने की धमकी देना उनके परिवार के संस्कार हैं? भारत में रहते तो बचाव संभव था, अमेरिका में नहीं। याद रखो।  

रिद्धि पटेल के वकील Evans ने भारत के कांग्रेस नेताओं और वामपंथियों की तरह लोकतंत्र के अधिकारों का रोना रोते हुए कहा है - ““We all have a constitutional right to free speech ........ “

अगर रिद्धि पटेल भारत में होकर ऐसी बातें करती और किसी को भी धमकी देती तो भारत में पहले तो पुलिस केस दर्ज करती, फिर उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाता लेकिन वो आती नहीं और सीमा हैदर की तरह मीडिया की लाड़ली बन जाती और victim बना कर पेश किया जाता। विपक्षी दल ढोल पीटने लगते कि जनता की आवाज़ दबाई जा रही है, लोकतंत्र का गला होता जा रहा है।

ऐसे हालात में अदालतों बैठे दलाल वकील उसका केस हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में दायर कर देते और मीलॉर्ड उसकी गिरफ़्तारी पर रोक लगाने में कोई चूक नहीं करते।

इस तरह केस बर्फ में लग जाता और 15 साल बाद मीलॉर्ड फैसला देते कि उसके बोलने से किसी को कुछ नुकसान नहीं हुआ और उसने जो भी कहा वह उसकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अनुसार कहा।

भारत में 80% हिंदुओं को 15 मिनट में मौत के घाट उतारने की और प्रधानमंत्री मोदी को हत्या या बोटी बोटी काटने की धमकी देने वालों को कोई सजा नहीं होती। एक “चुने हुए मुख्यमंत्री” केजरीवाल के “चुने हुए प्रधानमंत्री मोदी” को Coward और Psychopath कहना भी कोर्ट को ठीक लगता है।

अमेरिका : हिन्दू विरोधी एक्टिविस्ट को जेल में ठूँसा : हत्या की धमकी, माँ की गाली, एजेंडे के लिए नवरात्रि का इस्तेमाल

अक्सर देखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले मानसिक रूप से भी कुंठाग्रस्त प्रतीत होते हैं। अब एक मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बेकर्सफील्ड से सामने आया है, जहाँ रिद्धि पटेल नाम की फिलिस्तीन समर्थक ने वहाँ के मेयर को ही हत्या की धमकी दे डाली। अब शुक्रवार (12 अप्रैल, 2024) को उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ा। सुनवाई के दौरान वो रोने लगीं। उन्होंने सिटी काउंसिल के उन सभी सदस्यों को हत्या की धमकी दी थी, जो फिलिस्तीन के स्टैंड के खिलाफ हैं।

उन्होंने बैठक में सिटी काउंसिल के सदस्यों को माँ की गाली देते कहा था कि हर पीड़ित को अपने अत्याचारी के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन का अधिकार है और अच्छा होगा कि कोई गिलोटिन (सिर काटने का यंत्र) लाकर तुम सबका गला काट दे। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने बैठक में कभी मेटल डिटेक्टर नहीं देखा, इतनी पुलिस फ़ोर्स नहीं देखी, ये सब इसीलिए किया जा रहा है ताकि फिलिस्तीनियों को अपराधी साबित किया जा सके।

मेयर करेन गोह ने इसके बाद कहा कि आपने जो कहा है वो एक धमकी है, इसीलिए पुलिस अब आपको बाहर ले जाएगी और मामले को देखेगी। रिद्धि पटेल पर गुंडागर्दी के 16 मामले लगाए गए हैं और उन्हें 1 मिलियन डॉलर (83.61 लाख रुपए) की जमानत पर जेल में रखा गया है। उन्हें अब 16, 24 और 25 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिद्धि पटेल को ‘सेंटर ऑफ रेस, पावर्टी एन्ड एनवायरनमेंट’ संस्था से जुड़ी रही हैं। CRPE कम आय वाले समुदायों को क़ानूनी सहायता देने का दावा करता है।

सिटी काउंसिल की बैठक में सदस्यों को उन्होंने डरावना बताते हुए कहा था कि दुनिया में क्या हो रहा है इसका इनलोगों को कोई अंदाज़ा नहीं है। इस दौरान उन्होंने हिंसक क्रांति को सही साबित करने के लिए नवरात्रि का इस्तेमाल किया और कहा कि ग्लोबल साउथ में भी ये त्योहार मनाया जाता है। रिद्धि पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और ‘हिन्दू फासीवाद’ को ‘फक यू’ कहते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। वो फिलिस्तीन के समर्थन में अक्सर प्रदर्शन करती रही हैं।

सोनिया-राहुल के करीबियों का प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने का सिलसिला जारी : अब तक 83

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबी नेताओं द्वारा देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे ने गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की तुलना रावण से की। खड़गे ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर बार आपके चेहरे पर ही वोट क्यों दें? क्या आपके रावण की तरह सौ मुख हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने की रावण से तुलना
28/11/2022
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान दिया। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना रावण से कर डाली है। खड़गे ने एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर वोट मांगने को लेकर तंज कंसते हुए सवाल किया कि क्या आपके पास रावण जैसे 100 सिर हैं? उन्होंने कहा कि वह हर चुनाव में चेहरा दिखाने आ जाते हैं। क्या आपके रावण की तरह सौ मुख हैं।

दिग्विजय सिंह ने बताया रावण
17/11/2022
राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के लिए विवादास्पद बयान दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुजरात की अस्मिता थी ही नहीं गुजरात का उद्योग व्यवसाय था ही नहीं। नरेंद्र मोदी जी ये अहम और अहंकार रावण का भी नहीं रहा आपका भी नहीं रहेगा।

मधुसूदन मिस्त्री ने कहा औकात दिखा देंगे
12/11/2022
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं। गुजरात कांग्रेस के सीनियर लीडर मधुसूदन मिस्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि इस चुनाव में उन्हें औकात दिखा देंगे। अहमदाबाद में घोषणा पत्र जारी करने के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल करने का ऐलान करते हुए उन्होंने साफ कहा कि इस चुनाव में उन्हें अपनी औकात दिख जाएगी।

अलका लांबा ने कहा नालायक
12/07/2022
राहुल गांधी की करीबी कांग्रेस नेता अलका लांबा ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नालायक बताया है। एक मीम प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड बनाकर ट्वीट करते हुए अलका ने लिखा, “नालायक को कितनी बार कहा था- जुमले-बाजी छोड़ थोड़ी मेहनत कर ले- पर यह किसी एक सुने तब ना– फेल तो होना ही था।” इतना ही नहीं लांबा ने सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। लांबा ने लिखा है कि “उपर से अब ये भी-इसे तो झोला देकर घर से निकाल ही देना चाहिए।”

सुबोधकांत सहाय ने कहा- हिटलर की मौत मरेगा
20/06/2022
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहायन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में सत्याग्रह के दौरान मंच से प्रधानमंत्री मोदी की तुलना हिटलर से की। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री हिटलर के रास्ते पर चलेंगे तो वह हिटलर की मौत मरेंगे। झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ ईडी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए सहाय ने कहा कि मोदी जो मदारी के रूप में इस देश में आकर पूरी तरह तानाशाही स्वरूप में आ गया है।

7 मार्च को चुनाव के दिन मोदी को जमीन में गाड़ देंगे
04/02/2022     
यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता और वाराणसी की पिंडरा विधानसभा के प्रत्याशी अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बोरी में नमक भर के तैयार रखिये आप सभी, योगी और मोदी को 7 मार्च को उसी बोरी में डाल कर जमीन के अंदर गाड़ देंगे। नमक का सही उपयोग यही है।

मोदी को मार सकता हूं और उसे गाली भी दे सकता हूं
04/02/2022
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले ने 16 जनवरी को भंडारा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “मैं मोदी को मार सकता हूं और उसे गाली भी दे सकता हूं।” इस वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद बढ़ने पर पटोले ने सफाई में एक और विवादित बयान देते हुए कहा कि भंडारा जिले के ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्होंने जिस मोदी का उल्लेख किया वह प्रधानमंत्री ना होकर एक स्थानीय गुंडा है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस नाम का कोई व्यक्ति वहां गिरफ्तार नहीं किया गया है।

राक्षस से की प्रधानमंत्री मोदी की तुलना
14/12/2021
मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता का एक विवादित बयान सामने आया है। राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना राक्षस से की है। उमंग सिंघार नें अपने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के काशी दौरे का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सनातन धर्म के पुराणों में जितने भी विनाशकारी राक्षसों का वर्णन है वे सभी भगवान शिव को ही प्रसन्न करने में लगे रहते थे।

प्रधानमंत्री मोदी को बताया अंगूठाछाप
18/10/2021
कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने मर्यादाओं को तार-तार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को अंगूठाछाप कह दिया। कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कन्‍नड़ भाषा में किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘कांग्रेस ने स्‍कूल बनाए, लेकिन मोदी कभी पढ़ने नहीं गए। कांग्रेस ने वयस्‍कों के सीखने के लिए भी एक योजना बनाई, लेकिन यहां भी मोदी नहीं सीख सके। जिन लोगों ने भीख मांगने पर प्रतिबंध होने के बावजूद इसे चुना, उन्होंने आज लोगों को भीख मांगने के लिए मजबूर कर दिया है। #अंगूठाछाप मोदी के कारण देश भुगत झेल रहा है।’

रणदीप सुरजेवाला ने मोदी को बताया सबसे क्रूर प्रधानमंत्री
22/12/2020
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें इतिहास का सबसे क्रूर प्रधानमंत्री बताया। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि सूट-बूट वाले फकीर की आंखें कब खुलेंगी? मोदी जी, आप इतिहास के सबसे क्रूर प्रधानमंत्री साबित हुए हैं । आपकी सरकार के हाथ अन्नदाताओं के खून से सने हैं। ज़रा भी नैतिकता बची है तो तीनों काले कानून वापस लीजिए।

रणदीप सुरजेवाला ने की बंदर से तुलना
17/09/2020
कांग्रेस नेता और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सारी हद पार करते हुए सरकार चलाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना बंदर से करते हुए कहा- अबकी बार-बंदर के हाथ में उस्तरा सरकार।

गौरव वल्लभ ने की रंगा-बिल्ला से तुलना
18/07/2020
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राहुल गांधी के करीबी गौरव वल्लभ ने एक टीवी डिबेट के दौरान अपनी भाषा की मर्यादा तोड़ दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तुलना कुख्यात अपराधी रंगा-बिल्ला से की।