Showing posts with label #South 24 Parganas. Show all posts
Showing posts with label #South 24 Parganas. Show all posts

बंगाल : TMC नेता सलाउद्दीन सरदार के दफ्तर में मिले धारदार हथियार, गोला-बारूद भी बरामद


पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घुटियारी शरीफ के नारायणपुर में TMC कार्यालय पर छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस ने वहाँ से भारी मात्रा में धारदार हथियार बरामद किए हैं।

यह दफ्तर स्थानीय TMC नेता सलाउद्दीन सरदार का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पार्टी कार्यालय में हथियार छिपाकर रखे गए हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहाँ से 18 धारदार हथियार जब्त किए। इसके साथ ही भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद होने की खबर है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चुनाव के बीच इतनी बड़ी संख्या में हथियार वहाँ क्यों जमा किए गए थे। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।