Showing posts with label #Vijayadashami. Show all posts
Showing posts with label #Vijayadashami. Show all posts

बिहार : रावण फूँकने जा रहे थे पप्पू यादव, खुद के पेट में लगी रॉकेट; Video


बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दशहरा के दिन रावण दहन के दौरान दुर्घटना से बाल-बाल बच गए। दरअसल, रावण दहन के लिए पप्पू यादव ने जैसे ही पटाखे में आग लगाई, उसमें लगा रॉकेट ने बैकफायर करते हुए उनके ही पेट में घुस गया। इससे पप्पू यादव की शर्ट में आग लग गई। हालाँकि, वे बाल-बाल बच गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

रावण दहन का यह कार्यक्रम पूर्णिया शहर के मरंगा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में हो रहा था। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि पप्पू यादव के हाथ में पटाखा जल रहा है। उनके साथ खड़े पुलिस अधिकारी भी हाथ में पटाखा पकड़े हुए हैं। अचानक वो रॉकेट बैकफायर करता है और पप्पू यादव के पेट पर जाकर लगता है और उनकी शर्ट में आग लग जाती है।

इस दौरान आसपास के लोग पप्पू यादव को बचाने की कोशिश करते हैं। उनकी आँखों को हाथों से ढँकते हैं। हालाँकि, पप्पू यादव उस पटाखे को छोड़ते नहीं हैं। इस कार्यक्रम में सांसद पप्पू यादव को मुख्य अतिथि की हैसियत से बुलाया गया था।